एक्सप्लोरर

Jai Bhim के बाद 'डोसा किंग' का निर्देशन करेंगे टीजे ज्ञानवेल, जानें कैसी होगी कहानी

TJ Gnanavel To Direct Dosa King: जय भीम जैसी शानदार फिल्म का निर्देशन करने वाले टीजे ज्ञानवेल डोसा किंग के जरिये हिंदी सिनेमा में अपनी पारी को शुरु करने जा रहे है. फिल्म सत्य घटना पर बनाई जा रही है.

TJ Gnanavel To Direct Dosa King: तलवार (Talvar) और राजी (Raazi) जैसी शानदार फिल्मे देने वाली जंगली पिक्चर्स (Junglee pictures) ने अपनी अगली फिल्म का एलान कर दिया है. इस एपिक ड्रामा थ्रिलर का नाम डोसा किंग है. ये फिल्म जीवाजोती संतकुमार की लाइफ और उनके दुखों से प्रेरित होगी. उन पर अपने ही पति की हत्या कर देने का आरोप लगाया गया था. इस मामले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था. उन पर पूरे अठारह साल तक मुकदमा चलने के बाद उन्हें बाइज्जत बरी कर दिया गया था. इसके राइट्स जंगली पिक्चर्स ने हासिल कर लिए है. इस फिल्म मे अकल्पनीय धैर्य और महत्वाकांक्षा की कहानी को दिखाया जाएगा.

फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी बेहतरीन फिल्म निर्देशक टीजे ज्ञानवेल को दी गई है. बता दें डोसा किंग के साथ टीजे ज्ञानवेल हिन्दी सिनेमा में बतौर निर्देशक अपनी शुरूआत करने जा रहे हैं. इससे पहले उन्होंने नेशनल अवॉर्ड विनर सूर्या के साथ अपने नेक्स्ट प्रोजेक्ट की घोषणा की थीं. टीजे ज्ञानवेल को भाषा और संस्कृति से परे रिलेवेंट किरदारों को बनाने के लिए और व्यापक रूप से संबंधित स्टोरीटेलिंग के लिए जाना जाता हैं. उनकी लास्ट रिलीज तमिल फिल्म जय भीम को दर्शकों और समीक्षकों द्वारा खूब सरहा गया था. इस फिल्म को टीजे ने लिखने के साथ डायरेक्ट भी किया था. इसके साथ उन्हें पायनाम और कूटहिल ओरुथन जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता हैं.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Junglee Pictures (@jungleepictures)

डोसा किंग पी राजगोपाल के खिलाफ जीवाजोती की कानूनी लड़ाई को दर्शाएगी, जो दुनिया में सबसे बड़े साउथ इंडियन रेस्तरां सीरीज में से एक के मालिक है. एक इंडियन रेस्तरां के मालिक, जिन्हें एक पारिवारिक व्यक्ति के रूप में जाना जाता है. उनकी उदारता के लिए न सिर्फ उनके कर्मचारियों द्वारा, बल्कि भोजन करने वालों के द्वारा भी उनकी पूजा की जाती थी. लेकिन फिर तभी पी राजगोपाल अपने इंप्लॉयी की पत्नी जीवाजोती से शादी करने इच्छुक हो गये थे. लेकिन जीवाजोती के इंकार ने बाद पी राजगोपाल ने उन्हें उनके ही पति के मर्डस केस में फंसा दिया. हालांकि अपनी सच्चाई साबित करने के लिए जीवाजोती ने लगभर दो दशक लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी और उसके बाद आखिरकार फिर सुप्रीम कोर्ट का फैसला उनके हक में आया जिसमें जीवाजोती संतकुमार के पति की हत्या के लिए पी राजगोपाल को दोषी ठहराया गया था.

फिल्म के अपने उत्साह को साझा करते हुए, टीजे ज्ञानवेल (TJ Gnanavel) ने कहा, “जब मैं पत्रकार हुआ करता था तो उस दौरान मैंने इस मामले को बारीकी से देखा था. मैं स्क्रीन पर जीवाजोती की कानूनी लड़ाई के जरिए नए आयाम लाने की उम्मीद करता हूं. आज, इस परियोजना का निर्देशन करना और इसके किरदारों पर काम करना वास्तविक लगता है. मैं जंगली पिक्चर्स के साथ इस सफर की शुरुआत करने के लिए उत्साहित हूं, जो कंटेंपरेरी इंडियन सिनेमा में कुछ सबसे प्रतिष्ठित फिल्मों को बनाने के लिए जाने जाते हैं.

इसके सात जंगली पिक्चर्स की सीईओ अमृता पांडे ने कहा, "डोसा किंग एक दिलचस्प कहानी है, जिसमें किरदारों और कहानी को विस्तार से बताते हुए गहरी नजर रखने की जरूरत होगी. पत्रकारिता का उनका अनुभव उन्हें एक बैलेंस फिल्ममेकर बनाता हैं जिन्हें डिटेल्स और प्रामाणिकता का जुनून हैं. हम उनके साथ साझेदारी कर के इस मनोरम, अविश्वसनीय और प्रेरक कहानी को सबके सामने पेश करने के लिए काफी उत्साहित है.

Priyanka Chopra Viral Pics: बीच समंदर में जब पति Nick Jonas ने प्रियंका चोपड़ा को दिया धक्का, ऐसी हो गई थी हालत, देखें तस्वीरें

Shammi Kapoor Mumtaz Love Story: 18 साल की मुमताज को शम्मी कपूर बनाना चाहते थे अपनी दुल्हन, इस वजह से टूट गया था रिश्ता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं कोमल रानी स्वर्णकार? जिनके गोविंदा संग अफेयर के फैले हैं रूमर्स
कौन हैं कोमल रानी स्वर्णकार? जिनके गोविंदा संग अफेयर के फैले हैं रूमर्स
बड़े पर्दे पर छाने को तैयार सनी देओल, शुरू हुई 'बंटवारा 1947' की एडवांस बुकिंग
बड़े पर्दे पर छाने को तैयार सनी देओल, शुरू हुई 'बंटवारा 1947' की एडवांस बुकिंग
थिएटर में छिपकर 'कभी अलविदा ना कहना' देख रहे थे करण जौहर, फिर जो हुआ उसे कभी नहीं भूल पाए
'कभी अलविदा ना कहना' की रिलीज से पहले डरे हुए थे करण जौहर, थिएटर में हुआ था कुछ ऐसा
Video: 'कफन साथ लेकर चलता हूं...', कॉन्सर्ट में इमोशनल हुए लकी अली
'कफन साथ लेकर चलता हूं...', कॉन्सर्ट में इमोशनल हुए लकी अली

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget