एक्सप्लोरर

Kalki 2898 AD ने की शाहरुख खान की बादशाहत खत्म, तोड़ दिया किंग खान का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

Kalki 2898 AD Breaks Jawan Record: कल्कि 2898 एडी ने किंग खान का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है. कल्कि अब घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले वीकेंड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन फिल्म बन चुकी है.

Kalki 2898 AD Breaks Jawan Record: अमिताभ बच्चन, प्रभास, कमल हासन और दीपिक पादुकोण की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' ने संडे को कमाई के मामले में एक और नया इतिहास रच दिया है. कल्कि अब इंडिया में ओपनिंग वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन फिल्म बन चुकी है.

कल्कि ने तोड़ा जवान का रिकॉर्ड

कल्कि 2898 एडी ने बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'जवान' का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, जवान 286.16 करोड़ रुपये की कमाई के साथ इंडिया में फर्स्ट वीकेंड सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली इंडियन फिल्म थी. लेकिन अब यह ताज कल्कि 2898 एडी के सिर सज गया है. 


Kalki 2898 AD ने की शाहरुख खान की बादशाहत खत्म, तोड़ दिया किंग खान का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

कल्कि ने अपनी रिलीज के चौथे दिन यानी कि संडे को जवान का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक संडे को कल्कि का इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन रात 10:20 तक 300.6 करोड़ रुपये हो गया है. कल्कि ने जवान को धूल चटा दी है. हालांकि, ये शुरुआती आंकड़े हैं. अभी इनमें फेरबदल हो सकता है.

पठान को भी पछाड़ा

कल्कि 2898 एडी ने शाहरुख की जवान के अलावा उनकी एक और फिल्म 'पठान' को भी पछाड़ दिया है. पठान पहले वीकेंड में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली जवान के बाद दूसरी फिल्म थी. पठान का फर्स्ट वीकेंड कलेक्शन 280.75 करोड़ रुपये था. कल्कि ने एक साथ पठान और जवान दोनों के रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिए है.

जानिए कल्कि का फर्स्ट डे इंडिया कलेक्शन

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kalki 2898 - AD (@kalki2898ad)

प्रभास, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दीपिका पादुकोण की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' हिंदी, तमिल और तेलुगु सहित पांच भाषाओं में 27 जून को वर्ल्डवाइड रिलीज हुई थी. दुनियाभर में इस फिल्म ने पहले दिन 191 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की. वहीं इसका इंडियन बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे कलेक्शन 95.3 करोड़ रुपये रहा था.

सेकंड और थर्ड डे इंडिया कलेक्शन

जबकि दूसरे दिन फिल्म की कमाई में 39.56% की गिरावट देखने को मिली. लेकिन फिर भी फिल्म की कमाई रिकॉर्ड तोड़ हुई. इंडिया में फिल्म ने दूसरे दिन 57.6 करोड़ रुपये की कमाई की. वहीं तीसरे दिन यानी कि शनिवार को फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला. शनिवार को इसका इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन 64.5 करोड़ रुपये दर्ज किया गया.

संडे को कल्कि का सिनेमाघरों में चौथा और ओपनिंग वीकेंड का आखिरी दिन है. फिल्म का ताबड़तोड़ नोट छापने का सिलसिला अब भी जारी है. फिल्म ने चौथे दिन अब तक 83.2 करोड़ कमा लिए हैं.

यह भी पढ़ें: टी 20 वर्ल्ड कप: पाकिस्तानी सितारों ने भी दी टीम इंडिया को जीत की बधाई, किसी ने विराट तो किसी ने बुमराह की तारीफ में पढ़े कसीदे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रामायण' की नई झलक: योद्धा सीता के रूप में दिखीं साई पल्लवी, मेकर्स बोले- '10 हजार टेक्निशियन कर रहे फिल्म पर काम'
'रामायण' की नई झलक: योद्धा सीता के रूप में नजर आईं साई पल्लवी
अजय देवगन के बंगले में बिना इजाजत हो रही थी कंस्ट्रक्शन, अब बीएमसी ने की कार्रवाई
अजय देवगन के बंगले में बिना इजाजत कंस्ट्रक्शन, अब बीएमसी ने की कार्रवाई
अबू धाबी में शाहरुख खान का मेगा म्यूजिक कॉन्सर्ट, अरिजीत सिंह, सोनू निगम और करण औजला मचाएंगे धमाल
अबू धाबी में शाहरुख खान का मेगा म्यूजिक कॉन्सर्ट, अरिजीत सिंह, सोनू निगम मचाएंगे धमाल
'करियर की सबसे बड़ी गलती की', शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर ठुकरा कर पछताईं नेहा धूपिया
नेहा धूपिया ने रिजेक्ट की थी शाहरुख खान की फिल्म, अब जताया अफसोस

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget