एक्सप्लोरर

कंगना रनौत ने अध्ययन सुमन को कोकीन लेने के लिए कहा था? यहां जानें पूरा सच

अध्ययन ने अपने जवाब में कहा है कि, हाई-प्रोफाइल पार्टियों में कुछ लोग ऐसे होते हैं जो ऐसा करते हैं, जो काफी दुर्भाग्यपूर्ण है. ड्रग्स लेने की बात तो छोड़िए, मैंने फैसला किया था कि मैं इन पार्टियों का हिस्सा भी नहीं बनूंगा.

अभिनेत्री कंगना रनौत, जिन्होंने हाल ही में आरोप लगाया था कि बॉलीवुड के 99 प्रतिशत लोग ड्रग्स पर हैं. एक बार कंगना भी पर आरोप लगा था कि उन्होंने अपने पूर्व प्रेमी अध्ययन सुमन को भी ड्रग्स दिए थे. एक पुराने इंटरव्यू से ये बात पता चली है कि अध्ययन सुमन ने दावा किया था कि एक बार कंगना ने बर्थडे पार्टी में जब उनको कोकीन देने की कोशिश की और फिर उनके मना करने पर कंगना ने अंत में उनसे खूब लड़ाई की थी.

इंटरनेट पर वायरल हुए साल 2016 के इस इंटरव्यू में अध्ययन सुमन ने कहा था कि, ‘साल 2008 के मार्च में होटल ‘द लीला’ में आयोजित अपनी बर्थडे पार्टी में कंगना रनौत अपने सभी सहकर्मियों को बुलाई हुई थीं. उसने कहा, ‘चलो आज रात कोकीन लेते हैं.’ मैंने इससे पहले उसके साथ कुछेक बार हैश पीया था और मुझे वह पसंद नहीं आया था, इसलिए मैंने मना कर दिया. मुझे याद है कि उस रात इसी बात को लेकर मेरा उससे काफी झगड़ा हुआ था.’

ऐसे में अब अध्ययन ने भी ईटी टाइम्स को दिए गए एक इंटरव्यू में कंगना के आरोप को लेकर अपना बयान दिया है, उन्होंने कहा है कि, जहां तक मेरे अनुभव की बात है तो अपने करियर के शुरुआती दिनों में, मैं कई हाई-प्रोफाइल पार्टियों में गया था जहां मैंने कुछ एक्टर्स को ड्रग्स करते हुए देखा था. हालांकि मेरे लिए ये कहना गलत होगा कि हर कोई ड्रग्स करता है क्योंकि ऐसा नहीं है. इन हाई-प्रोफाइल पार्टियों में कुछ लोग ऐसे होते हैं जो ऐसा करते हैं, जो काफी दुर्भाग्यपूर्ण है. ड्रग्स लेने की बात तो छोड़िए, मैंने फैसला किया था कि मैं इन पार्टियों का हिस्सा भी नहीं बनूंगा.

बता दें कि सुशांत के केस में ड्रग्स का एंगल भी निकलकर आया, जिसकी अभी जांच चल रही है. इस ड्रग एंगल पर कंगना ने एक बयान दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि इंडस्ट्री के लगभग 99% लोग ड्रग्स लेते हैं.

एक्ट्रेस ने कहा था, ‘कुछ युवा कलाकार जो मेरी उम्र के थे, वो व्यक्तिगत रूप से ड्रग्स लेते हैं और शो करते हैं. दूसरा इन कलाकारों के बारे में ब्लाइंड आइटम भी लिखे जाते थे. सब कुछ तरीके से नियंत्रित किया जाता है. उनकी पत्नियां भी इन पार्टियों की मेजबानी करती हैं. यहां पूरी तरह से एक अलग माहौल होता है. आपको ऐसे लोग मिल जाएंगे, जो केवल ड्रग्स लेते हैं और दूसरों से दुर्व्यवहार करते हैं.'

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 BO Collection: 'धमाल 4' का दुनियाभर में उड़ाया गर्दा, दूसरे दिन मिली 60% उछाल, 50 करोड़ के पार कलेक्शन
'धमाल 4' का दुनियाभर में उड़ाया गर्दा, दूसरे दिन मिली 60% उछाल, 50 करोड़ के पार कलेक्शन
Sulakshana Pandit Birth Anniversary: 'शोले' के 'ठाकुर' के कारण ताउम्र कुंवारी रहीं सुलक्षणा पंडित! चली गई थीं डिप्रेशन में
'शोले' के 'ठाकुर' के कारण ताउम्र कुंवारी रहीं सुलक्षणा पंडित! चली गई थीं डिप्रेशन में
'घर की शादी' का सपना था, अंशुला कपूर ने बताया कैसे सजाया अपना ड्रीम वेडिंग वेन्यू
'घर की शादी' का सपना था, अंशुला कपूर ने बताया कैसे सजाया अपना ड्रीम वेडिंग वेन्यू
बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा रंजन कपूर की शादी में आलिया भट्ट ने निभाई खास रस्म, कलीरे बांधते वीडियो हुआ वायरल
बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा रंजन कपूर की शादी में आलिया भट्ट ने निभाई खास रस्म, कलीरे बांधते वीडियो हुआ वायरल

वीडियोज

Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी
Farah Khan ने Akanksha Chaudhary की लगाई जमकर क्लास
लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स ने सुनाई डरावनी आपबीती
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स की डरावनी आपबीती
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
Embed widget