एक्सप्लोरर

भारतीय संस्कृति से कट गई हैं हिंदी फिल्में: आशा पारेख

नई दिल्ली: करीब दो दशकों तक सुनहरे पर्दे पर राज करने वाली गुजरे जमाने की अभिनेत्री आशा पारेख का कहना है कि हिंदी फिल्में भारतीय संस्कृति से कट गयी हैं. ‘कटी पतंग’, ‘आया सावन झूम के’ और ‘कारवां’ जैसी मशहूर फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री ने कहा कि आजकल की फिल्मों में गाने और नृत्य में पुरानी फिल्मों की तरह सांस्कृतिक प्रभाव नहीं है.

बॉलीवुड के डांस में भी भारतीय नृत्य की छाप नहीं है: आशा पारेख

आशा ने कहा, ‘‘तकनीकी रूप से हम बेहतर हुए हैं और किसी भी हॉलीवुड फिल्म से टक्कर ले सकते हैं. लेकिन दुख की बात है कि हमारा काफी पश्चिमीकरण हो गया है. हिंदी फिल्में भारतीय संस्कृति से कट गयी हैं. यहां तक कि बॉलीवुड के नृत्य में भी हमारे भारतीय नृत्य की छाप नहीं है. यह खत्म होता जा रहा है जो दुखद है.’’

रीमिक्स ने मेरा गाना 'कांटा लगा' बर्बाद कर दिया: आशा पारेख

आशा ने आगे कहा, ‘‘आज के संगीत और बोल काफी अलग हैं. कुछ गाने हैं जो अच्छे हैं लेकिन बाकी का संगीत ऐसा नहीं है जिसे याद रखा जाए.’’ अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें रीमिक्स का विचार पसंद नहीं है लेकिन उन्हें रीमेक से दिक्कत नहीं है, बशर्ते उन्हें सही से किया जाए. उन्होंने कहा, ‘‘मुझे रीमिक्स की यह पूरी संस्कृति पसंद नहीं है. मेरा गाना ‘कांटा लगा’ बर्बाद कर दिया गया. मुझे यह बिल्कुल पसंद नहीं है. लेकिन मुझे रीमेक से दिक्कत नहीं है, अगर उन्हें सही से बनाया जाए.’’

हाल में अपने आत्मजीवनी ‘द हिट गर्ल’ का विमोचन करने वाली अभिनेत्री ने कहा कि उनके लिए दुनिया के साथ अपनी जिंदगी की कहानी साझा करना मुश्किल नहीं था लेकिन कुछ यादें दुखद थीं और वह कभी भी उनके बारे में बात नहीं करतीं. इस किताब में अच्छी और बुरी यादें दोनों का जिक्र है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भाई, तुम्हारे साथ कई अच्छे पल बिताए...' प्रदीप रावत के निधन पर इमोशनल हुए सलमान
'भाई, तुम्हारे साथ कई अच्छे पल बिताए...' प्रदीप रावत के निधन पर इमोशनल हुए सलमान
पापा उदित नारायण जैसे क्यों नहीं चमक पाए आदित्य नारायण? टैलेंटेड होने के बावजूद इन वजहों से छूटे पीछे
पापा जैसे क्यों नहीं चमक पाए आदित्य नारायण? टैलेंटेड होने के बावजूद इन वजहों से छूटे पीछे
Kroll Brand Value 2025: शाहरुख खान बने नंबर-1 सेलेब्रिटी ब्रांड, विराट को पछाड़ दूसरे नंबर पर पहुंचे रणवीर सिंह
शाहरुख खान नंबर-1 सेलेब्रिटी ब्रांड, विराट को पछाड़ दूसरे नंबर पर पहुंचे रणवीर सिंह
करीना कपूर ने तोड़ी अपनी कसम? 25 साल बाद करेंगी संजय लीला भंसाली संग काम, बनेंगी धनुष की हीरोइन!
25 साल बाद करीना कपूर करेंगी संजय लीला भंसाली संग काम, बनेंगी धनुष की हीरोइन!

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
किसान नेता रोहित सिंह जाखड़ कांग्रेस में शामिल, BJP-RLD की बढ़ेगी टेंशन?
किसान नेता रोहित सिंह जाखड़ कांग्रेस में शामिल, BJP-RLD की बढ़ेगी टेंशन?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
Embed widget