एक्सप्लोरर

कैंसर से लड़ रहे इरफान खान के फैंस के लिए बुरी खबर, इरफान ने लिया ये बड़ा फैसला

इरफान खान इन दिनों लंदन में कैंसर का इलाज करवा रहे हैं. इसी बीच इरफान के फैन्स के लिए एक बुरी खबर आ रही है. इरफान ने हाल ही में एक बड़ा फैसला लिया है जिसे उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है.

नई दिल्ली: इरफान खान इन दिनों लंदन में कैंसर का इलाज करवा रहे हैं. इसी बीच इरफान के फैन्स के लिए एक बुरी खबर आ रही है. इरफान ने हाल ही में एक बड़ा फैसला लिया है जिसे उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है. उन्होंने अपने इस पोस्ट में फैंस से शेयर करते हुए बताया कि अपनी बीमारी के बारे में पता चलने से पहले वो जिस एक्टिंग प्रोजेक्ट से जुड़े हुए थे अब वो उसका हिस्सा नहीं हैं. उन्होंने बताया कि जब उन्हें इस अपनी इस बिमारी के बारे में पता चला उस वक्त वो अमेजन प्राइम वीडियो की एक वेब सीरीज के लिए शूट कर रहे थे. वो इसकी काफी सारी शूटिंग खत्म भी कर चुके थे लेकिन अचानक बिमारी के बारे में पता चलने के बाद वो शूटिंग आगे नहीं बढ़ा पाए. उन्होंने लिखा कि कुछ महीनों तक AIB की टीम के साथ शूटिंग करने के बाद मुझे बड़े ही भारी मन से कहना पड़ रहा है कि मेरे सेहत से जुड़े हालातों के चलते मैं अपने एक्टिंग कमिटेमेंट्स को पूरा नहीं कर पाउंगा. बता दें कि हाल ही में इरफान का छठवीं बार कीमो हुआ है. कुछ दिन पहले खबर आई थी कि उनका पाचंवी बार कीमो हुआ था जिसके बाद वो काफी कमजोर हो गए थे. कुछ वक्त पहले इरफान का एक इंटरव्यू भी सामने आया था जिसमें उन्होंने अपनी बीमारी और इलाज के बारे में बात की थी. बीमारी के बाद ये उनका पहला इंटरव्यू था. जिसमें इरफान ने बताया था कि कभी-कभी बीमारी से जुड़े सवालों से वो इतने परेशान हो जाते हैं कि उन्हें लगता है कि गले में बोर्ड बांधकर लोगों से कह दें कि वो कुछ महीने या साल में मरने वाले हैं. अपने इलाज के बारे में उन्होंने बताया था, ''कीमो का चौथा साइकिल हो चुका है और अभी दो बार होना बाकी है. उसके बाद स्कैन होगा. तीसरे साइकिल के बाद स्कैन पॉजिटिव था. लेकिन अभी 6 साइकिल के बाद स्कैन से पता चलेगा कि क्या होने वाला है. ज़िंदगी की कोई गारंटी नहीं. मेरा दिमाग हमेशा कहता है कि मैं गले में बोर्ड लटका लूं और कहूं, ''मुझे ये कैंसर है और मैं कुछ ही महीनों या फिर साल में मरने वाला हूं...'' या फिर ऐसी बातों को अनसुना कर दूं और ज़िंदगी ने जो दिया है उसे उस तरीके से जिऊं. मुझे जि़ंदगी ने बहुत कुछ दिया है. मैं स्वीकार करता हूं कि मैं आंखों पर पट्टी बांधकर चल रहा था. मैं देख ही नहीं पाया कि मुझे जि़ंदगी ने क्या दिया है.''
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
Tuesday BO Live Updates: 10 बजे तक 42 करोड़ के पार 'अल्फा', जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का कलेक्शन
Live Updates: 10 बजे तक 42 करोड़ के पार 'अल्फा', जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का कलेक्शन
Video: अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर के वेडिंग रिसेप्शन में छाए बोनी कपूर, स्टाइलिश लुक ने खींचा ध्यान, देखें वीडियो
बेटी अंशुला कपूर के वेडिंग रिसेप्शन में छाए बोनी कपूर, स्टाइलिश लुक ने खींचा ध्यान, देखें वीडियो
सनी देओल का नया क्लीन शेव लुक वायरल, यूजर्स बोले- हनुमान जी की तैयारी शुरू
सनी देओल का नया क्लीन शेव लुक वायरल, यूजर्स बोले- हनुमान जी की तैयारी शुरू

वीडियोज

Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: राम मंदिर में 70 से ज्यादा बार चोरी की पोल-खोल डिबेट!
PoJK Rawalakot Protest | Chaar Ki Chaal: POJK में विद्रोह से कांपी शाहबाज सरकार!
Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget