एक्सप्लोरर

कठुआ गैंगरेप मामले पर बोले महानायक अमिताभ बच्चन, 'मुझे घिन आ रही है'

काफी दिनों से कठुआ गैंगरेप मामले पर चुप्पी साधे बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन ने भी अब इस मामले की कड़े शब्दों में निंदा की है.

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर के कठुआ गैंगरेप ने पूरे देश को शर्मसार कर दिया और देश में एक बार फिर आवाज उठने लगी कि बाल रेप के लिए सजा-ए-मौत का प्रावधान लाया जाए. जहां एक ओर देश का युवा इस मामले में इन्साफ की गुहार सड़कों पर उतर कर लगा रहा है तो वहीं बॉलीवुड भी कड़े शब्दों में इसकी निंदा कर रहा है.

बॉलीवुड सितारे बिना किसी हिचक के इस मामले पर खुलकर न सिर्फ बात कर रहे हैं बल्कि हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक मुहिम भी शुरू की जिसमें वो हाथ में प्लेकार्ड्स लिए दिख रहे हैं और इंसाफ की मांग कर रहे हैं. काफी दिनों से इस मामले पर चुप्पी साधे बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन ने भी अब इस मामले की कड़े शब्दों में निंदा की है. अपनी फिल्म 102 नॉट आउट को प्रमोट करने पहुंचे बिग बी ने कठुआ गैंगरेप पर बात करते हुए कहा, 'मुझे इस विषय पर बात करते हुए घिन आती है इसलिए इस मुद्दे को उछालो मत'.

आपको बता दें कि इससे पहले आलिया भट्ट ने इस मामले पर बयान देते हुए कहा था “मुझे नहीं लगता की सिर्फ बॉलीवुड दुखी है, बल्कि पूरे देश में लोग दुखी हैं. लोगों में गुस्सा है. जो भी हुआ वो बेहद शर्मनाक और भयानक है. जब भी ऐसा कुछ होता है तब एक लड़की के तौर पर, एक औरत के तौर पर, एक इंसान के तौर पर और एक नागरिक के तौर पर बेहद बुरा लगता है, दुख होता है.”

ये है कठुआ गैंगरेप मामला

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के रासना जंगल में जनवरी में घोड़ों को चराने गई बकरवाल समुदाय की आठ साल की लड़की लापता हो गई थी. उसका शव एक हफ्ते बाद बरामद किया गया. जांच में खुलासा हुआ कि उसे बंधक बना कर रखा गया था और उसके साथ रेप से पहले नशीली दवाएं दी गई और उसकी हत्या कर दी गई. 8 साल की मासूम के साथ रेप और हत्या के इस मामले में पुलिस 8 लोगों पर मामला दर्ज किया. आपको बता दें कि इन 8 आरोपियों में से एक नाबालिग आरोपी भी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

50 हजार स्क्रीन्स और 100 से ज्यादा देश, बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ने आ रही है 'रामायण'
50 हजार स्क्रीन्स और 100 से ज्यादा देश, बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ने आ रही है 'रामायण'
सूर्या की साइको-थ्रिलर 'सीन' में हैं 13 गाने और कई स्पॉयलर्स, डायरेक्टर ने किया बड़ा खुलासा
सूर्या की साइको-थ्रिलर 'सीन' में हैं 13 गाने और कई स्पॉयलर्स, डायरेक्टर ने किया बड़ा खुलासा
बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी सोनाक्षी सिन्हा की 'तू है मेरी किरण', शॉकिंग है कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी सोनाक्षी सिन्हा की 'तू है मेरी किरण', शॉकिंग है कलेक्शन
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: छात्र संघ का चुनाव जीतने में बिश्नोई गैंग ने की थी प्रांजल की मदद, बदले में बना गैंग का खास गुर्गा
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: छात्र संघ का चुनाव जीतने में बिश्नोई गैंग ने की थी प्रांजल की मदद

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
Embed widget