करीना कपूर ने मेलबर्न में किया टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी का अनावरण, सामने आई खूबसूरत तस्वीरें
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर ने मेलबार्न में पुरूष व महिला टी-20 विश्व कप की ट्रॉफी का अनावरण कर दिया है.

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर ने मेलबार्न (ऑस्ट्रेलिया) में पुरूष व महिला टी-20 विश्व कप की ट्रॉफी का अनावरण कर दिया है. इस दौरान सोशल मीडिया पर स्टेडियम से ट्रॉफी के साथ करीना कपूर की काफी सारी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं. करीना के इस अंदाज को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.
बता दें कि ये टी-20 वर्ल्ड कप अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होंगे. करीना का कहना है कि इसका हिस्सा बनकर वह सम्मानित महसूस कर रही हैं. सामने आई तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि इस दौरान करीना कपूर खान फॉर्मल अंदाज में दिखाई दे रही हैं.
इसे लेकर करीना ने कहा, "इस प्रतिष्ठित शाम का हिस्सा बनकर मैं सम्मानित महसूस कर रही हूं. मैं इन सभी महिलाओं को प्रोत्साहित करना चाहूंगी जो अपने सपनों को साकार करने के लिए अपने-अपने देशों के लिए खेल रही हैं. एक अंतर्राष्ट्रीय मंच पर उन्हें आगे आते देखना वाकई में सशक्तिकरण है."
उन्होंने आगे कहा, "वे सभी के लिए प्रेरणादायक हैं. मेरे दिवंगत ससुर महानतम क्रिकेटर्स में से एक थे जिन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेला और ट्रॉफी का अनावरण करना मेरे लिए गर्व की बात है."
View this post on InstagramKareena Kapoor unveils the T20 World Cup trophy in Melbourne. #Instalove #Friday #ManavManglani
जानकारी के लिए बता दें कि आईसीसी महिला वर्ल्ड टी-20 टूर्नामेंट अगले साल फरवरी में ऑस्ट्रेलिया में खेला जाना है. वहीं आईसीसी मेंस वर्ल्ड ट्वंटी20 अगले साल अक्टूबर में खेला जाएगा. शुक्रवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने दोनों टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण किया. दोनों ट्रॉफी का अनावरण मेलबर्न में किया गया.




















