एक्सप्लोरर

Thank God को लेकर गहराया विवाद, अजय देवगन और सिद्धार्थ की फिल्‍म पर बैन लगाने की उठी मांग

Thank God In Controversy: अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्‍होत्रा की अपकमिंग फिल्‍म 'थैंक गॉड' का ट्रेलर भले ही लोगों को पसंद आ रहा है, मगर इसको लेकर विवाद भी शुरू हो गया है.

Hindu Janajagruti Samithi On Thank God: अजय देवगन (Ajay Devgn) और सिद्धार्थ म‍ल्‍होत्रा (Sidharth Malhotra) की फिल्‍म ‘थैंक गॉड’ (Thank God) काफी सुर्खियों में हैं. इसका ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आ रहा है. इसमें पुण्‍य-पाप का हिसाब करने वाले भगवान चित्रगुप्‍त और यमराज को मॉडर्न अवतार में दिखाया गया है. इसकी वजह से यह फिल्‍म रिलीज से पहले ही विवादों में भी घिर गई है. पहले यूपी के एक वकील ने डायरेक्‍टर इंद्र कुमार और पूरी कास्‍ट के खिलाफ एक केस दर्ज कराया और अब कर्नाटक से हिंदू जनजागृति समिति ने धार्मिक भावनाओं का मजाक उड़ाने के लिए‍ फिल्‍म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है. 

कर्नाटक में प्रदर्शन की धमकी 

‘थैंक गॉड’ में अजय ने चित्रगुप्‍त का और सिद्धार्थ ने यमराज का किरदार निभाया है. फिल्‍म के ट्रेलर पर इंडिया टुडे से बातचीत करते हुए हिंदू जनजागृति समिति के प्रवक्‍ता मोहन गौड़ा ने कहा कि वे लोग हिंदू धर्म के भगवान चित्रगुप्‍त और यम का कभी भी मजाक नहीं बनने देंगे, जैसा कि फिल्‍म में दिखाया गया है. 

हिंदू जनजागृति समिति ने मांग की है कि सेंसर बोर्ड को ‘थैंक गॉड’ को सर्टिफिकेट नहीं देना चाहिए और धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचाने के लिए फिल्‍म को बैन कर देना चाहिए. रिपोर्ट के मुताबिक, समूह ने सड़कों पर विरोध-प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी है. 

यूपी में दर्ज हो चुका है केस 

इससे पहले हिमांशु श्रीवास्‍तव नामक यूपी के वकील ने जौनपुर कोर्ट में इंद्र कुमार, अजय देवगन (Ajay Devgn) और सिद्धार्थ मल्‍होत्रा (Sidharth Malhotra) के खिलाफ एक केस दर्ज कराया है. हिमांशु ने अपनी शिकायत में लिखा है कि चित्रगुप्त हर इंसान के अच्छे-बुरे कर्मों का हिसाब रखते हैं और उन्हें कर्म का देवता माना जाता है. ऐसे में भगवानों का ऐसा चित्रण सही नहीं है और उससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है.

हिमांशु के अनुसार ट्रेलर में चित्रगुप्त को सूट-बूट पहने मॉडर्न कपड़ों में दिखाया गया है. इसके साथ ही चित्रगुप्त बनकर अजय आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं और हंसी मजाक कर रहे हैं. बता दें कि ‘थैंक गॉड’ (Thank God) 24 अक्‍टूबर को रिलीज हो रही है.

ये भी पढ़ें:-

कार्तिक आर्यन ने Rashmika Mandanna के साथ शेयर की तस्‍वीर, एक्‍ट्रेस ने खुद की बॉडी का उड़ाया मजाक

बेटे नागा चैतन्‍य और सामंथा रुथ प्रभु के तलाक पर Nagarjuna ने तोड़ी चुप्‍पी, एक्‍टर ने कही ये बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ऑस्कर नहीं मिला तो निराशा होगी...', रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर बोले महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस
रणबीर कपूर की 'रामायण' से सीएम देवेंद्र फडणवीस को ऑस्कर की उम्मीद, दिया बड़ा बयान
'आवारापन 2' से 'रूह' तक, इन फिल्मों से धमाल मचाने आ रहे हैं इमरान हाशमी, जानें-कब होंगी रिलीज
'आवारापन 2' से 'रूह' तक, इन फिल्मों से धमाल मचाने आ रहे हैं इमरान हाशमी
Golmaal 5 Release Date: 'गोलमाल 5' की रिलीज डेट आई सामने, प्रभास की 'फौजी' से होगा क्लैश?
'गोलमाल 5' की रिलीज डेट आई सामने, प्रभास की 'फौजी' से होगा क्लैश?
Thursday Box Office: गुरुवार को 'स्पाइडर मैन' की कमाई को झटका, 'धमाल 4' ने भी तोड़ा दम, जानें- बाकी फिल्मों का हाल
गुरुवार को घटी 'स्पाइडर मैन' की कमाई, 'धमाल 4' ने भी तोड़ा दम, जानें-बाकी फिल्मों का हाल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget