एक्सप्लोरर

प्रमोशन के दौरान बोलीं 'सुलू'- पेड़ों के चारों ओर नाचना मुझे कभी उत्साहित नहीं करता

जल्द ही विद्या बालन फिल्म 'तुम्हारी सुलू' में नज़र आने वाली हैं और ये फिल्म 17 नवंबर को रिलीज हो रही है.

मुंबई: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री विद्या बालन ने अपने बॉलीवुड करियर के केवल 12 वर्षो में ढेरों अलग-अलग तरह की भूमिकाएं निभाई हैं. फिल्म 'तुम्हारी सुलू' से वह एक जिंदादिल गृहिणी के रूप में दर्शकों के सामने आ रही हैं. विद्या कहती हैं कि वह अपनी उम्र को लेकर बिल्कुल बेपरवाह हैं और उन्हें खुशी है कि उन्होंने पर्दे पर कभी भी 'किशोरी' का चरित्र निभाने की कोशिश नहीं की.

विद्या ने एक इंटरव्यू में कहा, "मैं 26 साल की उम्र में एक महिला के रूप में फिल्म उद्योग में आई थी. अब मैं 38 साल की एक खुशहाल गृहस्थ महिला हूं. मेरी शादी को पांच साल हो गए हैं. मुझे अपनी उम्र को लेकर कोई अफसोस नहीं है और मुझे पता है कि चाहें मेरी उम्र जो हो मेरे लिए हमेशा कुछ काम रहेगा. मैंने एक किशोरी की तरह अभिनय करने की कभी कोशिश नहीं की, लेकिन आप जानते हैं कि यह कभी एक सचेत निर्णय नहीं रहा है."

क्या वह ग्लैमरस भूमिकाएं निभाना नहीं चाहती, जिनके लिए बॉलीवुड नायिकाएं जानी जाती हैं. उन्होंने कहा, "किशोरी की भूमिका और पेड़ों के चारों ओर नाचना मुझे कभी उत्साहित नहीं करता है. मुझे यह चीज उत्साहित करती है कि अपनी उम्र में मैं भूमिकाओं और पात्रों के साथ क्या प्रयोग कर सकती हूं. शायद यही वजह है कि सुरेश त्रिवेणी जैसे लेखक ने सुलू का चरित्र लिखा और फिल्म के लिए मुझसे संपर्क किया."

क्या कुछ प्रकार की फिल्मों का चुनाव प्रतिभा को सीमित कर देता है? इस पर विद्या ने कहा, "मैं अपने तरीके से प्रयोग करती हूं. इस साल मैंने तीन फिल्में की और हर किरदार एक-दूसरे से अलग था. पिछले नवंबर, मैंने कहानी 2 की थी, इस साल मार्च में मेरी फिल्म बेगम जान आई और अब तुम्हारी सुलू आ रही है. इसलिए हां, मैं एक प्रस्तुतकर्ता के रूप में पर्याप्त प्रयोग कर रही हूं."

'तुम्हारी सुलू' 17 नवंबर को रिलीज हो रही है.

सुलू के कौन-सी विशेषताएं विद्या को पसंद हैं? इस पर उन्होंने कहा, "वह बहुत आसानी हंसती है, वह बहुत उत्साही है. एक गृहणी होने के बावजूद वह जीवन से और अधिक हासिल करने की कोशिश करती है. उसके पास शौक की एक पूरी सूची है और वह अपने रास्ते में आने वाले हर मौके को गले लगाती है."

आपके क्या शौक हैं? इस पर विद्या ने कहा, "नहीं, मेरे कोई ज्यादा शौक नहीं हैं. मैं घर पर रहती हूं. मुझे घर साफ करना पसंद है. मुझे किताबें पढ़ना, फिल्में देखना पसंद है."

मुंबई के एक मध्यमवर्गीय दक्षिण भारतीय परिवार में पैदा और पली-बड़ी विद्या पारंपरिक मूल्यों और प्रगतिशील मानसिकता के साथ बड़ी हुई हैं.

उन्होंने कहा, "आप जानते हैं कि मैं पहली पलक्कड़ अय्यर लड़की हूं, जिसने हिंदी फिल्मों में अभिनेत्री के रूप में प्रवेश किया. एक समुदाय के रूप में हम बहुत परंपरावादी हैं. हमारा ध्यान हमेशा पढ़ाई, शास्त्रीय नृत्य और संगीत पर होता है. यहां अभिनय को पेशा के रूप में नहीं लिया जाता, लेकिन मुझे एक ऐसे परिवार में जन्म मिला है, जहां मेरे माता-पिता ने मुझे और मेरी बहन को उड़ने की आजादी दी."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रामायण' के गाने की 'आदिपुरुष' से हुई तुलना, भड़के मनोज मुंतशिर, बोले- मैंने राम के लिए कव्वालियां नहीं लिखी थी
'रामायण' के गाने की 'आदिपुरुष' से हुई तुलना, भड़के मनोज मुंतशिर, बोले- मैंने राम के लिए कव्वालियां नहीं लिखी थी
'उनके संस्कार बहुत मजबूत हैं...' कैसे पिता और पति हैं विक्की कौशल? कैटरीना कैफ ने दिया ऐसा जवाब
'उनके संस्कार बहुत मजबूत हैं...' कैसे पिता और पति हैं विक्की? कैटरीना ने दिया जवाब
गलती से लीक हुआ रणबीर कपूर का फोन नंबर? 'रामायण' इवेंट से वायरल हुई वीडियो
गलती से लीक हुआ रणबीर कपूर का फोन नंबर? 'रामायण' इवेंट से वायरल हुई वीडियो
‘रामायण’ मचाएगी दुनियाभर में धूम, 100 देशों में 50,000 स्क्रीन्स पर होगी रिलीज
‘रामायण’ मचाएगी दुनियाभर में धूम, 100 देशों में 50,000 स्क्रीन्स पर होगी रिलीज

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी में मतगणना स्थल पर हंगामा, बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक
Live: वाराणसी में मतगणना स्थल पर हंगामा, बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget