एक्सप्लोरर

Swati Sathish Surgery: कन्नड़ एक्ट्रेस स्वाति सतीश को सर्जरी कराना पड़ा भारी, गलत सर्जरी से बिगड़ गया पूरा चेहरा

Kannada actress Swati Sathish Surgery: कन्नड़ एक्ट्रेस स्वाति सतीश का चेहरा गलत सर्जरी के कारण पूरी तरह से खराब हो गया. उन्होंने रूट कैनल सर्जरी कराई थी, जिसके गलत ट्रीटमेंट के कारण उनका चेहरा सूज गया है.

Swati Sathish Root Canal Surgery: फिल्मी और टीवी सितारों के बीच चेहरे की सर्जरी आम बात है. लेकिन हर बार यह सफल नहीं होती और बाद में इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है. ऐसा ही कुछ हुआ स्वाति सतीश (Swati Sathish) के साथ. कन्नड़ एक्ट्रेस स्वाति सतीश (Kannada actress Swati Sathish) का चेहरा भी गलत सर्जरी के कारण पूरी तरह से बिगड़ गया है, जिसके बाद उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो रहा है. रिपोर्ट्स की माने तो एक्ट्रेस ने रूट कैनल सर्जरी (Root Canal Surgery) कराई थी, जिसके गलत ट्रीटमेंट के कारण उनका चेहरा खराब हो गया.

सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है, जिसमें उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो रहा है. उनका चेहरा पूरा सूजा हुआ है. दाईं ओर गाल से लेकर होंठ तक बहुत ज्यादा सूजन दिख रही है. खबरों की माने तो एक्ट्रेस ने बेंगलुरु में रूट कैनल की सर्जरी कराई थी, जिसके कुछ समय बाद ही उनके चेहरे पर सूजन आ गई. बताया जा रहा है कि सूजे हुए चेहरे में काफी दर्द भी है. बिगड़े हुए चेहरे के साथ उनका घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है.  

एक्ट्रेस का कहना है कि बेंगलूरु में उनकी ट्रीटमेंट गलत तरीके से की गई और इलाज को लेकर उन्हें अधूरी जानकारी और दवाएं दी गई, जिसके कारण उनका चेहरा बिगड़ गया. रिपोर्ट्स की माने तो सर्जरी की प्रकिया के दौरान उन्हें एनेस्थीसिया के बजाय सैलिसिलिक एसिड दिया गया था, जिसका पता तब चल पाया जब स्वाति इलाज के लिए दूसरे अस्पताल पहुंची. फिलहाल उनका इलाज दूसरे अस्पताल में चल रहा है और उनके चेहरे में सुधार हो रहा है.

खराब कॉस्मेटिक प्रकियाएं गंभीर हो सकती है और इसका खामियाजा जिंदगी भर के लिए भुगतना पड़ सकता है. सर्जरी के दौरान चेहरा बिगड़ने की यह पहली खबर नहीं हैं. इससे पहले भी कई सेलेब्स इस तरह की सर्जरी के शिकार हो चुके हैं. बीते महीने ही कन्नड़ की जानी मानी टीवी एक्ट्रेस चेतना राज की मौत भी प्लास्टिक सर्जरी के फेल होने के कारण हो गई थी. चेतना महज 21 साल की थीं, उन्होंने बेंगलुरू के एक निजी अस्पताल में वसा रहित कॉस्मेटिक सर्जरी कराई थी, जो उनके लिए जानलेवा साबित हुई.

ये भी पढ़ें- Radhika Apte का बड़ा खुलासा, 'करियर के शुरुआत में सर्जरी और बोटोक्स करवाने के लिए कहा जाता था'

Shamshera Poster: 'शमशेरा' में पति रणबीर कपूर का लुक देख आलिया भट्ट ने दिया कुछ ऐसा रिएक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पिता बिस्वजीत-रेखा के किसिंग सीन पर पल्लवी चटर्जी का बयान, बोलीं- ‘बच्चों के लिए बहुत एंबेरेसिंग होता है...’
‘बहुत एंबेरेसिंग होता है...’, बिस्वजीत-रेखा के किसिंग सीन पर बोलीं पल्लवी चटर्जी
'दृश्यम 3' ओवरसीज में 100 करोड़ के पार, 9 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर
'दृश्यम 3' ओवरसीज में 100 करोड़ के पार, 9 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर
लाइव: 'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 8.30 बजे तक 306 पार हुआ कलेक्शन
लाइव: 'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 8.30 बजे तक 306 पार हुआ कलेक्शन
'मैं काम छोड़ने के बारे में क्यों सोचूं?' बर्थडे पर अमिताभ बच्चन ने रिटायरमेंट पर दिया रिएक्शन
'मैं काम छोड़ने के बारे में क्यों सोचूं?' बर्थडे पर अमिताभ बच्चन ने रिटायरमेंट पर दिया रिएक्शन

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget