एक्सप्लोरर

किसी देश या महजब नहीं, आतंक के खिलाफ जंग जरूरी है : जॉन अब्राहम

पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ किए गए एयर स्ट्राइक के बाद अभिनंदन द्वारा दुश्मन देश के एफ-16 को मार गिराने और उसके बाद दिखाए गए साहस के लिए अभिनंदन की तारीफ करते हुए जॉन ने कहा, "हम रील लाइफ हीरो है जबकि अभिनंदन रीयल लाइफ हीरो हैं. हम उन्हें सैल्यूट करते हैं."

मुम्बई : अपनी जल्द रिलीज होने जा रही स्पाई फिल्म 'रॉ - रोमियो अकबर वॉल्टर' के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर जॉन ने कहा कि अगर उन्हें जांबाज विंग कमांडर अभिनंद वर्धमान का रोल निभाने का मौका मिले तो वो ये रोल जरूर निभाना चाहेंगे.

पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ किए गए एयर स्ट्राइक के बाद अभिनंदन द्वारा दुश्मन देश के एफ-16 को मार गिराने और उसके बाद दिखाए गए साहस के लिए अभिनंदन की तारीफ करते हुए जॉन ने कहा, "हम रील लाइफ हीरो है जबकि अभिनंदन रीयल लाइफ हीरो हैं. हम उन्हें सैल्यूट करते हैं."

पुलवामा पर हुए आतंकवादी हमले के बाद से देशभर में पाकिस्तान के खिलाफ बन रहे जंग के माहौल पर जॉन अब्राहम ने एबीपी न्यूज़ द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा, "जंग आतंक के खिलाफ होनी चाहिए, किसी देश अथवा महजब के खिलाफ नहीं. इस मामले में मेरा नजरिया बेहद स्पष्ट है."

View this post on Instagram
 

A post shared by Filmy Hai Boss (@filmyhaiboss) on

जॉन ने कहा कि हो सकता है कि मेरे इस नजरिए के चलते लोग मेरी आलोचना करें. मगर जॉन ने कहा कि इस वजह से किनारे खड़े रहकर वो सब नहीं कहेंगे जो ऑडियंस को पसंद आता है."

जॉन‌ ने कहा, "मुझे जो लगता है, इस वक्त मैं वो कह रहा हूं. आतंक के खिलाफ जंग बहुत ज़रूरी है. इसका मुकाबला करना ही होगा. इसका मतलब ये नहीं है कि आपको दूसरे देश के साथ जंग लड़नी चाहिए. इसका मतलब ये नहीं है कि आप लोगों को स्टीरियोटाइप करो."

जॉन ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, "आज दुनिया के सामने समस्या ये है कि हमारा ध्रुवीकरण हो रहा है. हम लोगों को स्टीरियोटाइप कर रहे हैं, जो सबसे खतरनाक संकेत है. ये नहीं होना चाहिए. मगर आजकल दुनिया कुछ इसी तरह से चल रही है."

'रॉ - रोमियो अकबर वॉल्टर' में जॉन अब्राहम के अपोजिट बतौर हीरोइन नजर आनेवाली मौनी रॉय ने भी भारत और पाकिस्तान के बीच बने तनाव के माहौल पर अपनी राय रखी. उन्होंने कहा, "जो हुआ वो‌ नहीं होना चाहिए था. कोई भी देश जंग नहीं चाहता है. इससे एक ही तरफ के लोग प्रभावित नहीं होते हैं, बल्कि दोनों तरफ के लोगों को काफी नुकसान झेलना पड़ता है. अगर आप मेरी राय जानना चाहते हैं तो मैं कहूंगी की मैं जंग नहीं चाहती हूं और मैं समझती हूं कि बाकी लोग भी जंग नहीं चाहते हैं."

मौनी रॉय ने पुलवामा में हुए आतंकवादी घटना पर अफसोस जाहिर करते हुए कहा, "मैं राजनीतिक विषयों पर बोलने के लिए सही शख्स नहीं हूं मगर पुलवामा में जो कुछ हुआ वो पूरा तरह से गलत था."

भारत-पाकिस्तान-बांग्लादेश जैसे तीन देशों को प्रभावित करने वाली सच्ची घटनाओं पर बनी 'रॉ - रोमियो अकबर वॉल्टर' की कहानी 1968 से लेकर 1971 के काल में सेट है. रॉबी ग्रेवाल द्वारा निर्देशित इस फिल्म में जॉन, मौनी के अलावा सिकंदर खैर, सुचित्रा कृष्णमूर्ति, रघुवीर यादव अहम रोल में नजर आएंगे और ये फिल्म 5 अप्रैल को देशभर में रिलीज होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिग बॉस 20: लव गिल को स्काउट ने किया नोमिनेट, फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस, अरिशफा-गुल्लू में जमकर हुआ झगड़ा
बिग बॉस 20: लव गिल को स्काउट ने किया नोमिनेट, फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस, अरिशफा-गुल्लू में जमकर हुआ झगड़ा
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कानपुर कोर्ट में शिकायत, 12 मिनट में शो छोड़ने का आरोप
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कानपुर कोर्ट में शिकायत, 12 मिनट में शो छोड़ने का आरोप
'मातृभूमि' की CBFC स्क्रीनिंग का इंतजार, नवंबर में रिलीज की प्लानिंग कर रहे मेकर्स!
'मातृभूमि' की CBFC स्क्रीनिंग का इंतजार, नवंबर में रिलीज की प्लानिंग कर रहे मेकर्स!
श्रीदेवी की ऑन-स्क्रीन बेटी नाविका कोटिया ने बिजनेसमैन माज़ेन मोदी संग तोड़ी सगाई, 2027 में होने वाली थी शादी
एक्ट्रेस नाविका कोटिया ने बिजनेसमैन संग तोड़ी सगाई, 2027 में होने वाली थी शादी

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget