एक्सप्लोरर

Javed Khan Passes Away: 'लगान' और 'चक दे इंडिया' जैसी फिल्मों में काम करने वाले एक्टर जावेद खान का निधन, लंबे समय से थे बीमार

Javed Khan Passes Away: 'लगान' और 'चक दे इंडिया' के एक्टर जावेद खान का निधन हो गया है. वह काफी समय से सांस लेने की बीमारी से जूझ रहे थे.

Javed Khan Passes Away: बॉलीवुड एक्टर जावेद खान का मंगलवार को निधन हो गया है. वह सांस लेने की बीमारी से जूझ रहे थे और पिछले एक साल से बिस्तर पर थे. उन्हें सांताक्रूज के सूर्या नर्सिंग होम में एडमिट कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके दोनों फेफड़े फेल हो गए थे. आज शाम 6.30 बजे ओशिवारा कब्रिस्तान में सुपुर्दे-ए-ख़ाक रस्म अदा की जाएगी. जावेद खान ने लगान और चक दे इंडिया जैसी फिल्मों में काम किया था.

बॉलीवुड इंडस्ट्री में दौड़ पड़ी शोक की लहर

जावेद खान 50 साल के थे. उनके निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि वह इतनी जल्द इस दुनिया को छोड़कर चले गए. जावेद खान ने कई फिल्मों में अपनी अदाकारी से फैंस का दिल जीत लिया था. उनकी फिल्मों में 'अंदाज अपना-अपना', 'इश्क', 'हम है राही प्यार के' और अन्य शामिल हैं. 

लगान फिल्म में निभाया था ये रोल

आमिर खान की फिल्म लगान में जावेद खान ने राम सिंह का रोल प्ले किया था. 'हम है राही प्यार के' में छोटया का किरदार निभाया था. अपने पूरे करियर में जावेद खान ने लगभग 150 फिल्मों में काम किया था. शाहरुख खान की पॉपुलर मूवी चक दे इंडिया में जावेद खान का सुखलाल वाला किरदार आज भी लोगों के जेहन में हैं.

आखिरी बार इस फिल्म में आए थे नजर

बताते चलें कि जावेद खान हिंदी के अलावा कई टीवी शोज का भी हिस्सा रह चुके थे. वह आखिरी बार संजय दत्त, आलिया भट्ट और पूजा भट्ट की फिल्म सड़क 2 में नजर आए थे, जो साल 2020 में सिनेमाघरों रिलीज हुई थी. इसमें आदित्य रॉय कपूर ने भी काम किया था. हालांकि, ये फिल्म दशर्कों की कसौटी पर खरी नहीं उतर पाई.

यह भी पढ़ें-Naiyo Lagda Song: 'नय्यो लगदा' में डांस स्टेप सलमान खान के लिए बने मुसीबत, सोशल मीडिया लोगों ने भाईजान को किया जमकर ट्रोल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं सड़क पर चिल्ला रही थी', सैफ पर चाकू से हुए हमले के बाद पूरी तरह टूट गई थीं करीना, बोलीं- जेह ने सब देखा
'मैं सड़क पर चिल्ला रही थी', सैफ पर चाकू से हुए हमले के बाद पूरी तरह टूट गई थीं करीना, बोलीं- जेह ने सब देखा
Live Updates: 'रामायण' का एडवांस बुकिंग में धमाका, बादशाह ने किया रिव्यू, बोले- मुझे रुला दिया
लाइव: 'रामायण' का एडवांस बुकिंग में धमाका, बादशाह ने किया रिव्यू, बोले- मुझे रुला दिया
'रामायण' का नॉर्थ अमेरिका में तूफान, 'एनिमल' को पछाड़ बनाया ये रिकॉर्ड
'रामायण' का नॉर्थ अमेरिका में तूफान, 'एनिमल' को पछाड़ बनाया ये रिकॉर्ड
'जिन फिल्मों में मेरी पिटाई होती है वो...' राजपाल यादव ने रोहित शर्मा के सामने खोला अपनी सक्सेस का राज
'जिन फिल्मों में मेरी पिटाई होती है वो...' राजपाल यादव ने खोला अपनी सक्सेस का राज

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump
Chitra Tripathi: 'हैट्रिक' पर योगी 'ओके'...शुभ-अशुभ में फंसे अखिलेश! | UP Election | Akhilesh Yadav
UP Elections 2027: Akhilesh Yadav का चुनाव लड़ने से इनकार...BJP ने किया पलटवार! | Chaar Ki Chaal
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya के चरित्र पर उठे संगीन सवाल! Jeet की सौतेली मां ने देखते ही उगला ज़हर #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
CM मोहन यादव से हुई भूल, अखिलेश वीडियो शेयर कर बोले- समझदार तो पीछे वाला है
CM मोहन यादव से हुई भूल, अखिलेश वीडियो शेयर कर बोले- समझदार तो पीछे वाला है
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
Embed widget