एक्सप्लोरर

कैसे की जा सकती है अच्छी एक्टिंग? Housefull 5 एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Soundarya Sharma: सौंदर्या शर्मा मानती है कि एक्टिंग किताबों से नहीं, बल्कि असल में करके सीखते है.सौंदर्या थिएटर और फिल्मों में काम कर चुकी हैं,लेकिन वो अभी भी खुद को सीखने की प्रक्रिया में मानती हैं.

Soundarya Sharma on Acting: 'हाउसफुल 5' की एक्ट्रेस सौंदर्या शर्मा का मानना है कि एक्टिंग सीखने का सबसे अच्छा तरीका है, असलियत में एक्टिंग करना. आईएएनएस से बात करते हुए उन्होंने कहा कि चाहे कितनी भी किताबें पढ़ लो या बातें सुन लो, लेकिन अभिनय की समझ और कला सिर्फ अभ्यास से ही बेहतर होती है.

थिएटर और सिनेमा दोनों का अनुभव

सौंदर्या ने आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने थिएटर और सिनेमा, दोनों में काम किया है. साथ ही दोनों जगहों के अनुभव को साझा किया.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Soundarya Sharma (@iamsoundaryasharma)

एक्टिंग की पढ़ाई और ट्रेनिंग

सौंदर्या ने दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) में वर्कशॉप किया है. इसके अलावा, उन्होंने अमेरिका के लॉस एंजेलिस में ली स्ट्रासबर्ग थिएटर में पढ़ाई की और वहां एनवाईएफए से एक्टिंग का कोर्स भी किया है. उन्होंने कहा कि वह थिएटर और सिनेमा दोनों में अभी नई हैं. वह अभी भी सीख रही हैं कि इस इंडस्ट्री में काम कैसे होता है और चीजें कैसे चलती हैं.

थिएटर और सिनेमा में फर्क

आईएएनएस से बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, "थिएटर और सिनेमा पर काम करना अलग होता है. थिएटर में जब आप एक्टिंग करते हो, तो आपको स्टेज के आखिरी कतार में बैठे लोगों तक अपनी बात पहुंचानी होती है. वहां हर भावना, हर किरदार को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाना होता है.'

भावनाएं वहीं लेकिन तरीका अलग

उन्होंने आगे कहा, 'भावनाएं तो वही होती हैं, लेकिन उन्हें दिखाने का तरीका अलग होता है. 'हाउसफुल 5' पूरी तरह से अलग फिल्म है. इसमें ज्यादा अलग-अलग भावनाएं नहीं हैं. इसमें खुशी और मस्ती का माहौल रहता है, जैसे रोजमर्रा की जिंदगी में होता है. लेकिन हां, जब मैं और काम करूंगी, तो बहुत कुछ सीख पाऊंगी. इंसान सिर्फ काम करके ही अच्छा बनता है. एक्टिंग सीखने से नहीं, बल्कि असलियत में करने से आती है और अभ्यास से बेहतर होती है. यह मेरी राय है.'

लाल परी टाइटल और पहचान

इससे पहले आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में सौंदर्या ने बताया था कि उनके लिए 'लाल परी' का खिताब क्या मायने रखता है. उन्होंने अपने जवाब में कहा था, 'जब कहीं से कोई अचानक कहता है, 'अरे देखो, लाल परी सौंदर्या', तो यह सुनकर अच्छा लगता है. इस टाइटल ने मुझे नई पहचान दी है. इससे ऐसा लगता है जैसे लोग मेरे काम को सच में पसंद कर रहे हैं. मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं.'

मलाइका और कैटरीना से तुलना होने पर क्या बोलीं?

जब उनके 'लाल परी' टाइटल की तुलना मलाइका अरोड़ा की 'मुन्नी बदनाम' और कैटरीना कैफ की 'शीला की जवानी' से की गई थी, तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा था, 'आप जिन दो कलाकारों की बात कर रहे हैं, वे मेरी सीनियर्स हैं. उनसे मेरी तुलना होना बहुत बड़ी बात है. मेरा सफर तो अभी शुरू ही हुआ है. मैं ज्यादा अच्छा काम करना चाहती हूं, ताकि लोगों से मुझे ऐसे ही ढेर सारा प्यार मिलता रहे,'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘इससे ‘मातृभूमि’ हिट नहीं होगी’, स्टूडेंट्स को प्रोटेस्ट खत्म करने की सलाह देकर ट्रोल हुए सलमान खान
‘इससे ‘मातृभूमि’ हिट नहीं होगी’, स्टूडेंट्स को प्रोटेस्ट खत्म करने की सलाह देकर ट्रोल हुए सलमान खान
Jana Nayagan Movie Release LIVE: 'जन नायकन' देख झूमे फैंस, थलपति विजय की फिल्म को मास एंटरटेनर बता रहे लोग
LIVE: जन नायकन' देख झूमे फैंस, थलपति विजय की फिल्म को मास एंटरटेनर बता रहे लोग
सलमान खान के परिवार में कौन है सबसे ज्यादा पढ़ा-लिखा? जानिए अरहान, अलीजेह और अयान की एजुकेशन
कितने पढ़े-लिखे हैं सलमान खान के परिवार के बच्चे? जानिए कहां से की है पढ़ाई
'स्टूडेंट्स अब घर जाओ', नीट पेपर लीक पर सलमान खान बोले- पीएम मोदी लेंगे स्ट्रिक्ट एक्शन
'स्टूडेंट्स अब घर जाओ', नीट पेपर लीक पर सलमान खान बोले- पीएम मोदी लेंगे स्ट्रिक्ट एक्शन

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'डंडे मारे गए, करंट लगाया', छात्रों के प्रदर्शन को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मिला समर्थन
'डंडे मारे गए, करंट लगाया', छात्रों के प्रदर्शन को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मिला समर्थन
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
CJP Protest LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget