एक्सप्लोरर

कंगना रनौत के भाई करण की हल्दी की रस्म, बहनों ने मिलकर लगाई शगुन की हल्दी..देखें वीडियो

आपको बता दें कि कंगना रनौत के दोनों भाईयों अक्षत और करण की शादी होने जा रही है. जिसकी तैयारियों में कंगना जी जान से जुटी हुई हैं. वहीं कंगना शादी से पहले होने वाली रस्मों की वीडियो भी लगातार सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत(Kangana Ranaut) इन दिनों अपने भाईयों की शादी की तैयारियों में बिज़ी हैं. जल्द ही घर में दो - दो भाईयों की शादी की शहनाईयां बजने वाली हैं. और रस्में भी शुरु हो गई हैं. इसकी जानकारी खुद कंगना अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दे रही हैं. वहीं आज उन्होंने भाई करण की हल्दी सेरेमनी की एक वीडियो शेयर की है। जिसमें सभी बहनें हल्दी लगाती हुई नज़र आ रही हैं. 

भाई अक्षत-करण की होने वाली है शादी

आपको बता दें कि कंगना रनौत के दोनों भाईयों अक्षत और करण की शादी होने जा रही है. जिसकी तैयारियों में कंगना जी जान से जुटी हुई हैं. वहीं कंगना शादी से पहले होने वाली रस्मों की वीडियो भी लगातार सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं जिसमें वो खूब मस्ती करती नज़र आ रही हैं. खास बात ये है कि तीन हफ्तों में घर में दो शादियां होनी है लिहाज़ा उनके घर में इसकी काफी रौनक देखी जा रही है. आज उनके भाई करण की हल्दी की रस्म हुई.

कंगना ने ट्विटर पर हल्दी की रस्म की वीडियो शेयर करते हुए लिखा -

"एक दशक से ज्यादा समय हो गया है, रंगोली की शादी के बाद से घर में कोई शादी नहीं हुई है, लेकिन आज हमारे भाइयों- करण और अक्षत की वजह से हमारा घर शादी के उत्सव में तब्दील हो गया है। तीन हफ्तों में दो शादियां होनी है, आज करण की हल्दी है।" 

लाल रंग की ड्रेस पहने नज़र आई कंगना

कंगना रनौत ने करण की हल्दी सेरेमनी के लिए लाल रंग का आफटफिट चुना जिसमें वो काफी सुंदर लग रही थीं. इस दौरान उनकी बहन रंगोली के साथ-साथ परिवार के बाकी सदस्य भी दिखे जो सभी हल्दी सेरेमनी का लुत्फ उठा रहे थे.

अक्षत की हल्दी का वीडियो भी किया था शेयर

वहीं इससे दो दिन पहले भाई अक्षत की हल्दी का वीडियो भी कंगना ने शेयर किया था. जिसमें दोनों बहनें साड़ियां पहने दिखाई दी थीं. कंगना ने इस सेरेमनी के लिए ग्रीनीश गोल्डन कलर की प्लेन साड़ी पहनी थी और इसके साथ भारी नेकलेस और ईयरिंग कैरी किए थे. जिसमें वो काफी खूबसूरत नज़र आ रही थीं.  

जल्द ही थलाइवी में नज़र आएंगी कंगना

एक्ट्रेस कंगना रनौत जल्द ही थलाइवी फिल्म में नज़र आने वाली हैं. जो जयललिता पर आधारित है. इस फिल्म में कंगना जयललिता के रोल में ही दिखेंगी। फिलहाल वो इसी की शूटिंग में बिज़ी हैं लेकिन फिल्म से टाइम निकालकर वो भाईयों की शादी से जुड़ी हर रस्म में शामिल हो रही हैं. वहीं थलाइवी के अलावा वो तेजस और धाकड़ में भी नज़र आएंगी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रणबीर कपूर की 'रामायण' ने ओपनिंग डे पर मचाया तहलका, तोड़े 'धुरंधर' से लेकर 'पठान'-'एनिमल' के रिकॉर्ड
'रामायण' ने ओपनिंग डे पर मचाया तहलका, तोड़े 'धुरंधर' से लेकर 'पठान'-'एनिमल' के रिकॉर्ड
'किसी को पता है भगवान सच में क्या पहनते थे?' 'रामायण' में सीता के गहनों पर उठे सवाल, तो डिजाइनर ने दिया मुंहतोड़ जवाब
'रामायण' के गहनों को बताया गया 'फेक', तो भड़के डिजाइनर: 'किसी को पता है भगवान तब क्या पहनते थे?'
रामायण में रावण के सिंहासन पर खर्च हुए 1 करोड़, 24-कैरेट गोल्ड से 4 महीने में हुआ तैयार
रामायण में रावण के सिंहासन पर खर्च हुए 1 करोड़, 24-कैरेट गोल्ड से 4 महीने में हुआ तैयार
Ramayana Vs Adipurust BO Day 1: प्रभास की 'आदिपुरुष' को मात नहीं दे पाई 'रामायण', इतने करोड़ से पिछड़ी रणबीर की फिल्म 
प्रभास की 'आदिपुरुष' को मात नहीं दे पाई 'रामायण', इतने करोड़ से पिछड़ी रणबीर की फिल्म 

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
7 लोगों का कत्ल, बीवी से विवाद में ससुरालियों को मार डाला, बेंगलुरु में सनसनी
7 लोगों का कत्ल, बीवी से विवाद में ससुरालियों को मार डाला, बेंगलुरु में सनसनी
शहजाद पूनावाला बने राइज एंड फॉल सीजन-2 के विनर, भड़के तेज प्रताप
शहजाद पूनावाला बने राइज एंड फॉल सीजन-2 के विनर, भड़के तेज प्रताप
'मैं Veto लगा दूंगा, ताकत मेरे पास', मिडटर्म में हार के बाद ट्रंप ने दिखाए अपने तेवर
'मैं Veto लगा दूंगा, ताकत मेरे पास', मिडटर्म में हार के बाद ट्रंप ने दिखाए अपने तेवर
CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी नए रोल में आएंगे नजर, मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी
CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी नए रोल में आएंगे नजर, मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' के आते ही 'जेलर 2' की कमाई को लगा झटका, 22वें दिन का कलेक्शन शॉकिंग
'रामायण' के आते ही 'जेलर 2' की कमाई को लगा झटका, 22वें दिन का कलेक्शन शॉकिंग
TCS धर्मांतरण मामले में फंसे AIMIM नेता इम्तियाज जलील, केस दर्ज
TCS धर्मांतरण मामले में फंसे AIMIM नेता इम्तियाज जलील, केस दर्ज
'अमेरिका भाग जाएं ज्ञानेश कुमार', ट्रंप का नाम लेकर महुआ मोइत्रा की CEC को सलाह
'अमेरिका भाग जाएं ज्ञानेश कुमार', ट्रंप का नाम लेकर महुआ मोइत्रा की CEC को सलाह
WhatsApp AI Image Expansion : WhatsApp पर AI से बदल सकेंगी फोटो, iPhone यूजर्स के लिए आ रहा नया फीचर
WhatsApp पर AI से बदल सकेंगी फोटो, iPhone यूजर्स के लिए आ रहा नया फीचर
Embed widget