एक्सप्लोरर

Kantara Vs KGF: यश की KGF 2 से आगे निकाली ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा', इस मामले में दी शिकस्त

Kantara vs KGF 2: कन्नड़ फिल्म कांतारा इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जमकर धूम मचा रही है. बता दें कि कांतारा ने अब साउथ सुपरस्टार यश की ब्लॉकबस्टर फिल्म केजीएफ 2 को इस मामले में पछाड़ दिया है.

Kantara IMDB Ratings: साउथ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी (Rishabh Shetty) की मोस्ट अवेडेट फिल्म कांतारा इन दिनों सिनेमाघरों में जमकर धमाल मचा रही है. कन्नड़ भाषा में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिल रहा है. आलम ये है कि कांतारा (Kantara) ने रिलीज के दो सप्ताह में अपने बजट से दोगुनी कमाई कर ली है. इतना ही नहीं अब कांतारा ने साउथ मेगास्टार यश (Yash) की ब्लॉकबस्टर फिल्म केजीएफ 2 (KGF 2) को भी आईएमडीबी (IMDB) रेटिंग के मामले में पछाड़ दिया है. इसके साथ की क्रिटिक्स की ओर से फिल्म कांतारा को काफी सराहना मिल रही है.

कांतारा ने दी केजीएफ 2 को मात
डायरेक्टर और एक्टर के तौर पर ऋषभ शेट्टी ने कांतारा में जी तोड़ मेहनत की है. इसका अंदाजा आप कांतारा की ताबड़तोड़ कमाई के माध्यम से आसानी ले लगा सकते हैं. बात की जाए कांतारा की ताजा आईएमडीबी (IMDB) रेटिंग की, तो वह फिलहाल 9.5 बनी हुई है. वहीं दूसरी ओर सुपरस्टार यश की केजीएफ चैप्टर 2 की आईएमडीबी रेटिंग 8.4 है. ऐसे में मौजूदा समय के आधार पर कांतारा केजीएफ 2 से आगे निकल गई है. हालांकि आने वाले समय में कांतारा की आईएमडीबी रेटिंग में काफी फेरबदल देखने को मिलेगा. लेकिन रिलीज के दो हफ्तों में कांतारा ने अपने धमाकेदार प्रदर्शन से सब को हैरान किया है. मणि रत्नम की पौन्नियन सेल्वन 1 और सुपरस्टार ऋतिक रोशन-सैफ अली खान विक्रम वेधा के साथ 30 सितंबर को रिलीज हुई कांतारा ने कन्नड़ भाषा में कमाल की कमाई की है.

हिंदी में रिलीज हुई कांतारा 

दरअसल कांतारा (Kantara) को कन्नड़ भाषा के बाद अब 14 अक्टूबर को हिंदी और तेलुगू भाषा में रिलीज किया गया है. मजह 16 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने अब तक 70 करोड़ से ज्यादा से की कमाई की है. ऐसे में कम बजट की कांतारा को अब सुपरहिट कहा जा सकता है. इसके साथ ही हिंदी में रिलीज होने के बाद कांतारा के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में भारी उछाल देखने को मिलेगा.

Ankita Lokhande के करवा चौथ सेलिब्रेशन का वीडियो आया सामने, पति विक्की जैन के पैर छूती नजर आईं एक्ट्रेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद सीएम देवेंद्र फडणवीस से मिले जैकी श्रॉफ
टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद सीएम देवेंद्र फडणवीस से मिले जैकी श्रॉफ
रवि दुबे से सुनीता आहूजा तक, टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- ईश्वर ने उनकी रक्षा की
रवि दुबे से सुनीता आहूजा तक, टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- ईश्वर ने उनकी रक्षा की
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद दिशा पाटनी के घर बढ़ाई गई सिक्योरिटी
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद दिशा पाटनी के घर बढ़ाई गई सिक्योरिटी
अष्टमी पर नीतू कपूर ने धोए पोती राहा कपूर के पैर, नीचे बैठकर लिया आशीर्वाद, देखें तस्वीर
Photo: नीतू कपूर ने धोए पोती राहा कपूर के पैर, नीचे बैठकर लिया आशीर्वाद

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget