एक्सप्लोरर

Kalki 2898 AD Box Office Collection Day 13:‘कल्कि’ ने 13वें दिन सनी की 'गदर 2' को चटाई धूल, अब शाहरुख की 'पठान' का तोड़ेगी रिकॉर्ड!

Kalki 2898 AD Box Office Collection Day 13:‘कल्कि 2898 एडी’ की कमाई अब घट रही है लेकिन इस फिल्म ने रिलीज के 13वें दिन भी सनी देओल की 'गदर 2' का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है.

Kalki 2898 AD Box Office Collection Day 13: ‘कल्कि 2898 एडी’ ने सही मायनों में बॉक्स ऑफिस का सूखा खत्म कर दिया है. इस फिल्म की रिलीज के बाद से ही सिनेमाघरों ऑडियंस से गुलजार हैं और टिकट काउंटर भी ताबड़तोड़ नोट बटोरने में बिजी है. फिल्म की ओपनिंग काफी धुआंधार रही थी और इसके बाद इसने पहले हफ्ते में जबरदस्त कमाई की. वहीं अब ये फिल्म रिलीज के दूसरे हफ्ते में भी खूब नोट छाप रही है. चलिए यहां जानते हैं ‘कल्कि 2898 एडी’ ने 13वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को कितना कलेक्शन किया है?

कल्कि 2898 एडीने 13वें दिन कितनी की कमाई?
बॉक्स ऑफिस पर ‘कल्कि 2898 एडी’ का जलजला आया हुआ है. इस फिल्म का जादू दर्शकों के सिर चढ़ा हुआ है और इसे देखने के लिए ऑडियंस सिनेमाघरों में खींची चली आ रही है. दरअसल फिल्म की कहानी के साथ स्टारकास्ट इतनी दमदार है कि हर कोई इसकी चर्चा कर रहा है. ऐसे में पॉजिटव वर्ड ऑफ माउथ का पूरा फायदा ‘कल्कि’ को मिला है. फिल्म साल 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है और कई फिल्मों के रिकॉर्ड भी ब्रेक कर चुकी है. हालांकि रिलीज के दूसरे हफ्ते में अब फिल्म के कारोबार में गिरावट भी दर्ज की जा रही है बावजूद इसके ये अच्छा खासा कलेक्शन कर रही है.

‘कल्कि 2898 एडी’ की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 95.3 करोड़ कमाए थे और इसकी पहले हफ्ते की कमाई 414.85 करोड़ रही. वहीं रिलीज के दूसरे हफ्ते के सेकंड फ्राइडे ‘कल्कि 2898 एडी’ ने 16.7 करोड़ का कलेक्शन किया. दूसरे शनिवार फिल्म ने 34.15 करोड़ कमाए वहीं दूसरे रविवार फिल्म का कलेक्शन 44.35 करोड़ रुपये रहा. इसके बाद दूसरे मंडे फिल्म ने 10.4 करोड़ की कमाई की. वहीं अब ‘कल्कि 2898 एडी’ की रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे मंगलवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'कल्कि 2898 एडी'  ने रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को 9  करोड़ की कमाई की है.
  • जिसमें तेलुगु में फिल्म ने 2.05 करोड़, तमिल में 0.6 करोड़, हिंदी में 5.75 करोड़, कन्नड़ में 0.1 करोड और मलयालम में 0.5 करोड़ की कमाई की है.
  • इसके बाद 'कल्कि 2898 एडी'  का 13 दिनों का कुल कलेक्शन अब 529.45 करोड़ रुपये हो गया है.
  • जिसमें फिल्म ने तेलुगु में 250.25 करोड़, तमिल में 31 करोड़, हिंदी में 224.65 करोड़, कन्नड़ में 4.25 करोड़ और मलयालम में 19.3 करोड़ की कमाई की है.

‘कल्कि’ ने 13वें दिन तोड़ा ‘गदर 2’ का रिकॉर्ड अब 'पठान' को चटाएगी धूल
‘कल्कि 2898 एडी’ की कमाई बेशक दूसरे हफ्ते के वीकडेज में घटी है लेकिन ये हर दिन कई फिल्मों के रिकॉर्ड भी ब्रेक कर रही है. इस फिल्म ने 13वें दिन भी सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म गदर 2 के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया. बता दें कि गदर 2 का लाइफ टाइम कलेक्शन 525 करोड़ रुपये था. वहीं 530 करोड़ के कलेक्शन के साथ अब प्रभास स्टारर फिल्म शाहरुख खान की पठान के 543.05 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ने की ओर बढ़ रही है. उम्मीद है कि इस हफ्ते कल्कि ये रिकॉर्ड भी ब्रेक कर देगी.  

   ये भी पढ़ें: -हुस्न तेरा तौबा तौबा! Malaika Arora की ये Pics देख आप भी गाने लगेंगे ये गाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बॉक्स ऑफिस लाइव: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', तीसरे दिन 6 बजे तक कौनसी फिल्म निकली आगे?
लाइव: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', 6 बजे तक कौनसी फिल्म निकली आगे?
यश 'रामायण' में क्यों नहीं बने राम? बताया 4000 करोड़ बजट का हॉलीवुड गणित
यश 'रामायण' में क्यों नहीं बने राम? बताया 4000 करोड़ बजट का हॉलीवुड गणित
Video: ब्रेकअप की खबरों के बीच सबा संग मूवी डेट पर निकले ऋतिक, हाथों में हाथ डाले दिखे
ब्रेकअप की खबरों के बीच सबा संग मूवी डेट पर निकले ऋतिक, हाथों में हाथ डाले दिखे
Awarapan 2 Box Office: 'आवारापन 2' बनी इमरान हाशमी की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 'एक था टाइगर' को पछाड़ा
'आवारापन 2' बनी इमरान हाशमी की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 'एक था टाइगर' को पछाड़ा

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget