एक्सप्लोरर

Jaat Box Office Collection Day 1: सनी देओल की 'जाट' ने पहले ही दिन तोड़े 10 फिल्मों के रिकॉर्ड, जानें ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Jaat Box Office Collection Day 1: सनी देओल की फिल्म जाट से जैसी उम्मीदें थीं फिल्म उन सभी उम्मीदों पर खरी उतरती नजर आ रही है. यहां जानिए फिल्म ने ओपनिंग डे पर कितनी कमाई कर ली है.

Jaat Box Office Collection Day 1: सनी देओल की मच अवेटेड फिल्म जाट 10 अप्रैल को यानी आज सिनेमाघरों में आ चुकी है. साउथ डायरेक्टर गोपीचंद मालिनेनी ने सनी देओल के उस रूप को दोबारा से भुनाया है, जैसा 90s की फिल्मों में दिखता था. पर्दे पर दहाड़ते और दुश्मनों की गुस्से में पिटाई करते सनी देओल ने गदर 2 के बाद एक बार फिर से जाट बनकर सॉलिड कमबैक किया है.

फिल्म की रिलीज से पहले कयास लगाए गए कि ये फिल्म इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्मों छावा, सिकंदर और स्काई फोर्स की लिस्ट में आ जाएगी और हो सकता है कि चौथी सबसे बड़ी ओपनर भी बन जाए. फिल्म की आज की कमाई से जुड़े शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं तो चलिए जानते हैं कि फिल्म इन उम्मीदों पर खरी उतर पाती है या नहीं.

जाट का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

जाट ने ओपनिंग डे पर 10:45 बजे तक 9.46 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक, अनुमान था कि फिल्म पहले दिन 10-12 करोड़ रुपये कमा सकती है. अभी खैर फाइनल डेटा आने में समय है. एक बार फाइनल डेटा आ जाता है तो साफ पता चल जाएगा कि फिल्म छावा (33.10 करोड़), सिकंदर (30.06 करोड़), और स्काई फोर्स (15.30 करोड़) वाली लिस्ट में किस नंबर पर आ रही है. फिलहाल तो फिल्म ने चौथी जगह अपने नाम कर ली है.

जाट ने तोड़े इन फिल्मों के रिकॉर्ड

जाट ने इस साल रिलीज हुई सभी बॉलीवुड फिल्मों में छावा, सिकंदर और स्काई फोर्स को छोड़कर सभी फिल्मों का ओपनिंग डे कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इस लिस्ट में आजाद, इमरजेंसी, देवा, बैडऐस रविकुमार, सनम तेरी कसम री-रिलीज, क्रेजी, द डिप्लोमैट, लवयापा, फतेह और मेरे हसबैंड की बीवी जैसी फिल्में शामिल हैं.

अपने प्रोडक्शन हाउस की फिल्म से जाट का कंपटीशन

जाट को पुष्पा 2 बनाने वाली प्रोडक्शन हाउस मैथ्री मूवी मेकर्स ने बनाया है. इसी प्रोडक्शन हाउस की एक और तमिल फिल्म गुड बैड अग्ली भी आज रिलीज हुई है. इस फिल्म में अजित कुमार लीड रोल में हैं. अभी तक गुड बैड अग्ली ने 28 करोड़ रुपये के ऊपर कमा लिए हैं जबकि जाट इसे एक तिहाई ही कमा पाई है.

हालांकि, जाट के लिए ऐसी ओपनिंग खराब नहीं है क्योंकि जाट के पास हिंदी बेल्ट के दर्शक हैं, जो गुड बैड अग्ली के पास नहीं हैं. फिर भी एक ही प्रोडक्शन हाउस के दो प्रोडक्ट आपस में एक-दूसरे के सामने खड़े दिख रहे हैं.

 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Zee Music Company (@zeemusiccompany)

कैसी है जाट (Jaat Review)

साल 2023 में गदर 2 से गदर मचाने के बाद ऐसा लग रहा है कि सनी देओल एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचाने आए हैं. ऐसा हम नहीं बल्कि फिल्म को लेकर रिव्यूवर्स का सोचना है. ज्यादातर रिव्यूवर्स ने फिल्म को फुल पैसा वसूल बताया है. एबीपी न्यूज ने अपने रिव्यू में फिल्म को 3.5 स्टार देते हुए इसे एक बढ़िया मसाला एंटरटेनर बताया. आप ये रिव्यू यहां पढ़ सकते हैं.

जाट की स्टार कास्ट और बजट

जाट में सनी देओल मुख्य भूमिका में हैं, तो रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार सिंह नेगेटिव किरदार निभाते दिखे हैं. रेजिना कैसेंड्रा, जगपति बाबू, सैयामी खेर और राम्या कृष्णन ने फिल्म में अहम भूमिकाएं निभाई हैं. मिंट समेत कई वेबसाइट्स ने फिल्म का बजट करीब 100 करोड़ बताया है.

और पढ़ें: दूसरी बार मम्मी-पापा बनने वाले हैं गौहर-जैद, वीडियो शेयर कर सेकंड प्रेग्नेंसी की अनाउंस, बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं एक्ट्रेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhurandhar 2 vs Ustaad Bhagat Singh सिंह का महाक्लैश, डायरेक्टर बोले- अगर शाहरुख की फिल्म होती तो सोचते
'धुरंधर 2' और 'उस्ताद भगत सिंह' का महाक्लैश, डायरेक्टर बोले- अगर शाहरुख की फिल्म होती तो सोचते
‘धुरंधर 2’ सस्ते में देखनी है? नोएडा के इस थिएटर में मिल रही सबसे कम कीमत की टिकट
‘धुरंधर 2’ सस्ते में देखनी है? नोएडा के इस थिएटर में मिल रही सबसे कम कीमत की टिकट
'अमिताभ मेरे थे, मेरे हैं, और मेरे ही रहेंगे', जया बच्चन ने जब पति के अफेयर की खबरें सुन रेखा को घर बुलाकर सुनाई थी खरी- खोटी
'अमिताभ मेरे थे, मेरे हैं, और मेरे ही रहेंगे', जया बच्चन ने जब पति के अफेयर की खबरें सुन रेखा को घर बुलाकर सुनाई थी खरी- खोटी
Friday Movie Releases: इस फ्राइडे थिएटर में रिलीज होंगी ये 9 फिल्में, बॉलीवुड से तमिल तक दमदार लाइन-अप
इस फ्राइडे थिएटर में रिलीज होंगी ये 9 फिल्में, बॉलीवुड से तमिल तक दमदार लाइन-अप

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
OBC Creamy Layer: 'सिर्फ इनकम के आधार पर क्रीमी लेयर तय नहीं कर सकते', OBC रिजर्वेशन पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला
'सिर्फ इनकम के आधार पर क्रीमी लेयर तय नहीं कर सकते', OBC रिजर्वेशन पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला
Sambhal News: 'ईरान के लिए छाती पीटने वालों का बढ़िया इलाज करूंगा..', संभल सीओ का नमाजियों को अल्टीमेटम
'ईरान के लिए छाती पीटने वालों का बढ़िया इलाज करूंगा..', संभल सीओ का नमाजियों को अल्टीमेटम
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
मुस्लिम से शादी करने वाली मोनालिसा की जाति क्या है? कितनी पढ़ी-लिखी हैं और कितना है बैंक बैलेंस
मुस्लिम से शादी करने वाली मोनालिसा की जाति क्या है? कितनी पढ़ी-लिखी हैं और कितना है बैंक बैलेंस
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
50 हजार सैलरी है तो रिटायरमेंट पर 5.5 करोड़ कैसे देगा EPFO अकाउंट? समझें हिसाब-किताब
50 हजार सैलरी है तो रिटायरमेंट पर 5.5 करोड़ कैसे देगा EPFO अकाउंट? समझें हिसाब-किताब
वीडियो देखते-देखते अचानक फटा मोबाइल, बाल-बाल बची बच्ची; वीडियो वायरल
वीडियो देखते-देखते अचानक फटा मोबाइल, बाल-बाल बची बच्ची; वीडियो वायरल
Embed widget