एक्सप्लोरर

मुंबई पुलिस ने पूछताछ के लिए भेजा समन तो कंगना रनौत बोलीं- बहुत याद आती है, जल्दी आऊंगी

मुंबई पुलिस की तरफ से समन भेजे जाने के बाद कंगना रनौत ने ट्वीट कर कहा कि बहुत याद आती है, जल्दी आऊंगी. बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले के बाद से कंगना महाराष्ट्र सरकार से बेहद नाराज हैं.

मुंबई: मुंबई पुलिस ने आज बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल को नोटिस जारी कर उन्हें अपने बयान दर्ज कराने के लिये अगले हफ्ते पेश होने को कहा है.

इसके बाद अभिनेत्री ने ट्वीट कर महाराष्ट्र सरकार को निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि बहुत याद आती है k-k-k-k-k-कंगना, कोई बात नहीं जल्दी आ जाऊंगी.''

समन भेजे जाने को लेकर पुलिस अधिकारी ने बताया कि अपनी टिप्प्णियों के जरिये समुदायों के बीच कथित तौर पर वैमनस्य को बढ़ावा देने को लेकर उन दोनों (कंगना और रंगोली) के खिलाफ दर्ज मामले के सिलसिले में बयान दर्ज किये जाने हैं.

बांद्रा मेट्रोपोलेटिन मजिस्ट्रेट की अदालत ने शनिवार को पुलिस को बॉलीवुड के कास्टिंग निर्देशक एवं ‘फिटनेस ट्रेनर’ मुनव्वर अली सैयद द्वारा दायर एक शिकायत की जांच करने का आदेश दिया था. शिकायत में रनौत और उनकी बहन के ट्वीट तथा अन्य बयानों का जिक्र किया गया था.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अदालत के निर्देशों पर बांद्रा पुलिस ने रनौत और उनकी बहन (रंगोली) के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 153 ए (धर्म, नस्ल आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच वैमनस्य को बढ़ावा देना), 295 ए (धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिये जानबूझ कर की गई हरकत) और 124-ए (राजद्रोह) तथा 34 (समान मंशा रखने) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

उन्होंने बताया, ‘‘हमने रनौत और उनकी बहन को नोटिस जारी कर उन्हें उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के सिलसिले में पुलिस के समक्ष पेश होने को कहा है. उनसे सोमवार और मंगलवार को उपस्थित होने को कहा गया है.’’

अदालत में दायर शिकायत में सैयद ने आरोप लगाया था कि रनौत अपने ट्वीट और टीवी इंटरव्यू के जरिये पिछले दो महीनों से बॉलीवुड को ‘परिवारवाद का केंद्र’, ‘पक्षपाती’ आदि कह कर इसकी छवि खराब कर रही हैं.

शिकायत में यह आरोप भी लगाया गया कि उन्होंने बहुत आपत्तिजनक टिप्पणी कर न सिर्फ उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाया है, बल्कि कई कलाकारों की भावनाएं भी आहत की हैं.

कंगना रनौत के भाई करण की हल्दी की रस्म, बहनों ने मिलकर लगाई शगुन की हल्दी..देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अक्षय कुमार ने की 'धुरंधर 2' की जमकर तारीफ, 'भूत बंगला' से किया कंपेयर
अक्षय कुमार ने की 'धुरंधर 2' की जमकर तारीफ, 'भूत बंगला' से किया कंपेयर
Dhurandhar 2 Box Office Collection Live: 'धुरंधर 2' का सोमवार को भौकाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर
Live: 'धुरंधर 2' का सोमवार को भौकाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर
Dhurandhar 2 BO Day 5 Live: 'धुरंधर 2' ने पांचवें दिन तोड़े सारे रिकॉर्ड, 500 करोड़ क्लब में एंट्री, 10.30 बजे तक 65 करोड़ हुआ कलेक्शन
'धुरंधर 2' ने पांचवें दिन तोड़े सारे रिकॉर्ड, 500 करोड़ क्लब में एंट्री, 10.30 बजे तक 65 करोड़ हुआ कलेक्शन
Dhurandhar 2 Vs Ustaad Bhagat Singh: पांचवें दिन 'धुरंधर 2' के सामने फेल बुरी तरह फेल हुई 'उस्ताद भगत सिंह', जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
पांचवें दिन 'धुरंधर 2' के सामने फेल बुरी तरह फेल हुई 'उस्ताद भगत सिंह', जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

वीडियोज

Sansani: महायुद्ध में हमले का बदलता खेल ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Viral Video: चाट खाने से पहले सावधान! वीडियो ने उड़ाए होश | ABP News
Chitra Tripathi: US की 'एपिक फ्यूरी' या Trump की 'ब्लाइंड फ्यूरी'? | Iran Israel War | America
Bharat Ki Baat: क्या ईरान के वार से पीछे हटा अमेरिका? | Iran Attack on US-Israel War | Trump
Sandeep Chaudhary: ईरान की जीत..ट्रंप ने टेके घुटने? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण| Iran-US-Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-अमेरिका के बीच मध्यस्थता कर रहा पाकिस्तान! आसिम मुनीर ने डोनाल्ड ट्रंप से की बात
ईरान-अमेरिका के बीच मध्यस्थता कर रहा पाकिस्तान! आसिम मुनीर ने डोनाल्ड ट्रंप से की बात
IPS अंशिका वर्मा की शादी का कार्ड वायरल, IPS कृष्ण कुमार बिश्नोई के साथ लेंगी सात फेरे
IPS अंशिका वर्मा की शादी का कार्ड वायरल, IPS कृष्ण कुमार बिश्नोई के साथ लेंगी सात फेरे
'अमेरिका के खिलाफ उन्होंने एक भी शब्द बोला?', मिडिल ईस्ट संकट पर लोकसभा में PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी ने पूछा
'अमेरिका के खिलाफ उन्होंने एक भी शब्द बोला?', मिडिल ईस्ट संकट पर लोकसभा में PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी ने पूछा
Dhurandhar 2 Vs Ustaad Bhagat Singh: पांचवें दिन 'धुरंधर 2' के सामने फेल बुरी तरह फेल हुई 'उस्ताद भगत सिंह', जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
पांचवें दिन 'धुरंधर 2' के सामने फेल बुरी तरह फेल हुई 'उस्ताद भगत सिंह', जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
IPL में सबसे ज्यादा ऑरेंज कैप किसने जीती? देखें विराट-रोहित ने कितनी बार किया ये कारनामा
IPL में सबसे ज्यादा ऑरेंज कैप किसने जीती? देखें विराट-रोहित ने कितनी बार किया ये कारनामा
Crude Oil Price: सस्ता और महंगा क्यों होता है क्रूड ऑयल, जानें पर्दे के पीछे कौन चलाता है पूरा सिस्टम?
सस्ता और महंगा क्यों होता है क्रूड ऑयल, जानें पर्दे के पीछे कौन चलाता है पूरा सिस्टम?
Type 1 Diabetes And Memory Loss: टाइप 1 डायबिटीज है तो पढ़ लें यह रिसर्च, मेमोरी लॉस होने का बड़ा खतरा
टाइप 1 डायबिटीज है तो पढ़ लें यह रिसर्च, मेमोरी लॉस होने का बड़ा खतरा
दुकानदार नहीं बदल रहा घटिया सामान, उपभोक्ता फोरम में ऐसे कर सकते हैं शिकायत
दुकानदार नहीं बदल रहा घटिया सामान, उपभोक्ता फोरम में ऐसे कर सकते हैं शिकायत
Embed widget