एक्सप्लोरर

खुद को हमेशा 10 साल छोटी महसूस करती हूं : हेमा मालिनी

इंदौर: चिर युवा बने रहने का ‘रहस्य’ शेयर करते हुए मशहूर फिल्म अभिनेत्री और नृत्यांगना हेमा मालिनी ने आज कहा कि वह हमेशा खुद को अपनी असल उम्र से 10 साल छोटी महसूस करती हैं. हेमा ने दक्षिण एशियाई विश्वविद्यालयों के 10वें युवा उत्सव के उद्घाटन समारोह में कहा, ‘‘जीवन के हर पड़ाव पर मैं महसूस करती आयी हूं कि मैं अपनी वास्तविक उम्र से 10 साल छोटी हूं. यह हमेशा युवा बने रहने का रहस्य है. आपको भी यह बात सीखनी चाहिये और खुद को कभी बूढ़ा नहीं समझना चाहिये.’’ समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने के दौरान 68 साल की ‘ड्रीम गर्ल’ ने कहा, ‘‘बुढ़ापा तो आकर ही रहेगा. लेकिन हमें खुद को हमेशा युवा समझना चाहिये.’’ मथुरा की बीजेपी सांसद ने युवाओं से राजनीति में शामिल होने की अपील करते हुए कहा, ‘‘राजनीति में ज्यादातर लोग उम्रदराज हैं. आपको इस स्थिति को बहुत जल्दी बदलना होगा.’’ उन्होंने युवा उत्सव में भाग ले रहे दक्षिण एशियाई विद्यार्थियों का भारत में स्वागत किया. इसके साथ ही कहा कि उनके सामने अपने-अपने देश के निर्माण की जिम्मेदारी है और उन्हें इस सिलसिले में ऐसा योगदान करना चाहिये जिसे कभी भुलाया ना जा सके. हेमा ने युवा उत्सव के भारतीय प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश बदलाव के खूबसूरत दौर से गुजर रहा है. नौजवान पीढ़ी को परिवर्तन की इस प्रक्रिया का हिस्सा बनना चाहिये ताकि देश विकास के बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर हो सके. उन्होंने कहा, ‘‘हम सब भाग्यशाली हैं कि हमें मोदी के रूप में इतना शानदार प्रधानमंत्री मिला है. आपको (युवाओं को) भारत को वैश्विक महाशक्ति बनाने की मोदी की मुहिम को समर्थन देना चाहिये.’’ दक्षिण एशियाई विश्वविद्यालयों के युवा उत्सव के 10वें संस्करण का आयोजन भारतीय विश्वविद्यालय संघ (एआईयू) ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के साथ मिलकर किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलमान खान के साथ होगी ‘कॉफी विद करण 9’ की धमाकेदार शुरुआत, करिश्मा कपूर भी आएंगी नजर
सलमान खान के साथ होगी ‘कॉफी विद करण 9’ की धमाकेदार शुरुआत, करिश्मा कपूर भी आएंगी नजर
Box Office: मंगलवार को फिर ‘दृश्यम 3’ ने बढ़ाई रफ्तार, 'हनुमान अंश' भी थमने को नहीं तैयार, जानें- 'द वन' का हाल
मंगलवार को फिर ‘दृश्यम 3’ ने बढ़ाई रफ्तार, 'हनुमान अंश' भी थमने को नहीं तैयार
Jailer 2 Advance Booking Day 1: 'जेलर 2' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कमा डाले करोड़ों, 'जन नायकन' का तोड़ा रिकॉर्ड
'जेलर 2' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कमा डाले करोड़ों
चाइल्ड आर्टिस्ट ने ऐश्वर्या राय संग शेयर की बीटीएस तस्वीरें, एक्ट्रेस की तारीफ में कह दी ये बात
चाइल्ड आर्टिस्ट ने ऐश्वर्या राय संग शेयर की बीटीएस तस्वीरें, एक्ट्रेस की तारीफ में कह दी ये बात

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
Watch: MI से कप्तानी छिनने की खबर के बीच मुंबई लौटे हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड भी दिखीं साथ
Watch: MI से कप्तानी छिनने की खबर के बीच मुंबई लौटे हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड भी दिखीं साथ
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
Embed widget