एक्सप्लोरर

मदरहुड एंजॉय कर रहीं सोनम कपूर, जानिए कब और कैसे करेंगी बॉलीवुड में कमबैक?

Sonam Kapoor Comeback: सोनम कपूर के फैंस बिग स्‍क्रीन पर उन्‍हें मिस कर रहे हैं. आखिर कब वह कमबैक करने वाली हैं, इसका जवाब मिल गया है.

Sonam Kapoor News: सोनम कपूर (Sonam Kapoor) इन दिनों अपने मदरहुड को एंजॉय कर रही हैं. इस वक्‍त उनका पूरा ध्‍यान अपने बेटे पर है, जिसका नाम बहुत सोच-समझ कर वायु रखा है. वह सभी की आंखों के तारे बन चुके हैं. परिवार का हर एक सदस्‍य उनमें इंगेज है. खास तौर से सोनम को तो वायु के अलावा आजकल कुछ और दिख ही नहीं रहा है. वह कुछ और के बारे में सोच ही नहीं रही हैं. हालांकि फैंस फिल्‍मी पर्दे पर उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब क्‍या यह जल्‍द मुमकिन होने वाला है? इसका जवाब हां में सामने आया है.

अभी पूरा फोकस है बेटे पर 

बॉलीवुड लाइफ के मुताबिक, एक्‍ट्रेस के एक करीबी सूत्र ने बताया, ‘’सोनम काम को लेकर बहुत सोच रही हैं, मगर निश्चित रूप से अभी नहीं. वह इस बात से बखूबी वाकिफ हैं कि उनके फैंस उन्‍हें बिग स्‍क्रीन पर देखने का इंतजार कर रहे हैं, मगर अभी के लिए वह पूरी तरह से वायु पर फोकस्‍ड हैं, क्‍योंकि उन्‍हें अभी उनकी सबसे ज्‍यादा जरूरत है.’’

बहन की करेंगी फिल्‍म 

सूत्र ने आगे बताते हुए कहा, ‘’सोनम अपनी लाइफ में नई जर्नी को लेकर बेहद एक्‍साइटेड हैं और सब कुछ बेस्‍ट करना चाहती हैं. प्रोजेक्‍ट की बात करें तो वह अपनी बहन रिया कपूर की फिल्‍म में काम करेंगी. रिया के पास सोनम के लिए एक बहुत ही मजबूत स्क्रिप्‍ट है और उन्‍होंने इस बारे में डिस्‍कस भी किया है, मगर कम से कम छह महीने तक सोनम वापस काम शुरू नहीं करेंगी. उसके बाद वह अपनी फिजिक और अन्‍य चीजों पर काम करेंगी.’’


मदरहुड एंजॉय कर रहीं सोनम कपूर, जानिए कब और कैसे करेंगी बॉलीवुड में कमबैक?

मिस करती हैं कैमरा को 

सूत्र ने यह भी कहा कि मां बनने की वजह से फिजिकली बहुत सारे चेंजेंज देखने को मिलते हैं. सोनम (Sonam Kapoor) के साथ भी ऐसा हुआ है, मगर वह अपने लुक को लेकर चिंतित नहीं हैं. हालांकि एक एक्‍टर के तौर पर वह निश्चित रूप से कैमरा को मिस कर रही हैं. वह एक साल के भीतर जरूर वापसी करेंगी. बता दें कि सोनम आखिरी बार फिल्‍म ‘जोया फैक्‍टर’ में दुलकर सलमान के साथ नजर आई थीं. वैसे कुछ समय पहले वह करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण 7’ में भाई अर्जुन कपूर के साथ दिखी थीं और यह एपिसोड काफी मजेदार रहा था.

यह भी पढ़ें:- 

Aamir Khan विवादों में, नए एड पर भड़के MP के गृह मंत्री Narottam Mishra, जानिए क्या कहा है

Double XL Trailer: हुमा और सोनाक्षी की फिल्‍म 'डबल एक्‍सएल' का ट्रेलर रिलीज, शिखर धवन को देख एक्‍साइटेड हुए फैंस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुलशन बावरा: रेलवे का क्लर्क कैसे बना बेहतरीन गीतकार? दंगों में हो गई थी पैरेंट्स की हत्या
गुलशन बावरा: रेलवे का क्लर्क कैसे बना बेहतरीन गीतकार? दंगों में हो गई थी पैरेंट्स की हत्या
'ऑस्कर नहीं मिला तो निराशा होगी...', रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर बोले महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस
रणबीर कपूर की 'रामायण' से सीएम देवेंद्र फडणवीस को ऑस्कर की उम्मीद, दिया बड़ा बयान
फिल्मी कुत्ते के काटने से बाल-बाल बची रवीना टंडन, स्टेज पर हुआ कुछ ऐसा, Video वायरल
Video: फिल्मी कुत्ते के काटने से बाल-बाल बची रवीना टंडन, स्टेज पर हुआ कुछ ऐसा
'गोलमाल 5' की रिलीज पर आया बड़ा अपडेट, मेकर्स ने बता दी सारी सच्चाई
'गोलमाल 5' की रिलीज पर आया बड़ा अपडेट, मेकर्स ने बता दी सारी सच्चाई

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget