सलमान, शाहरुख या अक्षय नहीं, बॉलीवुड में इस स्टार के साथ काम करना चाहते हैं KGF 2 फेम यश
Yash On Nawazuddin Siddiqui: फिल्म जगत में कमाई के कई रिकार्ड्स को धराशाई करने वाली केजीएफ 2 के अभिनेता यश ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की है.
Yash On Nawazuddin Siddiqui: 'केजीएफ' स्टार यश ने अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की प्रशंसा की है और स्वीकार किया है कि वह उनके साथ काम करना पसंद करेंगे. हाल ही में एक इंटरव्यू में यश से पूछा गया कि वो किस बॉलीवुड अभिनेता के साथ काम करना चाहते हैं? इस पर यश ने कहा, "नवाजुद्दीन सिद्दीकी."
साक्षात्कार में, यश ने कहा, "मैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ काम करना चाहता हूं. मुझे लगता है कि वो एक अद्भुत अभिनेता हैं. नवाजुद्दीन 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' फ्रेंचाइजी, 'रमन राघव 2.0', 'मॉम', 'मंटो', 'सीरियस मेन' जैसी फिल्मों में अपने काम के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने 'मैकमाफिया' और 'सेक्रेड गेम्स' जैसी वेब-सीरीज भी की हैं.
नवाजुद्दीन के पास हैं ये फिल्में
इस बीच, काम के मोर्चे पर, नवाज के पास फिल्मों की एक दिलचस्प लाइन-अप है जिसमें 'टिकू वेड्स शेरू', 'नूरानी चेहरा' और 'अद्भुत' शामिल हैं.
यश, जिनका असली नाम नवीन कुमार गौड़ा है, ने कन्नड़ सिनेमा के एक प्रमुख अभिनेता के रूप में 'गुगली', कॉमेडी-ड्रामा 'राजा हुली', फंतासी एक्शन 'गजाकेसरी', रोमांटिक कॉमेडी 'मिस्टर एंड मिसेस रामचारी' और एक्शन फिल्म 'मास्टरपीस' और एक्शन-रोमांस 'संथु स्ट्रेट फॉरवर्ड' सहित कई अन्य में नजर आए थे.
उनकी नई फिल्म 'केजीएफ: चैप्टर 2' ने इस साल की शुरूआत में रिलीज होने पर हलचल मचा दी थी. घरेलू बाजार में फिल्म ने 900 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया. इसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगभग 27 मिलियन डॉलर का कारोबार किया.



















