एक्सप्लोरर

क्या कॉप के रोल के लिए अजय देवगन से Kajol ने ली सलाह? एक्ट्रेस बोलीं- सिंघम के लिए मैंने उन्हें ट्रेनिंग दी थी

Kajol and Ajay Devgn News: काजोल फिल्म दो पत्ती की टीम के साथ कपिल शर्मा के शो में पहुंची थीं. काजोल ने यहां पर अजय देवगन को लेकर बातें कीं.

Kajol and Ajay Devgn News: स्टैंडअप कॉमेडियन कपिल शर्मा ने एक्टर अजय देवगन की चुटकी ली है. उन्होंने कहा कि अजय देवगन ने इतनी बार पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई है कि अब जुहू थाने में उनके लिए एक कुर्सी खाली रखी जाती है.

काजोल ने निभाया कॉप का रोल

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के लेटेस्ट एपिसोड में एक्ट्रेस काजोल और कृति सेनन अपनी फिल्म 'दो पत्ती' का प्रमोशन करने पहुंचीं. काजोल अपने तीन दशक के करियर में पहली बार पुलिस की वर्दी में नजर आई हैं. कपिल ने कहा कि 1992 में 'बेखुदी' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली काजोल पहली बार पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रही हैं. वहीं अजय ने कई बार ये भूमिका निभाई है.

एक्ट्रेस कृति सेनन ने 'दो पत्ती' के साथ निर्माता के रूप में अपनी शुरुआत की है. उन्होंने कहा, "मैं भी हैरान थी. मैं सोच रही थी कि ये कैसे हो सकता है कि आपने पहले कभी पुलिस वाले की भूमिका नहीं निभाई. खासकर जब 'सिंघम' आपके घर पर ही हों."

क्या अजय से सलाह लेती हैं काजोल?

फिर कपिल ने कहा, "काजोल ने पहली बार भूमिका निभाई और अजय सर ने अनगिनत बार भूमिका निभाई है कि जुहू थाने में उनके लिए एक कुर्सी खाली रखी जाती है. वो कभी भी उस पर बैठ सकते हैं. क्या आपने अजय सर से 'अता माझी सटकली' जैसे किसी डायलॉग के बारे में नहीं पूछा?"

इस सवाल पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए काजोल ने कहा, "मैंने उनसे बिल्कुल भी सलाह नहीं ली क्योंकि सिंघम के लिए मैंने ही उन्हें ट्रेनिंग दी थी. आप कैसे भूल सकते हैं कि मैंने उन्हें मराठी सिखाई थी."

दो पत्ती में लीड रोल निभा रहा ये एक्टर 

बता दें कि फिल्म 'दो पत्ती' में शहीर शेख भी अपनी भूमिका निभा रहे हैं. काजोल एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आ रही हैं. शशांक चतुर्वेदी द्वारा निर्देशित 'दो पत्ती' 25 अक्टूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी. इस फिल्म में कृति सेनन डबल रोल में हैं.

हाल ही में, टीवी की मशहूर अदाकारा एकता कपूर ने 'दो पत्ती' की टीम को अपनी शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कृति को उनके पहले प्रोडक्शन वेंचर और शहीर को फिल्मों में उनके बड़े ब्रेक के लिए विशेष रूप से बधाई दी.

ये भी पढ़ें- Bhool Bhulaiyaa 3 Advance Booking Day 1: 'सिंघम अगेन' से स्क्रीन को लेकर चल रहे झगड़े के बीच 'भूल भुलैया 3' करेगी बंपर ओपनिंग! जानें- फिल्म की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गद्दी बाहुबल से मिलती है', 'मिर्जापुर द मूवी' का दमदार ट्रेलर रिलीज
'गद्दी बाहुबल से मिलती है', 'मिर्जापुर द मूवी' का दमदार ट्रेलर रिलीज
'ईठा' की नई रिलीज डेट आई सामने, इस दिन थिएटर में रिलीज होगी श्रद्धा कपूर की फिल्म
'ईठा' की नई रिलीज डेट आई सामने, इस दिन थिएटर में रिलीज होगी श्रद्धा कपूर की फिल्म
Video: तेजप्रताप यादव संग सेल्फी के लिए बेताब दिखीं मल्लिका शेरावत, केमिस्ट्री पर दिल हार बैठे फैंस
तेजप्रताप संग सेल्फी के लिए बेताब दिखीं मल्लिका, केमिस्ट्री पर दिल हार बैठे फैंस
शिवरात्रि पर महादेव की भक्ति में डूबे सितारे, मंदिर पहुंचकर लिया भोलेनाथ का आशीर्वाद
शिवरात्रि पर महादेव की भक्ति में डूबे सितारे, मंदिर पहुंचकर लिया भोलेनाथ का आशीर्वाद

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget