एक्सप्लोरर

Double XL Trailer: हुमा और सोनाक्षी की फिल्‍म 'डबल एक्‍सएल' का ट्रेलर रिलीज, शिखर धवन को देख एक्‍साइटेड हुए फैंस

Film Double XL: हुमा कुरैश्‍शी और सोनाक्षी सिन्‍हा की फिल्‍म 'डबल एक्‍सएल' का ट्रेलर रिलीज हो गया है और लोगों को यह काफी पसंद आ रहा है. शिखर धवन को देखकर वे काफी एक्‍साइटेड हैं.

Sonakshi Huma Film Trailer: हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) और सोनाक्षी सिन्‍हा (Sonakshi Sinha) दोनों ही बॉलीवुड की दमदार अभिनेत्रियों में से एक हैं. वे फिल्‍मों में अपने रोल को लेकर एक्‍सपेरिमेंट करने से भी नहीं हिचकतीं. इस बार दोनों एक साथ एक फिल्‍म लेकर आ रही हैं, जिसका टाइटल है ‘डबल एक्‍सएल’ (Double XL). अब जैसा कि नाम से ही समझ आ रहा है...फिल्‍म में दो प्‍लस-साइज्‍ड महिलाओं की कहानी को दर्शाया गया है. इसकी झलक आप ‘डबल एक्‍सएल’ के ट्रेलर में देख सकते हैं, जिसे आज रिलीज कर दिया गया है.

यह एक कॉमेडी फिल्‍म है, जिसके जरिए दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ ही उन्‍हें एक बड़ा संदेश भी देने की कोशिश की जाएगी. खास तौर से फिल्‍म में उस समाज को आईना दिखाया गया है, जिसकी नजर में लड़कियों-महिलाओं के खूबसूरत होने का मतलब पतला होना होता है.

कैमियो में दिखेंगे शिखर धवन

फिल्‍म में हुमा और सोनाक्षी मुख्‍य भूमिकाओं में हैं. उनके अलावा जहीर इकबाल और महत राघवेंद्र भी नजर आएंगे. इसके साथ ही ‘डबल एक्‍सएल’ से मशहूर क्रिकेटर शिखर धवन भी अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं. वैसे तो इसकी झलक उनके रील्‍स में देखने को पहले ही मिल चुकी हैं. फिल्‍म में वह एक कैमियो में दिखेंगे. इसको लेकर वह बेहद उत्‍साहित हैं. फैंस उनकी एक्टिंग के साथ ही उनके डांस मूव्‍य के भी खूब दीवाने हैं. शिखर की रील्‍स सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जाती हैं. देखते हैं फिल्‍म में उनको देखकर लोगों के क्‍या रिएक्‍शंस आते हैं. ट्रेलर में उन्‍हें देखकर तो वे काफी एक्‍साइटेड हैं. 

हुमा-सोनाक्षी ने बढ़ाया वजन

बात ‘डबल एक्‍सएल’ (Double XL) के ट्रेलर की करें तो फैंस से पॉजिटिव रिस्‍पॉन्‍स मिल रहे हैं. लोग हुमा और सोनाक्षी को एक साथ देखकर काफी खुश हैं. उनकी केमेस्‍ट्री उन्‍हें पसंद आ रही है. फिल्‍म के कॉन्‍सेप्‍ट की भी लोग तारीफ कर रहे हैं. फिल्‍म के लिए हुमा (Huma Qureshi) और सोनाक्षी (Sonakshi Sinha) दोनों को अपना वजन काफी बढ़ाना पड़ा. फिल्‍म के एक्‍टर जहीर के मुताबिक, दोनों अभिनेत्रियों ने 15 से 20 किलो अपना वजन बढ़ाया है. इसके लिए उन्‍होंने एक प्रॉपर डायट फॉलो किया, ताकि वे अपने किरदारों के साथ जस्टिफाई कर सकें. ‘डबल एक्‍सएल’ 14 अक्‍टूबर को रिलीज हो रही है.

यह भी पढ़ें:- 

Rishabh Pant से अफेयर की खबरों के बीच Urvashi Rautela की ये पोस्ट हुई वायरल, यूजर्स बोले- आप भी रखेंगी करवा चौथ का व्रत?

Hum Paanch से लेकर Shrimaan Shrimati तक...90 के दशक के ये कॉमेडी शोज हैं ओल्ड इज गोल्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: संडे को 'दृश्यम 3' पर हुई नोटों की बारिश, 'हनुमान अंश' ने भी किया गजब, जानें- 'द वन' और 'द पैराडाइज' का कलेक्शन
संडे को 'दृश्यम 3' पर हुई नोटों की बारिश, 'हनुमान अंश' ने भी किया गजब, जानें- कलेक्शन
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 10वें दिन तहलका, बनी ऐसा करने वाली साल 2026 की चौथी फिल्म, जानें- कलेक्शन
'दृश्यम 3' का 10वें दिन तहलका, बनी ऐसा करने वाली साल की चौथी फिल्म
'दृश्यम 3' ओवरसीज में 100 करोड़ के पार, 9 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर
'दृश्यम 3' ओवरसीज में 100 करोड़ के पार, 9 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Embed widget