एक्सप्लोरर

'बटला हाउस' के ट्रेलर पर बोले पूर्व दिल्ली पुलिस आयुक्त, तथ्यों पर आधारित होगी फिल्म

जॉन अब्राहम की बहुचर्चित फिल्म 'बाटला हाउस' का ट्रेलर जब से लांच हुआ है, तभी से मुठभेड़ों की प्रमाणिकता पर सवाल उठने लगे हैं. दिल्ली के पूर्व पुलिस आयुक्त नीरज कुमार, जो इस ऑपरेशन में नंबर दो थे, का कहना है कि यह 'निश्चित रूप से फर्जी नहीं था.'

जॉन अब्राहम की बहुचर्चित फिल्म 'बाटला हाउस' का ट्रेलर जब से लांच हुआ है, तभी से मुठभेड़ों की प्रमाणिकता पर सवाल उठने लगे हैं. दिल्ली के पूर्व पुलिस आयुक्त नीरज कुमार, जो इस ऑपरेशन में नंबर दो थे, का कहना है कि यह 'निश्चित रूप से फर्जी नहीं था.' उन्होंने कहा, उम्मीद है कि कोई सिनेमाई स्वतंत्रता नहीं ली गई होगी, क्योंकि यह एक अत्यंत संवेदनशील मामला है.

नीरज कुमार घटना के दौरान दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त व 2012 से 2013 तक आयुक्त रहे. उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि फिल्म तथ्य के साथ दिखाई जाएगी.

नीरज कुमार ने लंदन से एक ईमेल के जरिए आईएएनएस को बताया, "मैं उम्मीद करूंगा कि सिनेमाई स्वतंत्रताएं नहीं ली गई होंगी, क्योंकि यह एक अत्यंत संवेदनशील मामला है. लेकिन फिर भी, यह उम्मीद करना बहुत अधिक हो सकता है. फिल्म निमार्ताओं को अपने दर्शकों को साधना है और आमतौर पर तथ्यों में बदलाव हो सकते हैं. कथा को अधिक नाटकीय और व्यापक बनाने के लिए तथ्य अति आवश्यक हैं."

'बाटला हाउस' में जॉन अब्राहम डीसीपी संजीव कुमार यादव का रोल निभा रहे हैं, जिन्होंने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया. फिल्म कथित मुठभेड़ मामले की फिर से जांच करने की कोशिश करेगी.

घटना के समय, कई लोगों ने कहा कि पुलिस ने निर्दोष छात्रों की हत्या की और उन्हें आतंकवादी करार दिया. जॉन, एक शीर्ष पुलिस वाले की अपनी भूमिका में 8 जुलाई को लांच किए गए टीजर में आरोपी की मासूमियत पर सवाल उठाते हुए दिखाई दे रहे हैं. टीजर में जॉन कहते दिख रहे हैं, "हम नहीं कहते कि वे छात्र नहीं थे, मगर क्या वे बेकसूर थे?"

कुमार ने फर्जी मुठभेड़ जैसे आरोपों से इंकार करते हुए कहा, "यह निश्चित रूप से एक फर्जी मुठभेड़ नहीं थी. यह कल्पना करना मूर्खतापूर्ण होगा कि दिल्ली पुलिस अपने ही एसीपी, जो सबसे सक्षम अधिकारियों में से एक था, को मारने के लिए एक फर्जी मुठभेड़ करेगी. यहां तक कि कांस्टेबल को भी उसकी बांह में गोली लगी."

कुमार ने कहा, "भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) द्वारा की गई एक जांच ने पुलिस को क्लीन चिट दे दी थी और इसकी रिपोर्ट को सर्वोच्च न्यायालय ने स्वीकार किया था. इन घटनाओं के बावजूद पुलिस पर उंगली उठाना न केवल शहीद एसीपी, एनएचआरसी और सर्वोच्च न्यायिक निकाय के लिए अपमानजनक है."

बता दें कि 'बाटला हाउस' दिल्ली पुलिस की सात सदस्यीय विशेष प्रकोष्ठ (स्पेशल सेल) की टीम और संदिग्ध इंडियन मुजाहिदीन के आतंकवादियों के बीच 19 सितंबर 2008 को हुई गोलीबारी पर केंद्रित है. इंडियन मुजाहिदीन के ये आतंकवादी 13 सितंबर, 2008 को दिल्ली में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों में कथित तौर पर शामिल थे और स्पेशल सेल की टीम उन्हें गिरफ्तार करने बाटला हाउस गई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Thursday Box Office Updates: 'वेलकम 3' ने आलिया भट्ट की 'अल्फा' से ज्यादा कमाया, जानें गुरुवार का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'वेलकम 3' ने आलिया भट्ट की 'अल्फा' से ज्यादा कमाया, जानें गुरुवार का कलेक्शन
सोहेल खान और Seema Sajdeh का तलाक क्यों हुआ, 24 साल की शादी क्यों टूटी?
सोहेल खान और सीमा सजदेह का तलाक क्यों हुआ, 24 साल की शादी क्यों टूटी?
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
Cheque Bounce Case: राजपाल यादव के लिए कल का दिन अहम, दिल्ली हाईकोर्ट सुनाएगी फैसला
चेक बाउंस मामला: राजपाल यादव के लिए कल का दिन अहम, दिल्ली हाईकोर्ट सुनाएगी फैसला

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget