एक्सप्लोरर

कुमार विश्वास ने तैमूर के नाम पर उठाया सवाल, करीना-सैफ का जवाब सुनकर हो जाएगी बोलती बंद

Kareena-Saif On Taimur Controversy: करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर के नाम को लेकर काफी विवाद हुआ था. तब कपल ने इस मामले पर खामोशी बनाए रखी, लेकिन सालों बाद करीना ने इसपर रिएक्ट किया था.

Kareena-Saif On Taimur Controversy: पॉपुलर कवि कुमार विश्वास ने हाल ही में करीना कपूर और सैफ अली खान पर इनडायरेक्टली निशाने पर लिया था. उन्होंने कपल को बेटे का नाम तैमूर रखने को लेकर खूब खरी-खोटी सुनाई है. लेकिन ऐसा पहली बार नहीं है जब तैमूर के नाम को लेकर विवाद हुआ हो. जब करीना-सैफ ने बेटे का नाम रखा था तब भी इसे लेकर काफी कंट्रोवर्सी हुई थी. सालों बाद करीना ने इस विवाद को लेकर रिएक्ट किया था और ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया था.

तैमूर विवाद पर करीना कपूर और सैफ ने दिया था ऐसा जवाब
करीना कपूर ने अपने पहले बेटे तैमूर अली खान को 2016 में जन्म दिया था और नाम सामने आते ही विवाद हो गया था. हालांकि सैफ और करीना ने उस वक्त कुछ नहीं बोला था. सालों बाद करीना कपूर ने इस पर चुप्पी तोड़ते हुए अपने दादा जी के सीख की बात बताई.

करीना ने मिस मालिनी को एक इंटरव्यू दिया था. इस दौरान करीना ने कहा था- 'मेरे दादाजी हमेशा हमसे कहते थे कि हकीकत ये है कि लोग तुम्हारे बारे में बात करेंगे. अब चाहे अच्छी हो या बुरी, लेकिन वो तुम्हारे बारे में ही बात कर रहे हैं. अगर आप सुपरस्टार बनना चाहते हैं तो आपको इसे सीरियसली लेना होगा. वरना ये जगह आपके लिए नहीं है. तुम्हें पत्थर दिल होना पड़ेगा.'

कुमार विश्वास ने तैमूर के नाम पर उठाया सवाल, करीना-सैफ का जवाब सुनकर हो जाएगी बोलती बंद

करीना कपूर ने कबूल किया कि बेटे के नाम पर हुई कंट्रोवर्सी ने उन्हें काफी परेशान किया था. करीना ने कहा था, 'मुझ पर इसका गहरा असर पड़ा कि लोग तैमूर के नाम के बारे में बात कर रहे थे. तैमूर को तो अंदाजा भी नहीं है कि उसके नाम को लेकर इतना ड्रामा चल रहा है. हालांकि उसे लोगों से बहुत प्यार भी मिला, लोग उनमें इतनी दिलचस्पी रखते थे.'

इस दौरान करीना ने सैफ अली खान के रिएक्शन को लेकर भी बात की थी. उन्होंने बताया था, 'सैफ इस बारे में बहुत कंफर्टेबल और शांत थे. उनका कहना था कि हमें शांत रहने की जरूरत है और हमें रिलैक्स रहने की जरूरत है.'

'ट्रोलिंग मुझे बहुत ही भयावह लगती है'
इससे पहले भी द गार्जियन को दिए एक इंटरव्यू में करीना कपूर ने तैमूर और जहांगीर के नाम को लेकर हो रही ट्रोलिंग पर बात की थी. उन्होंने कहा था- 'सच कहूं तो तैमूर और जहांगीर, ये वो नाम हैं जो हमें पसंद थे. ये दोनों नाम हमें बहुत खूबसूरत लगे. लोग बच्चों को क्यों ट्रोल करेगें, ये बहुत अजीब बात है. ट्रोलिंग मुझे बहुत ही भयावह लगती है लेकिन मुझे इसमें नहीं पड़ना. मैं अपनी अपनी निजी लाइफ को ट्रोलर्स के नजरिए से नहीं देखती.'

कुमार विश्वास ने तैमूर के नाम पर उठाया सवाल, करीना-सैफ का जवाब सुनकर हो जाएगी बोलती बंद

सैफ अली खान ने भी दिया था जवाब
वहीं सैफ अली खान ने भी अपने बेटे का नाम तैमूर रखने पर हो रहे विवाद पर बात की थी. मुंबई मिरर के मुताबिक सैफ ने कहा था- 'तुर्किश शासक का नाम तिमूर (Timur) था और मेरे बेटे का तैमूर है. हालांकि, दोनों एक ही शब्द से आया है, लेकिन एक नाम नहीं है.' सैफ ने आगे कहा था कि उन्हें लगता है कि फिल्मों की तरह ही उन्हें बेटे का नाम रखते हुए डिस्क्लेमर देना चाहिए था. उन्हें बताना चाहिए था कि-'इस नाम का किसी भी जिंदा या मृत व्यक्ति से कोई संबंध नहीं है.'

कुमार विश्वास ने किया था विवादित कमेंट
बता दें कि कुमार विश्वास ने हाल ही में अपने एक इवेंट में कहा था- 'अब ये चलेगा नहीं कि लोकप्रियता हमसे लोगे, पैसा हम देंगे, टिकट हम खरीदेंगे, हीरो हम बनाएंगे और हिरोइन हम बनाएंगे और तुम्हारी तीसरी शादी से औलाद होगी तो उसका नाम तुम बाहर से आने वाले किसी आक्रमणकारी के नाम पर रख लोगे, ये चलेगा नहीं. इतने नाम पड़े हैं यार, कुछ भी रख लेते तुम. रिजवान रख लेते, उस्मान रख लेते, यूनुस रख लेते, हुजूर के नाम पर कोई नाम रख लेते. तुम्हें एक ही नाम मिला.'

'इसे तो खलनायक तक नहीं बनने देंगे'
कुमार विश्वास ने कहा था- 'जिस बद्तमीज आदमी ने, जिस लंगड़े आदमी ने हिंदुस्तान में आकर यहां की मां-बहनों के साथ बलात्कार किया, वो लफंगा ही मिला तुम्हें इस प्यारे से बच्चे का नाम रखने के लिए. और अब अगर इसे हीरो बनाओगे, इसे तो खलनायक तक नहीं बनने देंगे, ये याद रखना. ये भारत जागा हुआ है, नया भारत है.' 

ये भी पढ़ें: Thriller Films On OTT: गैंगस्टर-थ्रिलर मूवीज के हैं शौकीन, तो आज ही ओटीटी पर देख डालें ये फिल्में

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोविंदा से प्रीति जिंटा तक, सालों बाद इन सितारों की होगी बड़े पर्दे पर वापसी, इन फिल्मों से मचाएंगे गदर
गोविंदा से प्रीति जिंटा तक, सालों बाद इन सितारों की होगी बड़े पर्दे पर वापसी, इन फिल्मों से मचाएंगे गदर
Meenakshi Recreates Nagin Song: 'नागिन' वाले सुनहरे दौर में लौटीं मीनाक्षी शेषाद्रि, रिक्रिएट किया 'नाचे नागिन गली गली' का आइकॉनिक गाना
'नागिन' वाले सुनहरे दौर में लौटीं मीनाक्षी शेषाद्रि, रिक्रिएट किया 'नाचे नागिन गली गली' का आइकॉनिक गाना
'सैयारा' के टाइटल ट्रैक की रॉयल्टी पर मचा बवाल, YRF के जवाब के बाद तनीष्क बागची ने डिलीट की पोस्ट
'सैयारा': 8 लाख की रॉयल्टी का दावा, YRF की सफाई... फिर तनीष्क बागची ने डिलीट की पोस्ट
Jana Nayagan Advance Booking: जन नायकन की इंडिया में एडवांस बुकिंग शुरू, 2500 रुपये तक बिक रहे टिकट
जन नायकन की इंडिया में एडवांस बुकिंग शुरू, 2500 रुपये तक बिक रहे टिकट

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget