अवार्ड शो में होता है हेर-फेर : कंगना रानौत
अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने इसमें अभिनय और लेखन किया है, फिल्म के निर्देशन में कोई योगदान नहीं दिया है और अगर उन्होंने किया होता तो वह खुलकर गर्व के साथ बतातीं.

नई दिल्ली : राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री कंगना रानौत का कहना है कि वह अवार्ड शो से दूर रहने की कोशिश करती हैं. फिल्म 'क्वीन' की अभिनेत्री ने कहा, "हमारे अवार्ड शो में काफी हेर-फेर होते हैं, जैसे वे आपको पहले ही बता देंगे कि आपको यह पुरस्कार मिलेगा, लेकिन इसके बदले वे आपसे प्रस्तुति देने के लिए कहेंगे. मैं इन सब से दूर रहने की कोशिश करती हूं." फिल्म 'सिमरन' में सह-लेखन का श्रेय कंगना को दिए जाने पर लेखक अपूर्व असरानी ने उनकी आलोचना की थी. अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने इसमें अभिनय और लेखन किया है, फिल्म के निर्देशन में कोई योगदान नहीं दिया है और अगर उन्होंने किया होता तो वह खुलकर गर्व के साथ बतातीं. हंसल मेहता निर्देशित फिल्म 'सिमरन' 15 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
Source: IOCL
























