एक्सप्लोरर

'बाहुबली 2' की रिकॉर्डतोड़ कमाई पर जानें 'ट्यूबलाइट' डायरेक्टर ने क्या कहा?

मुंबई : फिल्मकार कबीर खान इस बात से खुश हैं कि 'बाहुबली' सफलता हासिल कर रही है. उनका कहना है कि इसे क्षेत्रीय फिल्म के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए.

कबीर ने गुरुवार को यहां आगामी फिल्म 'ट्यूबलाइट' का टीजर जारी करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, "जब भी कोई फिल्म अच्छा करती है तो मुझे बहुत अच्छा लगता है. हमें 'बाहुबली' क्षेत्रीय फिल्म के रूप में नहीं देखनी चाहिए. यह 'बाहुबली' की जीत है. टीम ने सफलता से दक्षिण और उत्तर को जोड़ दिया है और इसके लिए एस.एस. राजामौली को सलाम. मुझे लगता है कि यह एक शानदार प्रयास है." पिछले सप्ताह जारी हुई 'बाहुबली-2 : द कॉनक्लूजन' ने बॉक्स-ऑफिस पर तूफान मचा रखा है. फिल्म पूरे भारत में छाई हुई है, खासतौर से जब यह चार भाषाओं में जारी हुई. इस बीच, कबीर ने गुरुवार को 'ट्यूबलाइट' का टीजर जारी किया और सलमान खान के प्रशंसकों को उनकी कुछ झलकियां दिखाई. उन्होंने कहा कि फिल्म में सलमान अलग और चुनौतीपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, फिल्म की कहानी हॉलीवुड फिल्म 'लिटल बॉय' पर आधारित है. अभिनेता के भाई सोहेल भी पोस्टर में सलमान के साथ नजर आ रहे हैं. वहीं निर्देशक ने कहा कि फिल्म में वह महत्वपूर्ण भूमिका में हैं. 'ट्यूबलाइट' दुनियाभर में 23 जून को रिलीज होगी.

जानें फिल्म की अबतक की कमाई...

‘बाहुबली 2’ की 'सुनामी' में बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड्स ध्वस्त हो गए हैं. हिंदी समेत दूसरे भारतीय भाषाओं में भी फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में एस.एस. राजामौली की इस फिल्म ने एक हफ्ते में 800 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्मी वेबसाइट koimoi के मुताबिक  ‘बाहुबली-2 : द कॉनक्लूजन’ की वर्ल्डवाइड कमाई तकरीबन 860 करोड़ रुपये पहुंच गई है.

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक सिर्फ भारत में बाहुबली 2 की नेट कमाई 534 करोड़ रुपये है. हिंदी वर्जन में फिल्म अबतक 247 करोड़ की कमाई कर चुकी है. पहले हफ्ते की कमाई के मामले में सलमान, आमिर की फिल्में 'बाहुबली 2' के आगे कहीं नहीं टिकती हैं. 'सुल्तान' ने जहां पहले हफ्ते 197.54 करोड़ का कारोबार किया था वहीं 'दंगल' ने 229.16 करोड़ की कमाई की थी. दोनों फिल्मों के मुकाबले 'बाहुबली 2' ने सिर्फ हिंदी वर्जन में पहले हफ्ते 247 करोड़ की रिकॉर्डतोड़ कमाई कर ली है.

बाहुबली 2' की रिकॉर्डतोड़ कमाई पर जानें 'ट्यूबलाइट' डायरेक्टर ने क्या कहा?

फिल्म कमाई के मामले में जिस रफ्तार से आगे बढ़ रही है ऐसा लगता है कि जल्द ही यह 1000 करोड़ के जादुई आंकड़े को पार कर लेगी. बता दें कि 'दंगल' और 'पीके' की वर्ल्डवाइड कमाई के रिकॉर्ड को 'बाहुबली 2 : द कनक्लूजन' पहले ही तोड़ चुकी है. 'पीके' की अबतक की वर्ल्डवाइड कमाई 792 करोड़ है वहीं 'दंगल' की वर्ल्डवाइड कमाई 742 करोड़ है.

बाहुबली द बिगनिंग' और 'बाहुबली द कंक्लूजन' के बाद पर्दे पर दिखेगी 'बाहुबली 3' ?

‘बाहुबली 2’ के इन डायलॉग्स पर सिनेमाहॉल में बज रही हूं खूब तालियां जानें- किसी एक्टर ने ‘बाहुबली’ को हिंदी में दी है अपनी दमदार आवाज, बाहुबली 2: BooK My Show पर हर सेकेंड बुक हुए 12 टिकट, 3.3 मिलियन बुकिंग के साथ टूटे सारे रिकॉर्ड

नीचे देखें ट्रेलर-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मां श्रीदेवी के निधन से टूट गई थीं जाह्नवी कपूर, तो लंदन से पढ़ाई छोड़ आए गए थे बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया
मां श्रीदेवी के निधन से टूट गई थीं जाह्नवी कपूर, तो लंदन से पढ़ाई छोड़ आए गए थे बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया
'ये बड़े एक्टर्स मेरे बट पर हाथ रखते थे और...' एक्ट्रेस श्वेता केसवानी का सनसनीखेज आरोप
'ये बड़े एक्टर्स मेरे बट पर हाथ रखते थे और...' एक्ट्रेस श्वेता केसवानी का सनसनीखेज आरोप
2 करोड़ बजट, 17 करोड़ कमाई, सनी-जैकी की इस फिल्म ने थर्राया था बॉक्स ऑफिस
2 करोड़ बजट, 17 करोड़ कमाई, सनी-जैकी की इस फिल्म का आया था तूफान
रवि किशन की 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, दिवाली पर मचाएगी धमाल
रवि किशन की 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, दिवाली पर मचाएगी धमाल

वीडियोज

YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
Embed widget