एक्सप्लोरर

लगातार Flop फिल्में देने पर Akshay Kumar ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- अगर मेरी फिल्में नहीं चल रही हैं तो...

Akshay Kumar On His Flop Movies: कुछ सालों से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाले अभिनेता अक्षय कुमार की एक के बाद एक कई फिल्में फ्लॉप हुई है. इस पर उन्होंने अपनी राय रखी है.

Akshay Kumar On His Flop Movies: हाल ही में रिलीज हुई अक्षय कुमार की लगातार तीन फिल्में - बच्चन पांडे (Bachchhan Paandey), सम्राट पृथ्वीराज (Samrat Prithviraj ) और रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) का बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर बहुत बुरा हाल हुआ था. अब उनकी अगली फिल्म 'कठपुतली' सीधे ओटीटी (OTT) पर रिलीज होने जा रही है. ऐसे में बॉक्स‌ ऑफिस पर फिल्मों के स्ट्रगल करने और फिल्मों के सीधे ओटीटी पर रिलीज करने से जुड़ा सवाल पूछा गया तो अक्षय ने अपनी फिल्मों के नहीं चलने के लिए खुद को जिम्मेदार माना.

अक्षय कुमार ने कहा, "अगर फिल्में नहीं चल रही है तो ये हमारी गलती है, ये मेरी गलती है. मुझे इनमें बदलाव लाना होगा, मुझे समझना होगा कि दर्शकों को क्या चाहिए. मुझे अपनी सोच और तरीकों में बदलाव लाकर सोचना होगा कि मुझे किस तरह की फिल्मों में काम करना चाहिए. ऐसे में किसी और को जिम्मेदार ठहराना गलत होगा और इसकी सारी जिम्मेदारी मेरी है."

लगातार पिछली तीन फिल्मों के फ्लॉप होने के बाद 'कठपुतली'  सिनेमाघरों में रिलीज होने की बजाय सीधे ओटीटी पर रिलीज हो रही है. ऐसे में अक्षय ने एक सवाल के जवाब में कहा कि ओटीटी पर रिलीज होनेवाली फिल्मों को हल्के में नहीं लेना चाहिए.

अक्षय से पूछा गया था कि ऐसे में जब बॉलीवुड फिल्में नहीं चल रही हैं तो क्या एक्टर्स के लिए ओटीटी पर फिल्में रिलीज करना ज्यादा सेफ़ (सुरक्षित) हो गया है? इस सवाल पर अक्षय कुमार ने कहा "ऐसा नहीं है कि ये (ओटीटी पर रिलीज करना) सेफ है. उसके लिए भी दर्शकों को फिल्म पसंद या नापसंद आनी चाहिए. इसका सेफ़ होने से कोई संबंध नहीं है. ये कोई सेफ्टी नेट नहीं है. बड़े पैमाने पर लोग फिल्म को देखते हैं, मीडिया वाले फिल्म को देखते हैं, क्रिटिक्स व दर्शक फिल्में देखते हैं. वे देखकर बताते हैं कि उन्हें फिल्म पसंद आई या नहीं. ओटीटी पर रिलीज़ होनेवाली फिल्मों के लिए भी हमें कड़ी मेहनत करनी पड़ती है."

अक्षय कुमार साल में आधा दर्जन से फिल्मों में काम करने और उन्हें रिलीज करने के लिए जाने जाते हैं. ऐसे में जब अक्षय कुमार से पूछा गया कि किसी भी एक्टर की रिलीज होनेवाली फिल्मों में कितना अंतर होना चाहिए तो अक्षय ने कहा,‌ "कोरोना काल के दौरान कई फिल्में बनकर तैयार थीं. इसमें से कुछ रिलीज हुई तो कुछ थिएटर्स के बंद होने के चलते रिलीज नहीं हो पाईं. लॉकडाउन के दौरान कई और भी मसले थे. हम काम करते रहे और फिल्में जमा होती रहीं."

उल्लेखनीय है कि 'कठपुतली' के ट्रेलर लॉन्च की शुरुआत अक्षय कुमार ने स्टेज पर एक कठपुतलीनुमा परफॉर्मेंस के साथ की और बाद में फिल्म में एक अलग तरह का रोल निभाने को लेकर अपने अनुभव को बेहद बढ़िया बताया.

डिज्नी+हॉटस्टार पर 02 सितंबर, 2022 को रिलीज़ होने जा रही फिल्म 'कठपुतली' 2018 में रिलीज हुई तमिल फिल्म (जो एक रियललाइफ़ साइको किलर पर आधारित है) का हिंदी रीमेक है.

फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के अलावा अभिनेत्री रकुलप्रीत (Rakul Preet Singh), सरगुन मेहता (Sargun Mehta), फिल्म के निर्देशक रंजीत तिवारी (Ranjit Tiwari), फिल्म के निर्माता जैकी भागनानी (Jackky Bhagnani) और दीपशिखा देशमुख (Deepshikha Deshmukh) भी मौजूद थे.

Dobaaraa Movie Leaked: तापसी पन्नू की 'दोबारा' को दोहरा झटका, ओपनिंग डे पर फीकी कमाई के बाद ऑनलाइन लीक हुुई फिल्म

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: जेल से भागे कायरव को छिपाएगा वंश, क्या अभिमन्यु को भाई के बारे में बताएगी अक्षरा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रवि दुबे से सुनीता आहूजा तक, टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- ईश्वर ने उनकी रक्षा की
रवि दुबे से सुनीता आहूजा तक, टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- ईश्वर ने उनकी रक्षा की
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद दिशा पाटनी के घर बढ़ाई गई सिक्योरिटी
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद दिशा पाटनी के घर बढ़ाई गई सिक्योरिटी
अष्टमी पर नीतू कपूर ने धोए पोती राहा कपूर के पैर, नीचे बैठकर लिया आशीर्वाद, देखें तस्वीर
Photo: नीतू कपूर ने धोए पोती राहा कपूर के पैर, नीचे बैठकर लिया आशीर्वाद
Tiger Shroff Firing News LIVE: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के तीनों आरोपियों की मेडिकल जांच खत्म, हॉस्पिटल से लेकर निकली पुलिस
लाइव: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के तीनों आरोपियों की मेडिकल जांच खत्म, हॉस्पिटल से लेकर निकली पुलिस

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget