एक्सप्लोरर

Imran Khan Comeback: इमरान खान 9 साल बाद करेंगे कमबैक, गोवा में शुरू की फिल्म की शूटिंग

Imran Khan Comeback: इमरान खान लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर फैंस को नजर आने वाले हैं. उन्होंने अपनी कमबैक फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है.

Imran Khan Comeback: आमिर खान के भतीजे इमरान खान ने अपनी पहली फिल्म जाने तू या जाने से डेब्यू किया था. पहली फिल्म के बाद से ही इमरान इंडस्ट्री में छा गए थे. उनकी डेब्यू फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी. मगर उसके बाद इमरान खान का जादू लोगों पर नहीं चला और उन्होंने इंडस्ट्री से ब्रेक ले लिया. अब 9 साल बाद इमरान खान एक्टिंग की दुनिया में वापसी करने जा रहे हैं. इस फिल्म की खास बात ये है कि इसे वीर दास डायरेक्ट कर रहे हैं. इस फिल्म का नाम हैप्पी पटेल है और इससे वीर डायरेक्शन में कदम रखने जा रहे हैं.

इमरान खान को लंबे समय से बड़े पर्दे पर फैंस देखने का इंतजार कर रहे थे. अब जैसे ही इमरान के कमबैक का उन्हें पता चला है तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है. सभी को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है.

शुरू की शूटिंग
पीपिंग मून की रिपोर्ट के मुताबिक इमरान खान ने फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है. उन्होंने गोवा में फिल्म की शूटिंग शुरू की है. इमरान के साथ फिल्म में लीड एक्ट्रेस कौन होने वाली हैं ये अभी फाइनलाइज नहीं किया गया है. रिपोर्ट्स की माने तो मोना सिंह फिल्म में अहम किरदार निभाती नजर आएंगी. मोना इससे पहले ही आमिर खान की कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं. वो लाल सिंह चड्ढा, 3 इडियट्स में काम कर चुकी हैं.

ये है फिल्म का नाम
इमरान खान की कमबैक फिल्म का नाम हैप्पी पटेल है. इस फिल्म की खास बात ये है कि इसमें आमिर खान का कैमियो भी होने वाला है. हैप्पी पटेल की बात करें तो ये कॉमेडी से भरपूर फिल्म होने वाली है. ये फिल्म आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस के तले बन रही है.

इमरान खान जल्द हैप्पी पटेल के बाद एक वेब सीरीज में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में वो स्पाइ का किरदार निभाने वाले हैं. इमरान ने कमबैक का फैसला लिया है तो उनके पास काम आना शुरू हो गया है. पर्सनल लाइफ की बात करें तो इमरान खान लेखा वाशिंगटन को डेट कर रहे हैं. इमरान अब लेखा के साथ रहने लगे हैं. दोनों करण जौहर के एक अपार्टमेंट में शिफ्ट हो गए हैं.

ये भी पढ़ें: संडे नाइट जूनियर एनटीआर संग ऋतिक-सबा ने एंजॉय किया डिनर, रणबीर-आलिया ने बटोर ली लाइमलाइट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tiger Shroff Firing News LIVE: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के तीनों आरोपी मुंबई लाए गए, दोपहर 12 बजे के बाद किला कोर्ट में पेशी
लाइव: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, मुंबई लाए गए तीनों आरोपी, दोपहर 12 बजे के बाद किला कोर्ट में पेशी
Tuesday Box Office: दशहरे पर 'जेलर 2' ने उड़ाया गर्दा, 'दृश्यम 3' की भी लगी लॉटरी, जानें- 'प्रहार'-'नई नवेली' का हाल
दशहरे पर 'जेलर 2' ने उड़ाया गर्दा, 'दृश्यम 3' की भी लगी लॉटरी, जानें- 'प्रहार'-'नई नवेली' का हाल
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
‘रामायण’ की बुकिंग हुई शुरू, यश का 'रावण' अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे
‘रामायण’ की बुकिंग हुई शुरू, यश का 'रावण' अवतार देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम जाने की चर्चा के बीच कांग्रेस ने शेयर की राहुल गांधी की तस्वीर, क्या कुछ कहा?
वियतनाम जाने की चर्चा के बीच कांग्रेस ने शेयर की राहुल गांधी की तस्वीर, क्या कुछ कहा?
UP के महासमर से पहले अखिलेश को फिर आई आजम की याद, 349 दिन बाद होगी मुलाकात
UP के महासमर से पहले अखिलेश को फिर आई आजम की याद, 349 दिन बाद होगी मुलाकात
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
'उन्हें बहुत पहले ही...' भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान
'उन्हें बहुत पहले ही...' भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान
Tiger Shroff Firing Case: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, हथियार मॉड्यूल का किया खुलासा, चार गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
यूपी में 11 सीटों पर चुनाव, जानें सपा और बीजेपी के कौन हैं प्रत्याशी
यूपी में 11 सीटों पर चुनाव, जानें सपा और बीजेपी के कौन हैं प्रत्याशी
Pickle Storage Tips: सालों-साल नहीं खराब होगा अचार! जार में न करें ये 1 बड़ी भूल
सालों-साल नहीं खराब होगा अचार! जार में न करें ये 1 बड़ी भूल
Embed widget