एक्सप्लोरर

Kalki 2898 AD Box Office: रिलीज से पहले नॉर्थ अमेरिका में धमाल मचा रही प्रभास की 'कल्कि', 'सालार' का रिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ इतनी दूर

Kalki 2898 AD Box Office: रिलीज से पहले नॉर्थ अमेरिका में 'कल्कि 2898 एडी' एडवांस बुकिंग में झंडे गाड़ रही है. इसके हजारों टिक बिक गए है और फिल्म ने मिलियन डॉलर की कमाई कर ली है.

Kalki 2898 AD Box Office: प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दिशा पाटनी जैसे सितारों से सजी फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' की रिलीज की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. भारत सहित दुनियाभर में यह फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

प्रभास के लिए इस फिल्म का सफल होना बेहद जरूरी है. क्योंकि बाहुबली की सफलता के बाद प्रभास दोबारा बड़े पर्दे पर उस तरह का करिश्मा नहीं कर सके. हालांकि माना जा रहा है कि बाहुबली की तरह ही प्रभास की यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ती हुई नजर आएगी.

नॉर्थ अमेरिका में छाई 'कल्कि'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Prabhas (@actorprabhas)

27 जून को यह फिल्म रिलीज होने के लिए तैयार है. इससे पहले नॉर्थ अमेरिका में फिल्म की धड़ल्ले से एडवांस बुकिंग हो रही है. यहां 'कल्कि' प्रभास की फिल्म 'सालार' का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार है. नॉर्थ अमेरिका में इस फिल्म के हजारों टिकट बिक चुके है. इनसे मिलियन डॉलर की कमाई हो चुकी है. 

54 हजार टिकट खरीदे

एडवांस बुकिंग के मामले में कल्कि नॉर्थ अमेरिका में शानदार प्रदर्शन कर रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म के 901 जगहों से अब तक 3,278 शो के लिए करीब 54 हजार टिकट बिक चुके हैं. इनसे फिल्म ने रिलीज से पहले ही 1.8 मिलियन डॉलर की कमाई कर ली है. 

सालार का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब 'कल्कि'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

कल्कि नॉर्थ अमेरिका में प्रभास की फिल्म 'सालार' का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब है. बता दें कि नॉर्थ अमेरिका में सालार की एडवांस बुकिंग से $2.6 मिलियन की कमाई हुई थी. अब कल्कि उसके बिलकुल करीब है. माना जा रहा है कि यह रिकॉर्ड जल्द ही टूट सकता है. क्योंकि अभी कल्कि की रिलीज में पूरा एक सप्ताह बाकी है. 

ऑस्ट्रेलिया में भी जमकर हो रही एडवांस बुकिंग

ऑस्ट्रेलिया में भी कल्कि का जलवा देखने को मिल रहा है. ऑस्ट्रेलिया में इस फिल्म के एडवांस बुकिंग में 5 हजार टिकट बिक चुके हैं. फिल्म हिंदी और तेलुगु के अलावा कुल पांच भाषाओं में रिलीज होगी. ऑस्ट्रेलिया में तेलुगु वर्जन के 4779 टिकट और हिंदी वर्जन के 216 टिकट खरीदे गए है. इसके बाद अन्य वर्जन का नंबर है. अब तक ऑस्ट्रेलिया में एडवांस बुकिंग से फिल्म ने 1,50,199 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (83 लाख रुपये) कमा लिए है. 

मुंबई में हुआ कल्कि का प्री रिलीज इवेंट

रिलीज से पहले 19 जून की शाम को मुंबई में कल्कि का प्री रिलीज इवेंट रखा गया था. इसमें प्रभास, कमल हासन, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण के अलावा राणा दग्गुबाती भी शामिल हुए. फिल्म के कलाकारों ने फिल्म में काम करने के अपने एक्सपीरियंस शेयर किए.

600 करोड़ रुपये है बजट

प्रभास, दीपिका, अमिताभ और कमल हासन जैसे इन दिग्गज सितारों की फिल्म का निर्देशन किया है नाग अश्विन ने. मेकर्स ने इस फिल्म पर 600 करोड़ रुपये खर्च किए है. अब देखना होगा कि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कितनी कमाई कर पाती है. 

यह भी पढ़ें: Sonakshi Sinha-जहीर इकबाल की इंटरफेथ मैरिज पर स्वरा भास्कर ने किया रिएक्ट, बोलीं- जब बच्चे होंगे तो...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रामायणम' को सीबीएफसी से हरी झंडी, मिला 'यू' सर्टिफिकेट, जानें कितना होगा रनटाइम?
'रामायणम' को सीबीएफसी से हरी झंडी, मिला 'यू' सर्टिफिकेट, जानें कितना होगा रनटाइम?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
बॉक्स ऑफिस पर एक्ट्रेसेस का कब्जा? एक्शन से हॉरर-कॉमेडी तक, बवाल काटने आ रहीं ये अभिनेत्रियां
बॉक्स ऑफिस पर एक्ट्रेसेस का कब्जा? एक्शन से हॉरर-कॉमेडी तक, बवाल काटने आ रहीं ये अभिनेत्रियां
'ईठा' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में फूट-फूट कर रोईं श्रद्धा कपूर, बोलते हुए छलक पड़े आंसू
'ईठा' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में फूट-फूट कर रोईं श्रद्धा, बोलते हुए छलके आंसू

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Embed widget