एक्सप्लोरर

संजय राउत से विवाद के बीच कंगना को मिली 'Y' सुरक्षा, एक्ट्रेस बोलीं- अमित शाह ने बेटी के वचनों का मान रखा

शिवसेना नेता संजय राउत ने हाल ही में कंगना रनौत को मुंबई नहीं आने के धमकी दी थी. इस पर केंद्र सरकार ने एक्ट्रेस कंगना रनौत को 'वाई' सुरक्षा उपलब्ध करवाई है. कंगना ने ट्वीट कर गृहमंत्री अमिता शाह का आभार व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि अमित शाह ने उनके वचनों का मान रखा है.

शिवसेना नेता और सांसद संजय राउत ने कुछ दिन पहले एक्ट्रेस कंगना रनौत को मुंबई नहीं आने की धमकी दी. इसके बाद कंगना ने कहा था कि मुंबई किसी के बाप का नहीं है और 9 सितंबर को मुंबई आने की चुनौती थी. इसके बाद उनके खिलाफ शिवसेना ने काफी विरोध प्रदर्शन किया. इस बीच कंगना रनौत को 'वाई' सुरक्षा दी गई है. इसके लिए कंगना ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का आभार भी व्यक्त किया है.

कंगना रनौत ने ट्वीट कर वाई श्रेणी की सुरक्षा मिलने की पुष्टि की है. कंगना रनौत ने कहा,"ये प्रमाण है की अब किसी देशभक्त आवाज़ को कोई फ़ासीवादी नहीं कुचल सकेगा, मैं अ मित शाह जी की आभारी हूँ वो चाहते, तो हालातों के चलते मुझे कुछ दिन बाद मुंबई जाने की सलाह देते मगर उन्होंने भारत की एक बेटी के वचनों का मान रखा, हमारे स्वाभिमान और आत्मसम्मान की लाज रखी, जय हिंद"

यहां देखिए कंगना का ट्वीट-

मुंबई किसी के बाप की नहीं

संजय राउत का कहना है कि कंगना रनौत ने 'महाराष्ट्र और शिवाजी महाराज' का अपमान किया है. कंगना ने इससे पहले कहा था कि इस्लाम डॉमिनेट बॉलीवुड में उन्होंने पहली बार महाराज शिवाजी पर फिल्म बनाई. वह एक मराठा हैं. इससे पहले संजय राउत ने उन्हें मुंबई नहीं आने की नसीहत दी थी. जिस पर कंगना रनौत ने रिएक्ट करते हुए कहा था कि वह 9 सितंबर को मुंबई आ रही हैं, अगर किसी के बाप में हिम्मत है, तो उन्हें रोक लें.

मुंबई पुलिस से डर लगता है इससे पहले कंगना रनौत ने कहा था कि उन्हें ‘फिल्म माफिया’ की बजाय डर मुंबई पुलिस से लगता है. उन्होंने कहा था कि ‘बॉलीवुड में ड्रग माफिया’ का पर्दाफाश करने के लिए उन्हें हरियाणा या हिमाचल प्रदेश पुलिस से सुरक्षा की आवश्यकता होगी और वह मुंबई पुलिस से सुरक्षा स्वीकार नहीं करेंगी. इसके बाद से ही पूरा विवाद शुरू हुआ.

क्या है पूरा मामला? दरअसल, बॉलीवुड से ड्रग्स कनेक्शन को लेकर कंगना रनौत ने कई बातें कही हैं. जिसके बाद बीजेपी नेता राम कदम ने कंगना के लिए सुरक्षा की मांग की थी. इस पर अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें मुंबई पुलिस की सुरक्षा नहीं चाहिए. उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार या केंद्र सरकार सुरक्षा दे सकती है, मूवी माफिया से ज्यादा मुंबई पुलिस से डर लगता है.

कंगना के इस बयान के बाद संजय राउत ने कहा, "हम उनसे अपील करते हैं कि मुंबई ना आएं. आपके बयान से मुंबई पुलिस का अपमान हुआ है. गृह मंत्रालय को इसपर एक्शन लेना चाहिए."

कंगना रनौत ने अध्ययन सुमन को कोकीन लेने के लिए कहा था? यहां जानें पूरा सच

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाले हैं...', यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर देख लोगों किया प्रिडिक्शन
'बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाले हैं...', यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर देख लोगों किया प्रिडिक्शन
Toxic Trailer: यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर रिलीज, एक्शन के मामले में 'पुष्पा','एनिमल' और KGF भी भूल जाएंगे
यश की 'टॉक्सिक' का ट्रेलर रिलीज, एक्शन के मामले में 'पुष्पा','एनिमल' और KGF भी भूल जाएंगे
अरिजीत सिंह ने क्यों छोड़ी प्लेबैक सिंगिंग? अमाल मलिक ने बता दी असली वजह
अरिजीत सिंह ने क्यों छोड़ी प्लेबैक सिंगिंग? अमाल मलिक ने बता दी असली वजह

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget