एक्सप्लोरर

ओवरसाइज कपड़े क्यों पहनते हैं करण जौहर, खुद को मैचमेकर कहने वाले निर्माता के 5 बड़े खुलासे

Karan Johar's Personal Life: फिल्ममेकर करण जौहर भले ही सिंगल हैं, लेकिन वो अक्सर ही अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर चर्चा में रहते हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ पर खुलकर बातचीत की है.

Karan Johar's 5 Interesting Revelations: फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जौहर को बॉलीवुड का मैच मेकर कहा जाता है. अपने शो कॉफी विद करण में उन्होंने कई बार स्टार्स से उनकी पर्सनल लाइफ पर सवाल कर उनकी मैच मेकिंग कराने की कोशिश की है. हालांकि, इस बार वह खुद अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं, जिसपर उन्होंने ट्विंकल खन्ना के चैट शो के दौरान खुलकर बात की है और अपने कई सीक्रेट्स के खुलासे किए हैं.

करण जौहर ने माना खुद को इंडस्ट्री की 'सीमा आंटी'
ट्विंकल खन्ना ने अपने चैट शो ट्वीक इंडिया में करण जौहर से हाल ही में सवाल किया कि क्या वह वाकई बॉलीवुड की 'सीमा आंटी' है? उन्होंने वहीदा रहमान का जिक्र किया जिनकी शादी करण जौहर के पिता ने फिक्स कराई थी और कहा कि 'तुम इंडस्ट्री में मैचमेकिंग करते हो. जैसे तुम्हारे पापा थे'? इसपर करण ने सहमति जताते हुए कहा कि उन्हें ऐसा करने से खुशी मिलती है. उनके मुताबिक, विद्या बालन की सिद्धार्थ रॉय कपूर से मुलाकात भी उन्होंने ही कराई थी. जानकारी के लिए बता दें कि, सीमा तपारिया इंडियन मैचमेकिंग क्वीन हैं और एक दशक से इस बिजनेस में हैं.

चेक पर साइन नहीं ये लिखकर देते थे करण जौहर
करण जौहर ने इस चैट शो में अपने पुराने दिनों का जिक्र करते हुए बताया कि उन्हें ऑटोग्राफ देना बहुत पसंद था. उन्होंने बताया कि, एक बार प्रोडक्शन ऑफिस से बाहर निकलते वक्त उनके पिता ने चुछ चेक्स पर साइन करने के लिए कहा, जिसके बाद करण ने सभी पर 'लॉट्स ऑफ लव' लिखकर साइन किया. तभी उनके पिता यश चोपड़ा ने कहा था, 'वो तुम्हारा प्यार नहीं चाहते, वो तुम्हारा पैसा चाहते हैं'.

इनके कहने पर करण ने किया डायरेक्टोरियल डेब्यू
साल 1998 में 16 अक्टूबर को आई फिल्म 'कुछ कुछ होता है' से करण जौहर ने बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया था. करण जौहर ने बताया कि फिल्म डीडीएलजे के दौरान उनकी शाहरुख खान से दोस्ती हुई, जिन्होंने उनसे एक फिल्म का निर्देशन करने और उसमें शाहरुख को हीरो चुनने कहा. उनके मुताबिक, उस समय करण जौहर का ऐसा कोई इरादा नहीं था.

एक दिन किंग खान ने यश चोपड़ा को कॉल लगाकर कहा, 'मैं चाहता हूं आपका बेटा एक फिल्म को डायरेक्ट करे और उसपर काम करना शुरू करे'.  एक साल बाद करण भी फिल्म के स्क्रीन प्ले के साथ शाहरुख के सामने हाजिर हुए और फिर फिल्म तैयार हुई.

रिलेशनशिप से भागते हैं करण जौहर
करण जौहर ने बताया कि 50 सालों में वह कभी एक पक्के रिलेशनशिप में नहीं रहे. उनके मुताबिक, वह रिश्तों में जुड़ने से पहले ही आगे बढ़ जाते हैं. करण ने कहा, 'ये मेरी एक बहुत बड़ी प्रॉब्लम है. मैंने कई चिकित्सक और मनोवैज्ञानिकों से बात की, कई सेशन भी लिए. मैं हमेशा उनसे कहता था कि मैं ऐसा इंसान क्यों हूं जो अपनी जिंदगी में प्यार नहीं चाहता'.

अपनी बॉडी इमेज पर बोले करण
करण जौहर कई बार अपने बॉडी से जुड़ी समस्याओं का जिक्र कर चुके हैं. उन्होंने बताया कि वह कभी फिटिंग के कपड़े नहीं पहनते बल्कि ओवरसाइज आउटफिट्स चुनते हैं. उनके मुताबिक वह खुद की पर्सनालिटी को अच्छा नहीं मानते हैं, जिस वजह से टीशर्ट या शर्ट पहनने से कतराते हैं. उन्हें लगता है कि उनके पास एक प्रॉपर फिजीक नहीं है.

यह भी पढ़ें- Guess Who: कौन है टब में बैठी ये छोटी बच्ची? आज है बॉलीवुड की सुपरस्टार, तस्वीर देख आप भी खा जाएंगे गच्चा!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vicky Kaushal Romantic Post: 'बारिश और तुम', विक्की कौशल ने पत्नी कैटरीना कैफ पर लुटाया प्यार, पर्सनल मोमेंट किया शेयर
'बारिश और तुम', विक्की कौशल ने पत्नी कैटरीना कैफ पर लुटाया प्यार, पर्सनल मोमेंट किया शेयर
जून में रिलीज इन 4 फिल्मों ने किया प्रिडिक्शन से ज्यादा कलेक्शन, 350 करोड़ कमाकर 'पेद्दी' रह गई पीछे
जून में रिलीज इन 4 फिल्मों ने किया प्रिडिक्शन से ज्यादा कलेक्शन, 350 करोड़ कमाकर 'पेद्दी' रह गई पीछे
Welcome To The Jungle BO Day 7 Live Updates: 7वें दिन भी बरकरार है ‘वेलकम टू द जंगल' की रफ्तार, 7 बजे तक 90 करोड़ के हुई पार
Live Updates: 7वें दिन भी बरकरार है ‘वेलकम टू द जंगल' की रफ्तार, 7 बजे तक 90 करोड़ के हुई पार
Box office Record: 7 दिनों में ही 'वेलकम टू द जंगल' ने बना डाला ये रिकॉर्ड, कॉकटेल 2 की 14 दिनों की कमाई को पछाड़ा
7 दिनों में ही 'वेलकम टू द जंगल' ने बना डाला ये रिकॉर्ड, कॉकटेल 2 की 14 दिनों की कमाई को पछाड़ा

वीडियोज

Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)
Super Subbu Review: बिना अश्लीलता के देती है जरूरी Sex Education
पति ब्रह्मचारी :😱Suraj का गॉडफादर अवतार, Isha की किडनैपिंग के पीछे छुपा है घर का बड़ा राज #sbs
Shri Ram से मर्यादा, Mahadev से संतुलन सीखिए' - Ashutosh Rana
India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुश्किल में थलापति विजय की सरकार? तमिलनाडु में विधायकों की खरीद-फरोख के आरोपों पर सियासी घमासान, TVK-DMK आमने-सामने
मुश्किल में थलापति विजय की सरकार? तमिलनाडु में विधायकों की खरीद-फरोख के आरोपों पर सियासी घमासान
मुरादाबाद सांसद रुचि वीरा की 'मुराद' नहीं होगी पूरी? बदला लेने की ताक में कमाल अख्तर और ST हसन!
मुरादाबाद सांसद रुचि वीरा की 'मुराद' नहीं होगी पूरी? बदला लेने की ताक में कमाल अख्तर और ST हसन!
'मुझे पॉलिटिक्स से दूर रहने दो...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ, कहा- 'सारा संसार दुखी है'
'मुझे पॉलिटिक्स से दूर रहने दो...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ
बाबर आजम के पुराने साथी ने कुबूला बाल यौन शोषण का जुर्म, दोबारा हो सकती है जेल
बाबर आजम के पुराने साथी ने कुबूला बाल यौन शोषण का जुर्म, दोबारा हो सकती है जेल
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
Ketan Agarwal Murder Case: क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
इतनी महंगी Skoda SUV मिनटों में Sold Out, जानिए क्या है इसकी खासियत
इतनी महंगी Skoda SUV मिनटों में Sold Out, जानिए क्या है इसकी खासियत
Embed widget