एक्सप्लोरर

'ठाकरे' को लेकर उठ रहे सवालों पर बोले नवाज, मैं किसी विचारधारा की पैरवी नहीं करता

नवाजुद्दीन सिद्दीकी का कहना है कि वह किसी विचारधारा की पैरवी नहीं करते क्योंकि इससे एक कलाकार के तौर पर उनका विकास रुक सकता है.

नवाजुद्दीन सिद्दीकी का कहना है कि वह किसी विचारधारा की पैरवी नहीं करते क्योंकि इससे एक कलाकार के तौर पर उनका विकास रुक सकता है. शिवसेना के पूर्व प्रमुख बाल ठाकरे की जीवनी पर आधारित फिल्म ‘ठाकरे’ में वह बालासाहेब की भूमिका में नजर आएंगे. 1960 के दशक में ठाकरे ने ‘‘महाराष्ट्र, महाराष्ट्र वालों के लिए’’ नारे को बुलंद किया था. नवाजुद्दीन ने कहा कि ऐसी कोई भी विचारधारा किसी कलाकार के विकास को बाधित कर सकती है. अभिनेता ने कहा, ‘‘मेरी कोई विचारधारा, दर्शन या ऐसी कोई राय नहीं है. मैं जल्दी से कोई धारणा बनाने वाला व्यक्ति नहीं हूं. मैं एक कलाकार हूं और मेरा काम उन किरदारों को निभाना है जो मुझे उत्साहित करें. अगर मेरी कोई एक विचारधारा होगी तो इससे एक कलाकार के तौर पर मेरा विकास बाधित होगा.’’
View this post on Instagram
 

A post shared by Nawazuddin Siddiqui (@nawazuddin._siddiqui) on

विवादों से लगता है डर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म 'ठाकरे' के प्रमोशन के दौरान बताया, ‘‘ मैं एक अभिनेता हूं और सिर्फ काम करना चाहता हूं. मैं किसी के बारे में और मेरे अपने जीवन में क्या हो रहा है, इस बारे में बात नहीं करना चाहता हूं. मैं नहीं चाहता हूं कि लोग इन चीजों पर ध्यान लगाएं. मैं अपने काम की वजह से लोकप्रिय हुआ हूं इसलिए सिर्फ काम पर ही ध्यान लगाना चाहता हूं.' फिल्म निर्माता राजकुमार हिरानी पर ‘मी टू’ मुहिम के दौरान लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों पर टिप्पणी करने को कहे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘ मैं इस पर कोई बात नहीं करना चाहता. बेवजह का फिर से बखेड़ा क्यों खड़ा किया जाए.'
नवाजुद्दीन ने कहा कि उन्हें लगता है कि वह खुशकिस्मत हैं कि उन्हें अलग-अलग तरह के किरदार निभाने को मिल रहे हैं. अभिनेता ने बालासाहेब से पहले उर्दू लेखक सआदत हसन मंटो का किरदार भी बड़े पर्दे पर निभाया था. फिल्म ‘ठाकरे’ इस शुक्रवार बड़े पर्दे पर रिलीज होगी. ‘ठाकरे’ इस शुक्रवार 25 जनवरी को रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में उनके साथ अमृता राव भी हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच इमोशनल हुईं दीपिका, हॉस्पिटल में छलके आंसू, बोलीं- बहुत लड़ना है
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच इमोशनल हुईं दीपिका, हॉस्पिटल में छलके आंसू
आमिर खान की 'ललकारा' में दिखेंगे विक्रांत मैसी? फरहान अख्तर की जगह लेगा ये एक्टर!
आमिर खान की 'ललकारा' में दिखेंगे विक्रांत मैसी? फरहान अख्तर की जगह लेगा ये एक्टर!
'जब रामायण आएगी तो...', रकुल प्रीत सिंह ने बताया नितेश तिवारी की 'रामायण' में क्यों बनीं शूर्पणखा?
'जब रामायण आएगी तो...', रकुल प्रीत सिंह ने बताया नितेश तिवारी की 'रामायण' में क्यों बनीं शूर्पणखा?

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
Opinion: गजब होई गवा! Gen Z ने बदल दी विरोध की भाषा
Opinion: गजब होई गवा! Gen Z ने बदल दी विरोध की भाषा
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
Embed widget