एक्सप्लोरर

सारा अली खान की डेब्यू फिल्म 'केदारनाथ' ने पहले दिन कमाए 7.25 करोड़ रुपये

फिल्म 'केदारनाथ' ने अपनी रिलीज के पहले दिन अच्छी कमाई की है. अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित ये फिल्म शुक्रवार को रिलीज हुई. इसमें सुशांत सिंह राजपूत भी हैं.

Kedarnath Box Office Collection: सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान की डेब्यू फिल्म 'केदारनाथ' ने अपनी रिलीज के पहले दिन अच्छी कमाई की है. इस फिल्म को अच्छे रिव्यू नहीं मिले हैं लेकिन उसके बावजूद ये फिल्म 7.25 करोड़ रुपये की कमाई करने में कामयाब रही है. अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित ये फिल्म शुक्रवार को रिलीज हुई. इसमें सुशांत सिंह राजपूत भी हैं.

इस कमाई से मेकर्स काफी खुश हैं. आज मेकर्स ने बयान जारी करते हुए कहा, "केदारनाथ' की शुरुआत सकारात्मक रही. फिल्म में पहले दिन बॉक्स-ऑफिस पर 7.25 करोड़ की कमाई की है."

वहीं तरण आदर्श ने भी बताया कि ये अच्छी शुरूआत है. उन्होंने लिखा कि शनिवार और रविवार का कारोबार महत्वपूर्ण है.

पहले दिन की कमाई में नंबर वन हैं जाह्नवी कपूर, सारा तीसरे नंबर पर डेब्यू फिल्म में पहले कमाई के मामले में सारा अली खान तीसरे नंबर पर हैं. जाह्नवी कपूर की इस मामले में नंबर वन पर हैं. उनकी फिल्म 'धड़क' ने पहले दिन 8.50 करोड़ की कमाई की थी. वहीं आलिया भट्ट डेब्यू फिल्म 'स्टुडेंट ऑफ द ईयर' की 7.52 करोड़ की कमाई के साथ दूसरे नंबर पर है. चौथे नंबर पर सूरज पंचोली और अथिया शेट्टी की डेब्यू फिल्म 'हीरो' है जिसने 6.99 करोड़ की थी.  टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'हीरोपंथी' 6.52 करोड़ की कमाई के साथ पांचवे नंबर पर है.
View this post on Instagram
 

3 days for Kedarnath!!! ????????????????‍♀️????????‍♀️

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on

आपको बता दें कि ये फिल्म उत्तराखंड में बैन कर दी गई है. इस फिल्म को लेकर आरोप थे कि ये लव-जिहाद को बढ़ावा दे रही है. इसी वजह से कल रिलीज से पहले ही प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा, "फिल्म को लेकर उठ रही आपत्तियों के मद्देनजर गठित समिति ने अपने फैसले को मुख्यमंत्री तक पहुंचाया और लॉ और ऑर्डर को एक बार फिर से रिव्यू किया गया. हमने जिलाधिकारियों से बात करते हुए फैसला लिया है कि केदारनाथ को प्रतिबंधित कर दिया जाना चाहिए. अब ये फिल्म पूरे राज्य में बैन हो गई है." इस फिल्म में सारा अली खान के एक्टिंग की तारीफ हुई है.

यहां देखें केदारनाथ का गाना-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Drishyam 3 BO Day 12 Live Updates: दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, 10 बजे तक 323 करोड़ के हो गई पार
दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, 10 बजे तक 323 करोड़ के हो गई पार
रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP के प्रदर्शन का किया था विरोध, पुलिस जांच शुरू
रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP के प्रदर्शन का किया था विरोध, पुलिस जांच शुरू
माधुरी दीक्षित ने क्यों की हार्ट सर्जन डॉ. श्रीराम नेने से शादी? अब बताई वजह
माधुरी दीक्षित ने क्यों की हार्ट सर्जन डॉ. श्रीराम नेने से शादी? अब बताई वजह
बॉक्स ऑफिस धमाका: खराब रिव्यू, फिर भी ओपनिंग वीकेंड में की बजट से 124 परसेंट ज्यादा कमाई
बॉक्स ऑफिस धमाका: खराब रिव्यू, फिर भी ओपनिंग वीकेंड में की बजट से 124 परसेंट ज्यादा कमाई

वीडियोज

एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
विपक्ष की चाय पर चर्चा...आम आदमी का बढ़ेगा खर्चा? सटीक विश्लेषण
Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget