एक्सप्लोरर

'मदर्स डे' से पहले करीना कपूर खान ने लिया ये बड़ा संकल्प, कहा- हर बच्चे को जीवित रहना चाहिए

'मदर्स डे' से पहले करीना कपूर खान ने बाल स्वास्थ्य देखभाल और टीकाकरण को लेकर लोगों को जागरूक करने का फैसला लिया है. करीना कपूर शुक्रवार के दिन 'रेडियो4चाइल्ड अवॉर्ड 2019' के तीसरे संस्करण में मौजूद थीं.

'मदर्स डे' से पहले करीना कपूर खान ने बाल स्वास्थ्य देखभाल और टीकाकरण को लेकर लोगों को जागरूक करने का फैसला लिया है. करीना कपूर शुक्रवार के दिन 'रेडियो4चाइल्ड अवॉर्ड 2019' के तीसरे संस्करण में मौजूद थीं. यह यूनीसेफ द्वारा की गई एक पहल है. करीना ने कहा, "इस 'मदर्स डे' पर, मैं हर एक बच्चे को जीवित रखने का संकल्प लेना चाहती हूं. प्रत्येक बच्चा, चाहे वह कहीं भी या किसी भी स्थिति में पैदा हुआ हो, उसे जीवित रहना चाहिए और यहीं से यूनीसेफ हैशटैग एर्वीचाइल्डअलाइवकैम्पेन की शुरुआत होती है." करीना ने यह भी कहा, "यह देखकर काफी अच्छा लगा कि किस तरह से देश के तमाम हिस्सों से रेडियो जॉकी द्वारा लोगों को शिक्षित करने, इस कैम्पेन से जुड़ने, कैम्पेन के संदेश को उन तक पहुंचाने, लोगों को बच्चे के स्वास्थ्य और टीकाकरण की महत्ता को समझाने और खासकर उन औरतों को, जो अभी-अभी मां बनी हैं उन तक इन सारी बातों को पहुंचाने के लिए अथक परिश्रम किया गया."
करीना ने यह भी कहा कि लोगों तक पहुंचने की ताकत हमारे पास है. रेडियो4चाइल्ड अवॉर्ड 2019 का हिस्सा बनकर करीना बहुत खुश हैं. इस कार्यक्रम में प्रदीप हालदार, डॉ. गगन गुप्ता सहित, कुछ रेडियो जॉकी ने भी हिस्सा लिया. नियमित टीकाकरण और बाल शोषण के खिलाफ लोगों तक संदेश पहुंचाने के लिए इन रेडियो जॉकी को सम्मानित भी किया गया. करीना ने कहा, "जब मैंने तैमूर को जन्म दिया(उनका बेटा)..प्रारंभिक दिनों में अपने डॉक्टर संग मेरी इस विषय पर बात हुई थी कि किस तरह से मैं बीमारियों से उसे बचा सकती हूं और तब डॉक्टर ने मुझे एक टीकारण सूची दी." करीना ने अपनी बात को आगे जारी रखते हुए कहा, "तब से मैं उसे फॉलो कर रही हूं, लेकिन इस बार मेरा दिल देश भर की उन तमाम माताओं तक पहुंचना चाहता था जिन्हें सम्भवत: अपने बच्चों के लिए आवश्यक टीकाकरण की जानकारी नहीं है." इस अवार्ड समारोह में भारत में यूनीसेफ के 70 साल का भी जश्न मनाया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 8वें दिन 'आवारापन 2' हुई 119 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
8वें दिन 'आवारापन 2' हुई 119 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
8 साल लिव-इन, 2 बच्चे... अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला से की शादी
8 साल लिव-इन, 2 बच्चे... अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला से की शादी
Toxic ने रिलीज से पहले ही तोड़े 5 बॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड, कमाए 13 करोड़
'टॉक्सिक' ने रिलीज से पहले ही तोड़े 5 बॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड, कमाए 13 करोड़

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget