एक्सप्लोरर

जयललिता के किरदार के लिए कंगना रनौत बदलेंगी अपना लुक, खुद कही ये बात

कंगना रनौत एक बार फिर पर्दे पर अपने किरदार से दर्शकों को हैरान करने के लिए तैयार हैं. कंगना रनौत जयललिता के जीवन पर बन रही फिल्म के लिए खासा तैयारियों में जुटी हैं.

बॉलीवुड 'क्वीन' कंगना रनौत, जो वर्तमान में तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता के जीवन पर आधारित अपनी आगामी बायोपिक 'जया' के लिए तैयारी में जुटी हैं, उनका कहना है कि पहली बार उनके स्वरूप में ऐसा बदलाव होगा कि दर्शक उनके चेहरे को पहचान नहीं पाएंगे. मंगलवार को गणेश पूजा पंडाल पर मीडिया से मुखातिब होने के दौरान कंगना ने यह खुलासा किया. उनके साथ उनकी बहन रंगोली भी थी.

कंगना ने कहा, "मेरे ख्याल से जयललिता के किरदार को पर्दे पर निभाना बेहतरीन एहसास होगा. और पहली बार मैं अपने रूप को परिवर्तित करने जा रही हूं. और यह पहली बार होगा जब मुझे स्क्रीन पर अपना चेहरा नहीं दिखेगा. इसके अलावा, जो लोग कनेक्ट करेंगे वे मेरे चेहरे से कनेक्ट नहीं कर पाएंगे. मेरे लिए, यह बहुत अच्छी बात है और मेरा मानना है कि एक कलाकार के रूप में मुझे बहुत नि: स्वार्थ होना चाहिए."

जयललिता के किरदार के लिए कंगना रनौत बदलेंगी अपना लुक, खुद कही ये बात

फिल्म को लेकर ऐलान किए जाने के दौरान ही कंगना ने कहा था कि उन्हें लगता है कि उनकी कहानी जयललिता से मिलती है. उस दौरान कंगना ने कहा था कि उन्हें भी जिंदगी में कुछ भी आसानी से नहीं मिला. उन्होंने कहा था "मैं अपनी बायोपिक पर काम कर रही थी, लेकिन उनकी (जयललिता) कहानी मेरी कहानी से काफी मिलती-जुलती है. वास्तव में, सफलता के मामले में उनकी कहानी मेरे से बड़ी है."

साथ ही रीजनल सिनेमा में काम करने को लेकर उन्होंने कहा था कि वो हमेशा से ही क्षेत्रीय फिल्मों में काम करना चाहती थी. उन्होंने कहा, ''जब हम तमिलनाडु या आंध्र प्रदेश जाते हैं, तो हमें एहसास होता है कि वहां के लोग केवल अपने स्थानीय फिल्म उद्योग द्वारा बनाई गई फिल्में देखते हैं. इसलिए देश का वो हिस्सा थोड़ा अलग है. मैं वहां पर काम करने के लिए एक अच्छे अवसर की प्रतीक्षा कर रही थी और फिर यह फिल्म मेरे काम आई.'' तमिल में 'थलाइवा' और हिंदी में 'जया' नाम से बन रही इस बायोपिक का निर्देशन एएल विजय कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

25 साल से एक ही स्टाइल का चश्मा क्यों पहनते हैं अमिताभ बच्चन? KBC में खुद बताया इसकी वजह
25 साल से टिंटेड चश्मा क्यों पहनते हैं अमिताभ बच्चन? खुद बताई इसकी असली वजह
'बटवारा 1947' के प्रमोशन में बड़ा हादसा, लापरवाही से गिरा युवक, गंभीर रूप से घायल
'बटवारा 1947' के प्रमोशन में बड़ा हादसा, लापरवाही से गिरा युवक, गंभीर रूप से घायल
Awarapan 2 Box Office: 'आवारापन 2' से 14 साल बाद इतिहास दोहरा पाएंगे इमरान हाशमी? ये है टॉप 5 सोलो हिट
'आवारापन 2' से 14 साल बाद इतिहास दोहरा पाएंगे इमरान हाशमी? ये है टॉप 5 सोलो हिट
सैफ-अमृता की शादी में क्यों नहीं पहुंचीं थी बहन सोहा और सबा? सालों बाद बताई वजह
सैफ-अमृता की शादी में क्यों नहीं पहुंचीं थी बहन सोहा और सबा? सालों बाद बताई वजह

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! 9 अगस्त से स्टेशनों पर बढ़ेगी सख्ती
दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! 9 अगस्त से स्टेशनों पर बढ़ेगी सख्ती
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget