एक्सप्लोरर

Javed Akhtar On Rajesh Khanna: 'उसने हमें बहुत पैसे दिलवाए...' राजेश खन्ना की वजह से अमीर बने सलीम-जावेद, राइटर ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

Javed Akhtar On Rajesh Khanna: राइटर और लिरिसिस्ट जावेद अख्तर ने बताया कि राजेश खन्ना ने उन्हें और सलीम खान को अमीर बनने में बहुत मदद की थी. जानिए आखिर ये दिलचस्प किस्सा क्या है.

Javed Akhtar On Rajesh Khanna: जावेद अख्तर और सलीम खान की जोड़ी ने कई सुपरहिट फिल्में लिखी हैं. हालांकि, कुछ समय बाद दोनों ने अपने-अपने रास्ते अलग कर लिए. इसके बाद जावेद अख्तर ने गाने लिखने शुरू कर दिए. अब जावेद अख्तर ने सालों बाद खुलासा किया है कि उन्हें और सलीम खान को पैसे कमाने में राजेश खन्ना ने बहुत मदद की थी. दरअसल, उन्होंने ये किस्सा अरबाज खान के चैट शो द इनविंसिबल्स में सुनाया है.

हम लोगों ने बनाया 'अंदाज' का सेकेंड हाफ

अरबाज खान के साथ इंटरव्यू के दौरान जावेद अख्तर ने बताया, 'तब मेकर्स अंदाज बना रहे थे और फिल्म के सेकेंड हाफ में फंस गए. अंदाज का सेकेंड हाफ हम लोगों ने बनाया है. हमारा एडिशनल स्क्रीनप्ले में नाम आता है. अब ये वो वक्त था जब राजेश खन्ना की नई-नई फिल्म हिट हुई थी. मैं बात कर रहा हूं 1969 -70 के शुरुआत की. वो रोज आता था वहीं, इसलिए कि इन्होंने ब्रेक दिया था, तो हमसे दोस्ती हो गई'. 

राजेश खन्ना ने इस वजह से मांगी मदद

उन्होंने आगे कहा, 'एक दिन वह (राजेश खन्ना) आया सलीम के साथ. राजेश खन्ना ने कहा भाई देखो मेरी बहुत बड़ मजबूरी है और मजबूरी ये है कि मैं कार्टर रोड पर घर खरीद रहा हूं. घर बहुत महंगा है. वो घर है चार लाख का है और प्रोड्यूसर ने मुझे इतना बड़ा साइनिंग अमाउंट दिया है कि मैं इसे वापस तो कर ही नहीं सकता हूं. प्रोड्यूसर ने मुझे ढाई लाख रुपये दिए हैं और अगर मैं इस स्क्रिप्ट में काम करता हूं, तो मैं फिल्म इंडस्ट्री से बाहर निकल जाऊंगा. अब चॉइस ये है कि तुम दोनों यार किसी तरह से फिल्म का सेकेंड हाफ ठीक कर दो कि काम चल जाए'.

प्रोड्यूसर के सामने रखी ये शर्त

जावेद ने आगे कहा, 'स्क्रिप्ट पढ़ी मैंने कि देखें कि क्या है ये. प्रोड्यूसर के सामने हमने ये शर्त रखी कि हीरो वही है जो रहेगा. चार हाथी आपके हम बचा देंगे. इसके अलावा हम सब कुछ बदल देंगे. आपको ये मंजूर है तो बोलिए. हम इसके स्क्रीनप्ले पर ऐसे काम करते थे जैसे कि मजाक हो. मतलब हंस-हंसकर पूरे सीन्स में बुरी हालत हो जाती थी. हमने उन्हें सुनाया और उन्हें पसंद आया, उन्होंने ले लिया. इस बार राजेश खन्ना ने हमें बहुत पैसे दिलवाए. दस हजार रुपये. पांच हजार सलीम को और पांच हजार मुझे. इस तरह हम अमीर और अमीर होते जा रहे थे.'

यह भी पढ़ें-Pathaan BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर आया 'पठान' का जबरदस्त तूफान, शाहरुख खान की फिल्म ने दुनियाभर में बटोर लिए इतने करोड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

करियर के पीक पर इस एक्टर ने छोड़ी एक्टिंग, खेती के चक्कर में गंवा दी सारी दौलत
करियर के पीक पर इस एक्टर ने छोड़ी एक्टिंग, खेती के चक्कर में गंवा दी सारी दौलत
जब संजू बाबा जेल में थे...सलमान खान ने निभाई थी ऐसी दोस्ती, जानकर छलक जाएंगे आंसू
जब संजू बाबा जेल में थे...सलमान खान ने निभाई थी ऐसी दोस्ती, जानकर छलक जाएंगे आंसू
Saturday Box Office: 8 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
8 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
Main Vaapas Aaunga BO Collection: 'मैं वापस आऊंगा' के 50 दिन, जानें हिट हुई या फ्लॉप, कितना कमाया प्रॉफिट?
'मैं वापस आऊंगा' के 50 दिन, जानें हिट हुई या फ्लॉप, कितना कमाया प्रॉफिट?

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM मोदी ने ऐसा कहा?
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM ने ऐसा कहा?
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
Embed widget