एक्सप्लोरर
Guess Who: पिता के साथ क्यूट पोज़ देती दिख रही ये बच्ची है बच्चन पांडे की दिलरुबा, पहचाना क्या?
Childhood Photo: हर तस्वीर में एक नए अंदाज के साथ दर्शकों के सामने पेश होने वाले इन सितारों को इनकी बचपन की तस्वीरों में पहचान पाना आसान काम नहीं है.

जैकलीन फर्नांडीज
Guess The Celebrity: बॉलीवुड स्टार्स अक्सर अपने बचपन की तस्वीरें सोशल मीडिया के गलियारों में शेयर करते नजर आते हैं. कई दफा उनके बचपन की तस्वीरें दर्शकों को इतनी पसंद आ जाती है कि वह इन्हें धड़ल्ले से इंटरनेट पर वायरल कर देते हैं. हर तस्वीर में एक नए अंदाज के साथ दर्शकों के सामने पेश होने वाले इन सितारों को इनकी बचपन की तस्वीरों में पहचान पाना आसान काम नहीं है. आज जिस एक्ट्रेस की तस्वीर सोशल मीडिया के गलियारों में अचानक वायरल हुई वह बच्चन पांडे की दिलरुबा के किरदार में नजर आ चुकी है.
जी हां आपने ठीक समझा फोटो में दिख रही यह हसीना कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज है. सामने आई तस्वीर में जो बच्चे अपने पिता के साथ क्यूट पोजेस देती दिख रही है उसकी एक स्माइल पर बच्चन पांडे भी फ़िदा हो बैठा था. जैकलीन फर्नांडीज ने हाल ही में इस तस्वीर को अपने फैंस के साथ शेयर किया था. अपने पिता के जन्मदिन पर जैकलीन फर्नांडीज ने यादों का पिटारा खोल पुरानी तस्वीरें साझा की थीं.
View this post on Instagram
जैकलीन फर्नांडीज की बचपन की तस्वीर पर फैंस ढेर सारा प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं. जैकलीन फर्नांडीज इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा पिता... यह सॉन्ग अभी भी मेरा फेवरेट है जो आप मेरे लिए गाया करते थे. इस सॉन्ग का नाम है परफेक्ट... वैसे परफेक्ट तो है यह पिक्चर. एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करे तो बता दें हाल ही में अक्षय कुमार के साथ फिल्म बच्चन पांडे में जैकलीन फर्नाडीज ने उनकी प्रेमिका की भूमिका निभाई थी. गर्लफ्रेंड के किरदार में जैकलीन को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला. एक्ट्रेस के पास बड़े-बड़े ऑफर्स की लाइन लगी हुई है और अपने प्रोजेक्ट में वे काफी बिजी भी चल रही हैं.
और पढ़ें
Source: IOCL

























