एक्सप्लोरर

'रेस 3' हिट होने के बाद बोले बॉबी देओल- उम्मीद है अच्छी फिल्में मिलेंगी

बॉबी देओल ने कहा, ''मैं अच्छी भूमिकाओं को निभाने के लिए उत्सुक हूं और कुछ अच्छी चीजों का हिस्सा बनना चाहता हूं."

मुंबई: चार साल बाद अभिनेता बॉबी देओल ने फिल्म 'रेस 3' से बड़े पर्दे पर शानदार वापसी कर ली है. अब बॉबी देओल ने कहा है कि उनके जीवन का मुख्य उद्देश्य कड़ी मेहनत करना और अच्छी प्रोजेक्ट पर काम करना है. उन्हें उम्मीद है कि अब बॉलीवुड से उन्हें अच्छी फिल्में ऑफर होंगी. हाल ही में बॉबी देओल ने कहा, ''मैं अच्छी भूमिकाओं को निभाने के लिए उत्सुक हूं और कुछ अच्छी चीजों का हिस्सा बनना चाहता हूं." यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें लगता है कि 'रेस 3' की सफलता से उन्हें और फिल्में मिलेंगी? इस पर बॉबी ने बताया, "यह जीवन में मेरा मुख्य उद्देश्य है, कड़ी मेहनत करना और अच्छी परियोजनाएं पाना. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैं लीड रोल में हूं या नहीं." बॉबी (49) ने कहा कि वह अच्छे विषयों के साथ फिल्म का हिस्सा बनना चाहते हैं. 'बरसात' फिल्म के अभिनेता विशेष रूप से मारधाड़ से भरपूर फिल्म का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हैं. उन्होंने कहा, "मुझे एक्शन फिल्म पसंद है. मैं अभी बहुत-सी कॉमेडी कर रहा हूं, इसलिए कुछ एक्शन करना चाहता हूं और मुझे अच्छी पटकथाएं मिलने की उम्मीद है." 'रेस 3' ने 15 जून को रिलीज के बाद अब तक बॉक्स-ऑफिस पर 150 करोड़ से ज्यादा कमाई कर चुकी है. रेमो डीसूजा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में बॉबी देओल के साथ सलमान खान, डेजी शाह, जैकलीन फर्नांडिस और साकिब सलीम मुख्य भूमिका में हैं. अगली फिल्म में 'यमला पगला दीवाना : फिर से' में बॉबी देओल अपने पिता और दिग्गज अभिनेता धर्मेद्र और भाई सनी देओल के साथ नज़र आएंगे.

Power dose of madness #YPDPhirSe teaser out now .... Link in bio ..... @aapkadharam @iamsunnydeol @kriti.kharbanda @saregama_official @penmovies @navaniatsingh #YPDPhirSe

A post shared by Bobby Deol (@iambobbydeol) on

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' ओवरसीज में 100 करोड़ के पार, 9 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर
'दृश्यम 3' ओवरसीज में 100 करोड़ के पार, 9 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर
लाइव: 'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 8.30 बजे तक 306 पार हुआ कलेक्शन
लाइव: 'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 8.30 बजे तक 306 पार हुआ कलेक्शन
'मैं काम छोड़ने के बारे में क्यों सोचूं?' बर्थडे पर अमिताभ बच्चन ने रिटायरमेंट पर दिया रिएक्शन
'मैं काम छोड़ने के बारे में क्यों सोचूं?' बर्थडे पर अमिताभ बच्चन ने रिटायरमेंट पर दिया रिएक्शन
'अंधी नफरत देखकर हैरान हूं', तनीषा मुखर्जी ने सरकार के आलोचकों पर साधा निशाना
'अंधी नफरत देखकर हैरान हूं', तनीषा मुखर्जी ने सरकार के आलोचकों पर साधा निशाना

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget