एक्सप्लोरर

Kishore Kumar Birth Anniversary: एक्टिंग की दुनिया के 'शिकारी' ऐसे बने थे किशोर कुमार, आज तक रिलीज नहीं हुआ आखिरी गाना

Kishore Kumar: बात उनकी आवाज की हो या अंदाज की, दोनों के तलबगार आज भी मौजूद हैं. बात हो रही है किशोर कुमार की, जिन्होंने आज ही के दिन इस दुनिया में पहला कदम रखा था.

Kishore Kumar Unknown Facts: बेहतरीन गानों की बात हो या शानदार अदाकारी की, दोनों ही मामलों में किशोर कुमार का कोई जवाब नहीं रहा. वह भले ही इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं, लेकिन उनकी सुरीली जुबां से निकले तराने आज भी लाखों लोगों के दिलों पर राज करते हैं. 4 अगस्त 1929 के दिन ब्रिटिश इंडिया के खंडवा सेंट्रल प्रोविंस (अब मध्य प्रदेश) में जन्मे किशोर कुमार का असली नाम आभास कुमार गांगुली था. उन्होंने फिल्मी पर्दे पर कदम रखते वक्त अपना नाम बदला था. बर्थ एनिवर्सरी स्पेशल में हम आपको किशोर कुमार के बेहतरीन किस्सों से रूबरू करा रहे हैं. 

सिनेमा की दुनिया में आना ही नहीं चाहते थे किशोर कुमार

अपने जमाने के सदाबहार अभिनेता अशोक कुमार रिश्ते में किशोर कुमार के सगे भाई थे. वह चाहते थे कि किशोर कुमार भी उनकी तरह एक्टिंग करियर पर फोकस करें, लेकिन किशोर कुमार इसके लिए कतई गंभीर नहीं थे. यही वजह रही कि किशोर कुमार ने अपने करियर की शुरुआत पहले बतौर सिंगर की थी. सबसे पहले उन्होंने बॉम्बे टॉकीज फिल्म के लिए गाने गाए थे. वहीं, साल 1946 के दौरान उन्होंने फिल्म शिकारी से बतौर एक्टर डेब्यू किया था. इस फिल्म में अशोक कुमार ने लीड किरदार निभाया था. 

जिंदगी में फ्री में नहीं गाया कोई भी गाना

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि किशोर कुमार ने अपने पूरे करियर में कोई भी गाना फ्री में नहीं गाया. उनका जलवा इस कदर कायम था कि वह गाना गाने से पहले ही एडवांस ले लेते थे. हालांकि, राजेश खन्ना और डैनी डेंजोंगपा के लिए काम करते वक्त वह इस नियम का पालन नहीं करते थे. 

जब अमिताभ से नाराज हो गए किशोर कुमार

बता दें कि किशोर कुमार ने अमिताभ बच्चन के लिए 131 गाने गाए थे, जिनमें 115 गाने सुपरहिट रहे, लेकिन 1980 के बाद यह जोड़ी टूट गई. दरअसल, किशोर कुमार ने बिग बी से अपनी फिल्म ममता की छांव में गेस्ट रोल निभाने के लिए कहा था, लेकिन अमिताभ ने इससे इनकार कर दिया. ऐसे में किशोर कुमार नाराज हो गए और उन्होंने बिग बी के लिए कभी गाना नहीं गाया. 

आज तक रिलीज नहीं हुआ आखिरी गाना

किशोर कुमार ने अपने पूरे करियर में करीब 16 हजार गाने गाए, लेकिन उनकी जिंदगी का आखिरी गाना आज तक रिलीज नहीं हो पाया. हालांकि, साल 2012 के दौरान ओशियन सिनेफैन ऑक्शन में किशोर कुमार का आखिरी गाना नीलाम किया गया था. उस वक्त यह गाना 15 लाख रुपये से ज्यादा में बिका था. इसके बाद भी वह गाना रिलीज नहीं किया गया.

Adnan Siddiqui Interview: बॉलीवुड को मिस करते हैं पाक एक्टर अदनान सिद्दीकी, ABP News से कहा- एंटरटेनमेंट दिलों को जोड़ता है, बैन नहीं लगना चाहिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उर्मिला मातोंडकर के एक्स पति ने पत्नी पर लुटाया प्यार, शेयर की रिसेप्शन की तस्वीरें
उर्मिला मातोंडकर के एक्स पति ने पत्नी पर लुटाया प्यार, शेयर की रिसेप्शन की तस्वीरें
श्रद्धा कपूर फिल्म 'ईठा' की नई रिलीज डेट आउट, अब 'टॉक्सिक' से नहीं अक्षय कुमार की फिल्म से होगा क्लैश
श्रद्धा कपूर फिल्म 'ईठा' की नई रिलीज डेट आउट, अब 'टॉक्सिक' से नहीं अक्षय कुमार की फिल्म से होगा क्लैश
7 करोड़ के बजट में बनी कॉमेडी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छाई, बनी नौवीं हाइएस्ट ग्रॉसिंग मराठी मूवी
7 करोड़ के बजट में बनी कॉमेडी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छाई, बनी नौवीं हाइएस्ट ग्रॉसिंग मराठी मूवी
KBC मराठी को होस्ट करेंगी माधुरी दीक्षित, अमिताभ बच्चन के मुकाबले मिलेगी रत्ती भर फीस!
KBC मराठी को होस्ट करेंगी माधुरी दीक्षित, अमिताभ बच्चन के मुकाबले मिलेगी रत्ती भर फीस!

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget