एक्सप्लोरर

काजोल के बर्थडे पर करण जौहर को याद आई एक्ट्रेस से पहली मुलाकात, फिर इस अंदाज में किया विश

Karan Johar wished Birthday to Kajol: एक्ट्रेस काजोल आज अपना 50वां बर्थडे मना रही हैं. इस मौके पर उनके बेस्ट फ्रेंड और फिल्म मेकर करण जौहर ने अलग अंदाज में उन्हें विश किया है.

Karan Johar wished Birthday to Kajol: 90's में काजोल का एक जलवा था, क्योंकि उन्होंने कमाल की फिल्में कीं जिनमें से कई ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुईं. आज भले ही काजोल किसी-किसी प्रोजेक्ट में नजर आती हैं लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी मौजूदगी हमेशा बनी रहती है. काजोल के बेस्ट फ्रेंड करण जौहर हैं जिन्होंने उनके जन्मदिन के मौके पर उनके साथ अपनी पहली मुलाकात याद की है.

काजोल और करण जौहर की दोस्ती काफी पुरानी है. काजोल ने करण जौहर की कई फिल्मों में काम किया है और ज्यादातर फिल्में हिट रहीं. ऐसे में करण जौहर ने काजोल को बर्थडे विश किया और पहली मुलाकात का किस्सा भी सुनाया है.

करण जौहर ने किया काजोल को बर्थडे विश
करण जौहर ने कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'धरती का सबसे गर्मजोशी वाला हग...इस हद तक कि इसके बाद आपको एमआरआई की जरूरत  पड़ सकती है. प्यार...बेपनाह प्यार जिसे बहुत कम लोग अपनों से एक्सप्रेस करते हैं... वह 1000 वॉट की मुस्कान और वह इंफेक्शन वाली हंसी...प्यार के 5000 रंगों को महसूस किए बिना तुम काजोल की एनर्जी को एक्सप्लेन कैसे कर सकते हो.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

करण ने आगे लिखा, 'पहली बार जब वह मुझसे मिली (मैंने जो पहना था उस पर जोर से हंसी) और आज तक... मैं उससे मिलता हूं वही ताजगी महसूस करता हूं. तुमसे बहुत प्यार करता हूं... एक ऐसा इंसान जो जरा भी नहीं बदला और न ही कभी बदलेगा. लव यू काड्स...हर ग्रह पर और वापस. यह दशक गोल्डन है जो आगे भी बना रहे.'

करण जौहर के साथ काजोल ने की कई फिल्में
करण जौहर और काजोल की दोस्ती फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' (1995) से ज्यादा गहरी हुई. इसके बाद जब करण ने डायरेक्शन में डेब्यू किया तो उसमें पहली एक्ट्रेस काजोल को ही कास्ट किया. 'कुछ कुछ होता है' साल 1998 में रिलीज हुई थी जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई.

इसके बाद काजोल ने करण जौहर की 'कभी खुशी कभी गम' और 'माई नेम इज खान' जैसी फिल्में कीं. इसके अलावा 'कल हो ना हो', 'कभी अलविदा ना कहना' और 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' जैसी फिल्मों में काजोल ने करण के लिए कैमियो किया और वो भी बिल्कुल फ्री.

यह भी पढ़ें: 'हम आपके हैं कौन' को 30 साल पूरे, फिल्म के नाम है बड़ा रिकॉर्ड, गानों से लेकर डायलॉग्स बन गए एवरग्रीन, जानें किस्से

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office Prediction: ओपनिंग डे पर 'रामायण' लाएगी सुनामी, बनेगी 2026 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर
बॉक्स ऑफिस प्रेडिक्शन: ओपनिंग डे पर 'रामायण' लाएगी सुनामी, बनेगी 2026 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर
शाहरुख की 'किंग' के गाने 'तू मिल जाए' ने रचा इतिहास, एक दिन में मिले 40 मिलियन व्यूज
शाहरुख की 'किंग' के गाने 'तू मिल जाए' ने रचा इतिहास, एक दिन में मिले 40 मिलियन व्यूज
मार्वल की फिल्म 'X-Men रीबूट' में 'द हंगर गेम्स' स्टार बेन वांग की एंट्री? निभा सकते हैं ये किरदार
'X-Men रीबूट' में 'द हंगर गेम्स' स्टार बेन वांग की एंट्री? निभा सकते हैं ये किरदार
हथियार बंद पुलिसकर्मी कर रहे अक्षय कुमार की सुरक्षा, बुलेटप्रूफ कांच लगवाने के बाद फिर बढ़ी घर की सिक्योरिटी
अक्षय कुमार के घर के बाहर हथियार बंद पुलिसकर्मियों का पहरा, पहले लगवाए थे बुलेटप्रूफ कांच

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs
Bollywood News: 'कपिल शर्मा शो' में तड़के के बाद अब 'कॉफ़ी विद करण' में गॉसिप बॉम्ब फोड़ेंगे बेबो और सैफ़ (03.11.26)
Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, मीडिया ट्रायल पर रोक वाली याचिका खारिज
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, मीडिया ट्रायल पर रोक वाली याचिका खारिज
UGC विवाद और गहराया! केशव मौर्य के कार्यक्रम में थप्पड़ कांड पर विनय कुमार मिश्रा का बड़ा दावा
UGC विवाद और गहराया! केशव मौर्य के कार्यक्रम में थप्पड़ कांड पर विनय कुमार मिश्रा का बड़ा दावा
ईरान में परमाणु हमले का खौफ, टीवी चैनलों पर दिए जा रहे बचाव के निर्देश
ईरान में परमाणु हमले का खौफ, टीवी चैनलों पर दिए जा रहे बचाव के निर्देश
NZ कप्तान मिचेल सैंटनर ने खुलेआम बताया अपना गेम प्लान, जानें ODI सीरीज पर क्या बोले?
NZ कप्तान मिचेल सैंटनर ने खुलेआम बताया अपना गेम प्लान, जानें ODI सीरीज पर क्या बोले?
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'समझदार-मैच्योर लोगों में होती है हाई लेवल बहस', किरेन रिजिजू का राहुल पर तंज
'समझदार-मैच्योर लोगों में होती है हाई लेवल बहस', किरेन रिजिजू का राहुल पर तंज
SSC Exam Dates 2026: SSC ने जारी किया नवंबर परीक्षाओं का शेड्यूल, इन तारीखों पर होंगे एग्जाम 
SSC ने जारी किया नवंबर परीक्षाओं का शेड्यूल, इन तारीखों पर होंगे एग्जाम 
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget