एक्सप्लोरर

WAR के लिए ऋतिक रोशन ने 2 महीने में खुद को किया ट्रांसफॉर्म, कहा- आसान नहीं था ये करना

ऋतिक रोशन की पिछली रिलीज में वो एक टीचर के किरदार में नजर आए थे. वहीं अब अपनी आने वाली फिल्म में वो जबरदस्त एक्शन करते नजर आएंगे. लेकिन ऋतिक के लिए एक किरदार से दूसरे किरदार में यूं रम जाना आसान नहीं था.

बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन की पिछली रिलीज में वो एक टीचर के किरदार में नजर आए थे. वहीं अब अपनी आने वाली फिल्म में वो जबरदस्त एक्शन करते नजर आएंगे. लेकिन ऋतिक के लिए एक किरदार से दूसरे किरदार में यूं रम जाना आसान नहीं था. ऋतिक रोशन ने बताया कि 'सुपर 30' के किरदार आनंद कुमार से लेकर फिल्म "वॉर" में कबीर के किरदार में ढलने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है. फिल्म 'वॉर' में ऋतिक का किरदार उनके पिछले किरदार आनंद कुमार से काफी अलग है. कबीर के किरदार में ढलने के लिए ऋतिक रोशन के पास ज्यादा समय नहीं था उन्होंने केवल दो महीने के अंदर अपनी कड़ी मेहनत से खुदको आनंद से कबीर में बदल दिया. ऋतिक ने इसे लेकर कहा, "जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज फिल्म 'वॉर' को पूरा करना रहा है. 'सुपर 30' के बाद, मेरे शरीर में फैट की मात्रा बहुत अधिक थी. मेरा शरीर आलसी हो गया था और मुझे शेप में आने के लिए केवल 2 महीने का समय दिया गया था. मैंने इस फिल्म को थोड़ा बैकफुट पर शुरू किया था क्योंकि मेरी बॉडी इसके लिए तैयार नहीं थी."
ऋतिक रोशन ने आगे कहा, "इस फिल्म के लिए मैं 24 घंटे काम कर रहा था. इन चौबीस घंटों में, मैं या तो इमैजिन  कर रहा था, या मैं अपने कपड़ों को देख रहा था. साथ ही अपने डायलॉग्स तैयार कर रहा था. इसके लिए मैंने घंटों जिम या फिजियो में पसीना बहाया." आपको बता दें कि 'वॉर' की शूटिंग 7 देशों और दुनिया के 15 शहरों में की गई है. यशराज फिल्म्स के बैनर तली बनी ये फिल्म 2 अक्टूबर को हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पिरिट की नई रिलीज डेट आई सामने, रणबीर कपूर की 'रामायण 2' से होगा महाक्लैश
स्पिरिट की नई रिलीज डेट आई सामने, रणबीर कपूर की 'रामायण 2' से होगा महाक्लैश
कश्मीरा शाह ने भरी नई उड़ान, ग्रीस में शुरू किया दूसरा डायरेक्शनल प्रोजेक्ट
कश्मीरा शाह ने भरी नई उड़ान, ग्रीस में शुरू किया दूसरा डायरेक्शनल प्रोजेक्ट
KBC में जीते 2 साल के घी पर सैफ ने किया मजाक, बोले - अभी तक नहीं मिला
KBC में जीते 2 साल के घी पर सैफ ने किया मजाक, बोले - अभी तक नहीं मिला
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, साढ़े 11 बजे तक 155 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, साढ़े 11 बजे तक 155 करोड़ पार हुआ कलेक्शन

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, भारत से विदा लेते समय कही ये बात
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, कही ये बड़ी बात
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget