एक्सप्लोरर

नागरिकता संशोधन कानून: इनामुलहक बोले- ये लोगों को असली मुद्दों से भटकाने की रणनीति

नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर हो रहे विरोध के बीच अभिनेता इनामुलहक ने भी सरकार के इस फैसले पर निशाना साधा है. इनामुलहक का कहना है कि विकास, अर्थिक विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं जैसे असल मुद्दों से ध्यान भटकाने का नेताओं का यह तरीका है.

नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएबी) के चलते देश के कई हिस्सों में हिंसा की घटनाएं सामने आ रही हैं. ऐसे में बॉलीवुड अभिनेता इनामुलहक को लगता है कि विकास, अर्थिक विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं जैसे असल मुद्दों से ध्यान भटकाने का नेताओं का यह तरीका है.

इनामुलहक की नई फिल्म 'नक्काश' धार्मिक अतिवाद के विषय को उजागर करने के साथ यह बताती है कि कैसे यह मानवता को बर्बाद कर रही है. यह लिफ्ट इंडिया फिल्मोत्सव-2019 की शुरुआती फिल्म रही. यह आयोजन 12 दिसंबर से शुरू हुआ है और 16 दिसंबर को समाप्त होगा.

इनामुलहक ने इस दौरान मीडिया से कहा, "यह सच्चाई है कि वर्तमान में अतिवाद एक वैश्विक घटना है और हमारे देश में भी इसमें कोई फर्क नहीं है. हम कानून नहीं बनाते हैं लेकिन हम अपनी राय को फिल्मों और कहानियों के माध्यम से गुस्से के रूप में दिखा सकते हैं."

उन्होंने कहा, "ऐसा करने से लोगों के दृष्टिकोण में बदलाव लाया जा सकता है और जब भी वह अपने नेताओं को चुनें तो इसका ध्यान रखें. जाहिर है, हम इसका हिस्सा हैं. इससे इनकार नहीं किया जा सकता कि सामाजिक-राजनीतिक परिवर्तन के चलते हमारा देश इस समय मुश्किल दौर से गुजर रहा है."

अभिनेता ने कहा, "रणनीति (राजनेताओं द्वारा) के तहत किया गया ध्रुवीकरण भारत के मूल विचार को प्रभावित कर रहा है और ऐसा इसलिए है ताकि अर्थिक विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं जैसे असल मुद्दों से लोगों को ध्यान हटाया जा सके."विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोहों की यात्रा के बाद फिल्म 'नक्काश' सिनेमाघरों में 31 मई को रिलीज हुई थी.

फिल्म के निर्देशक जीगम इमाम का मानना है कि लिफ्ट इंडिया फिल्मोत्सव-2019 एक महत्वपूर्ण मंच है, क्योंकि देशभर के कई युवा इसमें शामिल होते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'क्या हर बेटी सच में सुरक्षित है?' नवरात्रि में महिलाओं की सुरक्षा पर राजपाल यादव ने उठाए सवाल
'क्या हर बेटी सच में सुरक्षित है?' नवरात्रि में महिलाओं की सुरक्षा पर राजपाल यादव ने उठाए सवाल
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
अमिताभ बच्चन के बर्थडे पर सुनील शेट्टी से कियारा-काजोल तक ने लुटाया प्यार, पोस्ट शेयर कर दी बधाई
अमिताभ बच्चन के बर्थडे पर सुनील शेट्टी से कियारा-काजोल तक ने लुटाया प्यार
लाइव: 'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 3.30 बजे तक 297 पार हुआ कलेक्शन
लाइव: 'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 3.30 बजे तक 297 पार हुआ कलेक्शन

वीडियोज

2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget