एक्सप्लोरर

'बाहुबली 2' की रिलीज पर खतरा मंडराता देख 'कटप्पा' ने मांगी माफी!

नई दिल्ली: बॉक्स ऑफिस पर खलबली मचाने वाली फिल्म 'बाहुबली' के दूसरे पार्ट यानी 'बाहुबली 2' के रिलीज होने पर खतरा मंडराता देख 'कटप्पा' यानी एक्टर सत्यराज ने अपने 9 साल पुराने बयान को लेकर माफी मांग ली है. सत्यराज के माफी मांगने के बाद कर्नाटक में 'बाहुबली 2, द कंक्लूजन' के रिलीज होने की उम्मीद जताई जा रही है.

मैं तमिल के लोगों की भलाई के लिए बोलता रहूंगा: सत्यराज

अपने 9 साल पहले बयान पर माफी मांगते हुए सत्यराज ने ट्वीट किया कि 'मैं कर्नाटक के खिलाफ नहीं हूं. मैं अपने 9 साल पहले बयान के लिए माफी मांगता हूं.'' उन्होंने कहा, ''मैं तमिल के लोगों की भलाई के लिए बोलता रहूंगा. भले ही मुझे फिल्म 'इंडस्ट्री' में काम ना मिले.'

आपको बता दें कि साउथ के दिग्गज अभिनेता साल 2008 सत्यराज ने कावेरी के पानी की मांग कर रहे तमिल किसानों के प्रदर्शन का समर्थन करते हुए कहा था, 'तमिल के लोगों को ऐसे पेड़ की तरह नहीं होना चाहिए जो चुपचाप से खड़ा रहता है और कोई भी कुत्ता आकर उसपर पेशाब करके चला जाता है.'

सत्यराज के इस बयान को लेकर कन्नड़ समर्थक संगठनों ने कर्नाटक में 'बाहुबली 2, द कंक्लूजन' के रिलीज ना होने की धमकी दी है. जिसके बाद फिल्म के डायरेक्टर एस एस राजामौली भी काफी चिंतित थे.

9 साल पहले के बयान को लेकर 'बाहुबली 2' को निशाना न बनाएं: राजामौली

डायरेक्टर एस एस राजामौली ने अभिनेता सत्यराज के नौ साल पहले के बयान को लेकर 'बाहुबली 2' को निशाना न बनाने की अपील लोगों से की है. ये फिल्म 28 अप्रैल को रिलीज हो रही है और कन्नड़ समर्थक संगठन कर्नाटक में फिल्म की रिलीज का विरोध कर रहे हैं.

राजामौली ने एक वीडियो मैसेज में कहा, "सत्यराज सर फिल्म के निर्देशक या निर्माता नहीं हैं. वह फिल्म में काम करने वाले अन्य कलाकारों की तरह ही हैं. यदि फिल्म कर्नाटक में रिलीज नहीं हुई तो उन्हें कुछ फर्क नहीं पड़ेगा. उनके (सत्यराज) पूर्व के कुछ बयानों को आधार बनाकर फिल्म को निशाना बनाना गलत है." उन्होंने साथ ही लोगों से अपील की कि वे सत्यराज के बयानों की वजह से फिल्म देखने से खुद को न रोकें.

यहां देखें इस फिल्म का ट्रेलर:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
Bollywood Karwa Chauth Celebration LIVE: अंशूला कपूर ने मनाया पहला करवा चौथ, प्रियंका चोपड़ा ने निक संग शेयर की सेलिब्रेशन की फोटोज
लाइव: अंशूला कपूर ने मनाया पहला करवा चौथ, प्रियंका चोपड़ा ने निक संग शेयर की सेलिब्रेशन की फोटोज
पहले करवा चौथ पर दुल्हन की तरह सजीं अंशुला कपूर, शिल्पा शेट्टी-मीरा राजपूत ने साड़ी में ढाया कहर
पहले करवा चौथ पर दुल्हन की तरह सजीं अंशुला कपूर, शिल्पा शेट्टी-मीरा राजपूत ने साड़ी में ढाया कहर
दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट की खास तैयारी, रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो
दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट की खास तैयारी, रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
Explained: अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई में प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का 'कवच' कैसे टूटा
अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का कवच कैसे टूटा
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget