एक्सप्लोरर

हैप्पी बर्थडे: मिलिए सुपरस्टार प्रभास की फैमिली से, पापा प्रोड्यूसर तो चाचा रह चुके हैं अटल सरकार में मंत्री

41 साल के हो चुके साउथ के सुपरस्टार प्रभास किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. बतहाशा फैन फॉलोइंग के मालिक प्रभास बड़े पर्दे पर जितने ग्रैंड नज़र आते हैं, असल ज़िंदगी में उतने ही सरल हैं. वह फैमिली मैन हैं और अपने परिवार को वक्त देना उन्हें अच्छा लगता है.

एक्टर प्रभास का आज बर्थडे है. 23 अक्टूबर 1979 को चेन्नई में जन्मा यह सुपरस्टार पूरे 41 साल का हो गया है. साउथ सिनेमा के जाने-माने नाम प्रभास की गिनती ऐसे स्टार्स में होती हैं जिन्हें ना सिर्फ दक्षिण भारत बल्कि समूचे देश का दर्शक प्यार करता है. फिल्म ‘बाहुबली’ में अपनी एक्टिंग से घर-घर में पॉपुलर हो चुके प्रभास तीन भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं और उनका पूरा नाम प्रभास राजू उप्पलापति है.आइए, प्रभास के बर्थडे के दिन जानते हैं इस सुपरस्टार के फैमिली बैकग्राउंड के बारे में…

हैप्पी बर्थडे: मिलिए सुपरस्टार प्रभास की फैमिली से, पापा प्रोड्यूसर तो चाचा रह चुके हैं अटल सरकार में मंत्री

प्रभास के पिता सूर्य नारायण राजू तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने प्रोड्यूसर हैं. प्रभास के पिता के बैनर ‘गोपी कृष्ण मूवीज’ के तले अनेकों हिट फ़िल्में प्रोड्यूस हुई हैं जिनमें 'कृष्णावेनी', 'अमर-दीपम', 'मधुरा स्वप्नम', 'त्रिशूलम', 'धर्म-अधिकारी' और 'बिल्ला' जैसी फ़िल्में शामिल हैं. आपको बता दें कि प्रभास की मां जहां हाउसवाइफ हैं, वहीं उनके चाचा कृष्णम राजू उप्पलापति और चाची श्यामला देवी, तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार रहे हैं.

हैप्पी बर्थडे: मिलिए सुपरस्टार प्रभास की फैमिली से, पापा प्रोड्यूसर तो चाचा रह चुके हैं अटल सरकार में मंत्री

प्रभास के चाचा कृष्णम राजू पॉलिटिक्स में भी सक्रिय रहे हैं और अटल सरकार में विदेश राज्य मंत्री रह चुके हैं. कृष्णम राजू ने इसके बाद साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी की पार्टी प्रजा राज्यम पार्टी को ज्वाइन कर लिया था. अब बात करते हैं प्रभास के भाई-बहनों की, तो सुपरस्टार प्रभास के बड़े भाई प्रबोध गोवा में रहते हैं और पेशे से वह एक सॉफ्टवेर इंजीनियर हैं.वहीं, प्रभास की बड़ी बहन भी हैं जिनका नाम प्रगति है.

जाते-जाते आइए एक नज़र डाल लेते हैं सुपरस्टार प्रभास के फ़िल्मी करियर पर. प्रभास ने सन 2002 में फिल्म ‘ईश्वर’ से फिल्मी दुनिया में डेब्यू किया था जिसके बाद वह अब तक कई हिट फिल्मों जैसे - राघवेंद्र,वर्षम, चक्रम, रेबेल, बाहुबली : द बिगिनिंग, बाहुबली द कन्क्लूजन और साहो में काम कर चुके हैं. प्रभास अभी शादीशुदा नहीं हैं लेकिन अक्सर उनका नाम बाहुबली को-स्टार अनुष्का शेट्टी से जोड़ा जाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' दुनियाभर में 400 करोड़ के पार, बनी 2026 की बॉलीवुड की 5वीं मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' दुनियाभर में 400 करोड़ के पार, बनी 2026 की बॉलीवुड की 5वीं मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
Drishyam 3 Box Office Day 8: 'दृश्यम 3' ने 8वें दिन भी मचाया धमाल, फ्राइडे को 260 करोड़ के हुई पार
'दृश्यम 3' ने 8वें दिन भी मचाया धमाल, फ्राइडे को 260 करोड़ के हुई पार
बाबा केदार के दर्शन करने पहुंचीं रानी मुखर्जी, धाम की दिव्यता देख हुईं भावुक
बाबा केदार के दर्शन करने पहुंचीं रानी मुखर्जी, धाम की दिव्यता देख हुईं भावुक

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget