एक्सप्लोरर

कोमा में पहुंचे Sidharth Shukla के फैन, तस्वीरें देख छलका Kavita kaushik का दर्द, जानिए एक्ट्रेस ने क्या कहा

जाने माने टीवी अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की मौत ने उनके फैंस को हिला कर रख दिया है. ऐसे में अभिनेत्री कविता कौशिक ने उनके फैंस के लिए खास नोट लिखा और खुद को संभालने के लिए समझाया.

टीवी के जाने-माने अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला ( Sidharth Shukla) के अचानक निधन ने उनके परिवार और करीबी दोस्तों समेत तमाम फैंस को भी झकझोर दिया है. फैंस इस बात का यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि सिद्धार्थ अब इस दुनिया में नहीं रहे. कई फैंस की हालत तक खराब हो गई हैं. ऐसे में टीवी एक्ट्रेस कविता कौशिक (Kavita kaushik) ने सिद्धार्थ के फैंस के लिए खास नोट लिखा है. 

कविता ने फैंस के लिए लिखा नोट

सिद्धार्थ शुक्ला का अचानक इस दुनिया से यूं चले जाना उनके चाहने वालों के लिए किसी सदमें से कम नहीं हैं. सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी तस्वीरें भी देखने को मिली जिसमें उनके फैंस की हालत खराब हो गई. जिसके बाद कविता कौशिक ने सिद्धार्थ के फैंस के लिए नोट लिखा है. कविता ने लिखा, "एक आईसीयू में, एक कोमा में फैन की तस्वीरें देखीं, सिद्धार्थ और शहनाज के फैंस प्लीज अपना ख्याल रखें. मैं आपसे अनुरोध करती हूं कि अपने माता-पिता और परिवार के बारे में सोचें, सिद्धार्थ इससे कभी खुश नहीं होंगे, उन्हें सम्मान देने केलिए मजबूत बने और एक दूसरे का साथ देने की कोशिश करें"

फैंस नहीं कर पा रहे यकीन

बिग बॉस 13 के बाद से सिद्धार्थ और शहनाज के फैंस में उनको लेकर दीवानगी देखने को मिली है. लोग उन्हें प्यार से सिडनाज कहते थे. ऐसे में सिड का दुनिया छोड़कर चले जाना उनके फैंस के लिए भी बड़ा झटका है. वाकई में यकीन कर पाना मुश्किल है कि उनकी फेवरेट जोड़ी सिडनाज अब टूट चुकी हैं. कविता ने इससे पहले भी सिद्धार्थ को लेकर एक ट्वीट किया था. कविता ने लिखा कि "इतना खुश नौजवान, और एक बड़ा हीरो चला गया, आपने एक युग को खत्म कर दिया सिद्धार्थ, आप हममें से लाखों लोगों को लंबे समय तक रुलाने वाले हैं. ये ठीक नहींं हैं"

सिद्धार्थ शुक्ला का 2 सितंबर को हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया था. वो महज 40 साल की उम्र में हम सबको छोड़कर चले गए. सिद्धार्थ और कविता कौशिक बिग बॉस 14 का हिस्सा थे. कविता इस शो में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुईं थी जबकि सिद्धार्थ शो की शुरुआत में बतौर सीनियर शामिल हुए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 BO Day 1:इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ ने की बंपर ओपनिंग, 7 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड
‘आवारापन 2’ की हुई धुआंधार शुरुआत, ओपनिंग डे पर बनाया ये रिकॉर्ड
Batwara 1947 Box Office: 'गदर 2' वाला जादू नहीं चला पाए सनी देओल, ‘बंटवारा 1947’ की धीमी हुई शुरुआत, शॉकिंग है कलेक्शन
'गदर 2' वाला जादू नहीं चला पाए सनी देओल, ‘बंटवारा 1947’ की धीमी हुई शुरुआत
कौन हैं पूरन गब्बी? इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' में खूंखार विलेन बनकर लूटी महफिल
'आवारापन 2' में इमरान हाशमी से भिड़ा ये एक्टर, जानिए कौन हैं पूरन गब्बी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget