बॉलीवुड सितारों से घिरे मनीष मल्होत्रा ने काटा 50 किलो का केक, देखें तस्वीरें

नई दिल्ली: सोमवार शाम को मुंबई में बॉलीवुड के मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लिए बर्थेडे पार्टी का आयोजन किया गया. ये पार्टी बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर करन जौहर ने आयोजित की थी. मनीष ने अपना 50वां बर्थडे मनाया. इस पार्टी का आयोजन ताज होटल में किया गया जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय, कैटरीना कैफ, विराट कोहली, नीता अंबानी, मुकेश अंबानी सहित कई बड़े सितारे शामिल हुए.
खास बात ये थी कि मनीष के लिए 50 किलो का चॉकलेट केक मंगाया गया था. इस केक की तस्वीरें पुनीत मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम पर अपलोड की है और लिखा है कि आप मानों या मानों लेकिन ये अब तक का सबसे बड़ा केक है.
इस पार्टी का इन्विटेशन कुछ ऐसा था.
इस पार्टी के लिए ड्रेस कोड भी रखा गया था जिसके मुताबिक सभी गोल्डेन ड्रेस पहनकर यहां पहुंचना था. श्रीदेवी से लेकर नीता अंबानी तक सभी ने इसे फॉलो किया था.
#AllAboutLastNight #Celebrations #BringingintheBirthday #AtHome #FriendsLikeFamily A photo posted by Manish Malhotra (@manishmalhotra05) on



Source: IOCL


























