एक्सप्लोरर

Richa Chadha Controversy: ऋचा चड्ढा को गलवान पर ट्वीट करना पड़ा भारी, अक्षय कुमार के बाद के के मेनन ने लगाई क्लास

Richa Chadha Galwan Controversy: एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा को गलवान मामले पर ट्वीट करना काफी भारी पड़ता दिख रहा है. इस मामले पर एक्टर अक्षय कुमार के बाद के के मेनन ने ऋचा पर भड़ास निकाली है.

Kay Kay Menon On Richa Chadha: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा का गलवान (Galwan) मामले पर कमेंट करना, काफी मुश्किलें बढ़ाता दिख रहा है. जहां सोशल मीडिया का एक बड़ा तबका भारतीय सेना के शहीदों का मजाक उड़ाने के आरोप में ऋचा चड्ढा को ट्रोल कर रहा है. वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड के कई सितारे ऋचा के इस कमेंट की आलोचना कर रहे हैं. सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के बाद अब अभिनेता के के मेनन (Kay Kay Menon) ने गलवान मामले पर ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) के ट्वीट की निंदा की है.

ऋचा चड्ढा पर भड़के के के मेनन

एक्टर अक्षय कुमार के बाद के के मेनन ने भी भारतीय सेना के अपमान को मद्देनजर रखते हुए ऋचा चड्ढा की जमकर क्लास लगाई है. दरअसल के के मेनन ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट शेयर किया है. इस ट्वीट में के के मेनन ने ऋचा चड्ढा के बयान का स्क्रीन शॉट शेयर करते हुए लिखा है कि- .वर्दी में हमारे बहादुर पुरुषों और महिलाओं ने हमारे देश के प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा और वतन की रक्षा के लिए अपनी जान की बजी लगी दी. हम कम से कम इतना तो कर ही सकते हैं कि ऐसी वीरता के लिए अपने दिल में प्रेम और सम्मान की भावना रख सकें.'

के के मेनन से पहले अक्षय कुमार ने भी ऋचा चड्ढा को करारा जवाब दिया. अक्की ने अपने ट्वीट में लिखा कि- 'ये देखकर काफी दुख होता है, हमें कभी अपने सशस्त्र बलों के प्रति एहसान फरामोश नहीं होना चाहिए. वो हैं तो आज हम सब हैं.'

इस वजह से बढ़ीं ऋचा चड्ढा की मुश्किलें

भारत की उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने हाल ही में गलवान (Galwan) मामले को लेकर एक ट्वीट किया था. जिसमें उन्होंने इंडियन आर्मी की तरफ से पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के कब्जे में आने वाले कश्मीर (POK)  पर दोबारा नियंत्रण करने की तैयारी के बारे में बयान दिया था. ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) ने उनके इस बयान को ट्वीट कर मजाकिया अंदाज में 'हाय गलवान' लिखा था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को ट्रोल किया जा रहा है. हालांकि बाद में ऋचा ने ये ट्वीट डिलीट कर दिया.

यह भी पढ़ें- Freddy New Teaser: शादी, रोमांस और अत्याचार... फ्रेडी के दूसरे टीजर में और भी ज्यादा खौफनाक दिखे कार्तिक आर्यन   

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रजनीकांत की 'जेलर 2' ने वर्ल्डवाइड रचा इतिहास, '2.0' को दी मात, बनी तमिल की सबसे बड़ी फिल्म
'जेलर 2' ने वर्ल्डवाइड रचा इतिहास, '2.0' को दी मात, बनी तमिल की सबसे बड़ी फिल्म
'रामायण' में कव्वाली? 'मंगल रंग' गाना सुनते ही AR Rahman पर भड़के लोग
'रामायण' में कव्वाली? 'मंगल रंग' गाना सुनते ही AR Rahman पर भड़के लोग
रक्षा मंत्रालय में क्यों अटकी सलमान खान की 'मातृभूमि'? दोबारा शूट किए सीन, बदला नाम... फिर भी नहीं मिली क्लीयरेंस
रक्षा मंत्रालय की NOC के बिना CBFC नहीं जा सकेगी 'मातृभूमि', जानिए क्यों फंसा सलमान खान का प्रोजेक्ट
'रामायण' के बाद सनी देओल बनेंगे सोलो 'हनुमान', नमित मल्होत्रा प्लान कर रहे हैं बड़ी प्लानिंग
'रामायण' के बाद सनी देओल बनेंगे सोलो 'हनुमान', नमित मल्होत्रा प्लान कर रहे हैं बड़ी प्लानिंग

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget