एक्सप्लोरर

राजनीति के लिए फिल्मों को अलविदा कह चुके कमल हासन ने कहा, लोग साथ हों तो रास्ता होगा आसान

अभिनेता, फिल्मकार व राजनेता कमल हासन ने महज तीन साल की उम्र में फिल्म उद्योग में प्रवेश किया था और इस आधार पर देखा जाए तो उन्हें फिल्मों में काम करते हुए 60 साल हो चुके हैं, लेकिन अब उन्होंने दक्षिण भारत की राजनीति में नई यात्रा शुरू की है.

नई दिल्ली: अभिनेता, फिल्मकार व राजनेता कमल हासन ने महज तीन साल की उम्र में फिल्म उद्योग में प्रवेश किया था और इस आधार पर देखा जाए तो उन्हें फिल्मों में काम करते हुए 60 साल हो चुके हैं, लेकिन अब उन्होंने दक्षिण भारत की राजनीति में नई यात्रा शुरू की है.

कमल कहते हैं कि उन्हें समर्थन मिल रहा है, लोग साथ देते हैं तो कोई भी मंजिल बहुत दूर होने के बावजूद कठिन और कष्टकर नहीं होता. कमल ने 21 फरवरी, 2018 को मदुरै में 'मक्कल नीधि मय्यम' नामक अपनी पार्टी गठित की थी. इसके 48 घंटों भीतर इस तमिल फिल्म जगत की इस बड़ी हस्ती की पार्टी में शामिल होने के लिए 2,01,597 लोगों ने अपना पंजीकरण कराया था.

ये भी पढ़ें: लोकसभा में हुआ कुछ ऐसा कि जावेद अख्तर को जोड़ने पड़े हाथ, कहा- रहम करें

राजनीतिक यात्रा के बारे में पूछे जाने पर कमल ने बताया, "तनाव बहुत है, बहुत ही उतावलेपन वाली स्थिति है, लेकिन इसी से हमारे दिमाग में चीजें स्पष्ट हो रही हैं और आगे का रास्ता भी स्पष्ट हो जाएगा. जब लोग आपके साथ होते हैं तो आपके अंदर बहुत विश्वास आता है और तब कोई भी सफर कठिन और तकलीफदेह नहीं लगता."

राजनीति के लिए फिल्मों को अलविदा कह चुके कमल हासन ने कहा, लोग साथ हों तो रास्ता होगा आसान

उन्होंने यह भी घोषणा की थी कि अब वह किसी फिल्म में काम नहीं करेंगे और उन्होंने तमिलनाडु के लोगों की भलाई के लिए राजनीति में कदम रखा है और यह फैसला आखिरी है. अब आगे के लिए उनकी क्या योजना है? उन्होंने कहा, "देखिए हमारे पास लॉजिस्टिक हैं जो चुनाव के लिए हमारी तैयारी करेंगे, वे क्या करेंगे और हमारा प्रदर्शन कैसा होगा, वह चुनाव के नतीजों के बाद सामने आएगा, लेकिन फिलहाल के लिए हमने फैसला कर लिया है."

फिल्मों को कहा अलविदा

कमल ने फिल्मों को अलविदा कह दिया है, लेकिन प्रशंसक कमल को उनकी अगली फिल्म 'विश्वरूप 2' में देखेंगे जो 10 अगस्त को रिलीज होगी. इसका हिंदी संस्करण रोहित शेट्टी और अनिल अंबानी के स्वामित्व वाली कंपनी रिलायंस एंटरटेंमेंट पेश करेगी.

कमल ने कहा कि 'विश्वरूप 2' एक जासूसी फिल्म है, जो उनके दिल के बहुत करीब है. उन्होंने कहा, "मुझे हमेशा जासूसी फिल्में अच्छी लगती हैं. मेरे सबसे बड़े मामा पुलिस विभाग में थे और फिर वह खुफिया ब्यूरो में चले गए थे. इसलिए जेम्स बॉण्ड की फिल्मों की तुलना में हमने जो कहानियां उनसे सुनीं, वे बहुत अलग और एक्स्ट्रीम थीं."

ये भी पढ़ें: आम्रपाली दुबे के भोजपुरी गाने ने यूट्यूब पर बनाया रिकॉर्ड, मिले 21 करोड़ से ज्यादा व्यूज़

उन्होंने कहा, "हम सभी एमआई6 (खुफिया एजेंसी) में शामिल होना चाहते थे और उन्होंने एमआई6 में प्रशिक्षण लिया था. वह जो कहानियां हमें सुनाते थे, वह कुछ अलग तरह की होती थीं और हमारे अंदर एक अलग तरह की भावना आती थी. इसलिए मैं हमेशा से ही इसी भावना को फिल्म में शामिल करना चाहता था."

कमल कहते हैं, "वास्तव में जब हमने 'नायागन' बनाई तो हमने फैसला किया कि हमारे विलेन अजीब सी शर्ट या अपने चेहरे को काले कपड़े से ढकेंगे नहीं. यह ऐसे होंगे कि आप उन्हें आम लोगों से अलग नहीं कर पाएंगे. इसलिए फिल्म में हमने उन्हें बिल्कुल इसी तरह का लुक दिया था."

ये भी पढ़ें: शाहिद कपूर के बाद अब टाइगर श्रॉफ ने खरीदा 8 कमरों का घर, कीमत है करोड़ों में

उन्होंने तमिल, हिंदी, तेलुगू और मलयालम में 200 से अधिक फिल्मों में काम किया है. कमल के लिए मील का पत्थर साबित होने वाली कौन सी फिल्म थी, यह पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि 'एक दूजे के लिए' और उसके बाद के. विश्वनाथ की 'सागार संगाममस', 'सदमा' और 'थेवर मगन' रही हैं. उन्होंने 'अप्पू राजा', 'हे राम' और 'दशावतार' का भी जिक्र किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bollywood Karwa Chauth Celebration LIVE: अंशूला कपूर ने मनाया पहला करवा चौथ, प्रियंका चोपड़ा समेत इन सेलेब्स ने भी सेलिब्रेट किया
लाइव: अंशूला कपूर ने मनाया पहला करवा चौथ, प्रियंका चोपड़ा समेत इन सेलेब्स ने भी सेलिब्रेट किया
‘रामायण’ में उर्मिला बनेंगी सोनिया बालन, रणबीर कपूर संग काम करने को बताया सम्मान
‘रामायण’ में उर्मिला बनेंगी सोनिया बालन, रणबीर कपूर संग काम करने को बताया सम्मान
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget