एक्सप्लोरर

सांसद बनने के बाद कंगना रनौत के छूटे पसीने! बोलीं- 'पॉलिटिक्स से ज्यादा फिल्मों में काम करना है आसान'

Kangana Ranaut: कंगना रनौत की राजनीतिक जर्नी शुरू हो चुकी है. वहीं एक्ट्रेस ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि पॉलिटिक्स फिल्मों के मुकाबले मुश्किल काम है.

Kangana Ranaut On Politics: कंगना रनौत बॉलीवुड की क्वीन कही जाती हैं. उन्होंने अपने करियर में तमाम हिट फिल्में दी हैं और अपनी दमदार एक्टिंग का लोहा भी मनवाया है. एक्ट्रेस अपनी बेबाक राय रखने के लिए भी खूब फेमस हैं. वहीं एक्टिंग फील्ड में खूब नाम कमाने के बाद कंगना अब पॉलिटिक्स में एंट्री कर चुकी हैं. हाल ही में एक्ट्रेस टर्न पॉलिटिशियन ने बीजेपी के टिकट पर हिमाचल की मंडी सीट से लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की थी. वहीं नवनिर्वाचित सांसद ने एक इंटरव्यू में बताया कि राजनीति की तुलना में फिल्मों में काम करना कितना आसान है.

कंगना को पहली फिल्म के बाद ही राजनीति के मिले थे ऑफर
दरअसल द हिमाचली पॉडकास्ट के साथ बातचीत में अभिनेत्री से नेता बनीं कंगना रनौत ने बताया कि उन्हें उनकी पहली फिल्म गैंगस्टर के बाद ही पॉलिटिक्स जॉइन करने का ऑफर मिल गया था. उन्होंने कहा, "यह पहली बार नहीं है जब मुझसे राजनीति में शामिल होने के लिए संपर्क किया गया था. मुझे मेरी पहली फिल्म गैंगस्टर के बाद ही कई अन्य ऑफर मिले थे. मेरे परदादा कम से कम तीन बार विधायक रहे थे, इसलिए जब आप ऐसे परिवार से होते हैं और कुछ सफलता का स्वाद चखते हैं, तो स्थानीय नेता आपसे संपर्क करते हैं यह बहुत आम है.

वास्तव में, मेरे पिता को भी एक ऑफर मिला था और मेरी बहन को एसिड हमले से बचने के बाद राजनीति में शामिल होने की पेशकश की गई थे. इसलिए हमारे लिए राजनीतिक प्रस्ताव मिलना कोई बड़ी बात नहीं है मुझे इसमें कोई दिलचस्पी नहीं थी, मुझे वास्तव में इतनी परेशानी से नहीं गुजरना पड़ा. ”

फिल्मों में काम करना राजनीति की तुलना में आसान है
कंगना ने आगे कहा, "मैं एक ऐसी इंसान हूं जो जुनून के साथ चलती हूं. यहां तक ​​कि फिल्म इंडस्ट्री में भी, मैं एक एक्ट्रेस, राइटर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हूं. यहां मेरे राजनीतिक करियर में, अगर मुझे यहां के लोगों के साथ जुड़ना है, तो मैं इसके साथ आगे बढ़ूंगी. हालांकि, मैं इस बात से इनकार नहीं करूंगी कि राजनीति की तुलना में फिल्म इंडस्ट्री में काम करना आसान .यह एक कठोर जीवन है, डॉक्टरों की तरह, जहां केवल परेशान लोग ही आपसे मिलने आते हैं, जब आप फिल्म देखने जाते हैं तो आप बहुत रिलैक्स्ड होते हैं. लेकिन, राजनीति ऐसी नहीं है.”

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

कंगना को महिला जवान ने मार दिया था थप्पड़
बता दें कि कंगना ने बीजेपी कैंडिडेट के तौर पर लोकसभा चुनाव 2024 लड़ा था और मंडी लोकसभा सीट पर अपने कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी विक्रमादित्य सिंह के खिलाफ 74,755 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी.  हाल ही में उन्होंने तब सुर्खियां बटोरीं जब जीत के एक दिन बाद दिल्ली के लिए आने के दौरान चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एक सीआईएसएफ अधिकारी ने उन्हें थप्पड़ मार दिया था.

 घटना के बाद उन्होंने एक वीडियो भी जारी किया, जिसमें उन्होंने अपने फॉलोअर्स से कहा था कि वह सेफ और सुरक्षित हैं और सीआईएसएफ कर्मी को तुरंत निलंबित कर दिया गया है.

कंगना रनौत अपकमिंग फिल्म
कंगना की फिल्मों की बात करें तो वे जल्द ही  खुद के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'इमरजेंसी' में नजर आएंगी, इस फिल्म में वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाएंगी.  फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा अभी नहीं की गई है.

यह भी पढ़ें: 'पुष्पा 2' के फैंस होंगे निराश, 15 अगस्त को नहीं रिलीज हो पाएगी Allu Arjun की फिल्म, सामने आई बड़ी वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 X Review: रिलीज होते ही छाई  'आवारापन 2', इमरान हाशमी की एक्टिंग के कायल हुए लोग, बोले- 'ब्लॉकबस्टर है फिल्म'
रिलीज होते ही छाई इमरान हाशमी की 'आवारापन 2', लोग बोले- 'ब्लॉकबस्टर है फिल्म'
Batwara 1947 Box Office Day 1: सनी देओल की 'बंटवारा 1947' करेगी दमदार ओपनिंग, जानें- सुबह 11 बजे तक का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: सनी देओल की 'बंटवारा 1947' करेगी दमदार ओपनिंग, जानें- सुबह 11 बजे तक का कलेक्शन
Awarapan 2 Box Office Day 1: इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' करेगी बंपर ओपनिंग, सुबह 11 बजे तक कमा डाले 2 करोड़
बॉक्स ऑफिस: 'आवारापन 2' करेगी बंपर ओपनिंग, सुबह 11 बजे तक कमा डाले 2 करोड़
Awarapan 2 Batwara 1947 Movie LIVE: सनी की 'बंटवारा 1947' की धीमी शुरुआत, इमरान की 'आवारापन 2' पर फिदा हुए लोग
LIVE: 'बंटवारा 1947' की धीमी शुरुआत, 'आवारापन 2' पर फिदा हुए लोग

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget